Author: admin

पब्लिकयूवाच – रायपुर। मध्यप्रदेश के बालाघाट में आदिवासी झाम सिंह की पुलिस एनकाउंटर में हत्या के मामले शिवराज सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मामले में आगे की जांच के लिए केस सीआईडी को सौंप दिया है. इस संबंध में छत्तीसगढ़ के वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दो बार चिट्ठी लिखकर कार्रवाई करने की बात कही थी. इसके अलावा राज्यपाल उइके ने मुख्यमंत्री शिवराज को पत्र लिखकर मामले की उच्चस्तरीय जांच और मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की कही बात थी । दरअसल 6 सितंबर को…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलने के साथ ही दिनों-दिन स्थिति भयावह होती जा रही है. नया रायपुर स्थित जनसंपर्क विभाग के बाद अब छत्तीसगढ़ संवाद में कोरोना बम फूट गया है. यहां 4 अधिकारी- कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. संक्रमित पाए जाने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है. आगे कोरोना संक्रमितों की संख्या और बढ़ सकती है। छत्तीसगढ़ संवाद में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद आज पूरे कार्यालय को बंद कर दिया गया है और सेनेटाइज किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि संवाद में कोरोना संक्रमण फैलने…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर । खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने आज रायपुर स्थित अपने कार्यालय से मोबाइल वैन के माध्यम से सरगुजा जिले के विभिन्न गांवो के लोगों से बात-चीत की और उनके समस्याओं का निराकरण भी किया। श्री भगत ने सरगुजा जिले के बतौली, घोघरा, सलियाडीह, तिरंग, बांसाझाल आदि गांवो के लोगों से बात-चीत की। मंत्री श्री भगत ने सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के बतौली ग्राम पंचायत की जनता से बात की। गांववासियों ने बताया कि बतौली ग्राम पंचायत के मुख्य मार्ग बन जाने से जनता बहुत खुश हैं। उन्होंने मंत्री अमरजीत भगत को धन्यवाद दिया। श्री भगत ने…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए जीतो कोविड सेन्टर का शुभारंभ किया। जैनम मानस भवन रायपुर में कोरोना पीड़ितों के इलाज के लिए यह सर्वसुविधायुक्त कोविड सेन्टर जीतो (जैन इन्टरनेशनल ट्रेड आर्गनाइजेशन) तथा छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से प्रारंभ किया गया है। रायपुर के एयरपोर्ट के समीप स्थित इस कोविड सेन्टर में 200 बिस्तर की व्यवस्था है। यहां कोविड के मरीजों के बेहतर इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के अलावा भोजन इत्यादि का निःशुल्क प्रबंध है। जीतो कोविड सेन्टर के शुभारंभ कार्यक्रम में मंत्री श्री…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर । छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में कोरोना पेशेंट के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संक्रमित होने के बावजूद राजधानी की सड़कों पर घूमने पर कार्रवाई की गई है। महामारी अधिनियम के तहत डीडी नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि कल राजधानी रायपुर में 940 कोरोना मरीजों की पहचान की गई थी. जिसमे शैलेंद्र नगर से 14, समता कॉलोनी से 13, सत्यसांई अस्पताल से 9, संकल्प अस्पताल से 7, राजभवन से 6, सीआरपीएफ के 4, एम्स से 2, बालको मेडिकल सेंटर, मठपुरैना (7 लोग), अलंकार इंड्रस्टी, रोहणीपुरम, डंगनिया, मधु चौक, सरगीपालपारा, शिवनाथ विहार,…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि केंद्र सरकार का यह बयान स्वीकार्य नहीं है कि लॉकडाउन के दौरान घर लौटते ग़रीब मज़दूरों की मौतों का कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं है. उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस ग़ैरज़िम्मेदाराना रवैये के लिए देश से माफ़ी मांगनी चाहिए । शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि जिस समय मज़दूर पैदल घर लौटने को मजबूर हुए उस समय देश में आपदा प्रबंधन क़ानून लागू था और केंद्र सरकार हर फ़ैसले ख़ुद ले रही थी. करोड़ों लोगों…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर । छत्तीसगढ़: रायपुर राजयसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने नगरनार इस्पात संयंत्र के संबंध में माननीय इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को पत्र लिखा। सांसद ने लिखा है कि भारत सरकार इस्पात मंत्रालय के अधीन नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम एनएमडीसी लिमिटेड द्वारा लगभग 20 हजार करोड रूपए से अधिक की लागत पर बस्तर में नगरनार स्टील प्लांट लगाया जा रहा है। अभी यह प्रोजेक्ट पूरा भी नहीं हुआ है लेकिन केन्द्र सरकार ने बस्तर के इस स्टील प्लांट का निजीकरण करने का निर्णय कर लिया है। यह अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है कि छत्तीसगढ के आदिवासी अंचल में सार्वजनिक क्षेत्र के…

Read More

पुलिस के पुराने अधिकारी यह मानते है कि सारे अवैध कारोबार के पीछे राजनीतिक संरक्षण देने वालों का हाथ पब्लिकयूवाच- रायपुर। राजधानी में बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने की पुलिस प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी सट्टा-जुआ, अवैध नशीली दवाओं का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी में पुलिस को गुंडे-बदमाशों के साथ सटोरियों और जुआरियों का फड़ लगाने वालों के साथ इन्हें संरक्षण देने वाले छुटभैया नेताओं से रोज जूझना पड़ता है। सामान्य तौर पर बड़े पुलिस अधिकारी और पुलिस के पुराने अधिकारी यह मानते है कि सारे अवैध कारोबार के पीछे राजनीतिक…

Read More

पब्लिकयूवाच- बिलासपुर। नाबालिग लड़की को फोन कर गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है. आरोपी एक साल 8 माह से फरार था. पुलिस लगातार तलाश कर रही थी. अब जाकर आरोपी गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने बताया कि सरकंडा थाना में 5 दिसंबर 2018 को नाबालिग के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोबाइल पर कॉल कर बेटी को परेशान किया जा रहा है. नाम पूछने पर नहीं बताया तथा बेटी के बारे में अश्लील बातें कही. ऐसा करने से मना करने पर जान से मारने एवं किडनैप…

Read More

पब्लिकयूवाच-नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 90 हजार 123 नए मरीज सामने आए हैं और 1,290 लोगों की मौतें हुई हैं. देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 50,20,360 हो गई है, जिसमें 9,95,933 सक्रिय मामले है । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, इलाज के बाद 39,42,361 मरीज ठीक हो चुके हैं. कोरोना से अब तक 82,066 लोगों की जान जा चुकी है । भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 15 सितंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 5,94,29,115 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11,16,842 सैंपल मंगलवार टेस्ट किए गए…

Read More