Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ
- बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए दिनेश कुमार को 4-5 दिनों में मिले आय और जाति प्रमाण पत्र, सेवा सेतु बना मददगार
- कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा
- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित
- चिरायु योजना से जन्मजात टेढ़े पैरों से पीडि़त दो माह की बच्ची को मिला संबल
- कोड़ा उपार्जन केंद्र में 44 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम धौलपुर के किसान, पर्याप्त बारदाने और तौल की सुविधाओं पर जताया संतोष
- ग्राम मेन्ड्रा की महिला किसान ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, घर बैठे टोकन मिलने से समय और श्रम की हुई बचत
Author: admin
मरवाही में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार तीन दिन,कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में धुंआधार प्रचार करेंगे
पब्लिकयूवाच 24.com, रायपुर। मरवाही उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार तीन दिन, आज, कल और परसों कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में धुंआधार प्रचार करेंगे. चुनाव प्रचार के लिए रवाना होने से पहले सीएम बघेल ने चर्चा में कहा कि चुनाव कोई भी हो महत्वपूर्ण होता है. कांग्रेस पार्टी पूरी गंभीरता के साथ चुनाव लड़ रही है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि तीन दिवसीय प्रवास है, मरवाही विधानसभा और अनूपपुर विधानसभा के लिए मध्यप्रदेश में भी मेरी ड्यूटी लगी है, कोई भी चुनाव हो वो महत्वपूर्ण होता है और…
डॉ. ओपी सुंदरानी ने कहा ठंड और प्रदूषण के कारण सांस की शिकायतों वाले मरीजों को दिक्कत होती है. यदि इन लोगों को कोविड संक्रमण हो जाएगा तो वह अत्यंत घातक होगा
पब्लिकयूवाच 24.com, रायपुर। प्रदेश में कोरोना के केस पिछले दो माहों की तुलना में कुछ कम जरूर हुए हैं, लेकिन लोग अभी भी लगातार संक्रमित हो रहे हैं, और कोविड डेथ एवं कोमार्बिडीटी डेथ भी हो रही है. ऐसी स्थिति में मेकाहारा के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ.ओपी सुंदरानी ने सांस की बीमारी वाले मरीजों और युवाओं को लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दी है । डॉ. ओपी सुंदरानी ने कहा कि आगामी माहों में ठंड और प्रदूषण के कारण वैसे भी सांस की शिकायतों वाले मरीजों को दिक्कत होती है. यदि इन लोगों को कोविड संक्रमण हो जाएगा तो वह अत्यंत…
अनिश्चितकालीन हड़ताल का तीसरा दिन, विद्या मितान शिक्षकों ने मुंडन करा कर किया विरोध प्रदर्शन
पब्लिकयूवाच 24.com, रायपुर। प्रदेश भर के विद्या मितान शिक्षक बहाली और नियमितीकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं. आज बूढ़ातालाब धरना स्थल विद्या मितानों की हड़ताल का तीसरा दिन है. ऐसे में नाराज विद्या मितान शिक्षकों ने मुंडन करा कर विरोध जताया । विद्या मितान संघ के अध्यक्ष ने कहा कि धरना स्थल से नियमितीकरण का लेटर लेकर जाएंगे या यहां से हमारे घर लाश जाएगी. अनिश्चितकालीन हड़ताल पर प्रदेश के सभी जिले से विद्या मितान शिक्षक पहुंचे हुए हैं. बेरोज़गारी और मानसिक दबाव से एक विद्या मितान की मौत हो गई है, जिसे श्रद्धांजलि भी दिया…
प्रदेश के वरिष्ठ आदिवासी नेता हीरा सिंह मरकाम के निधन पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया दुख
पब्लिकयूवाच 24.com, रायपुर। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरा सिंह मरकाम के निधन पर राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख व्यक्त किया है. बता दें कि लंबे समय से बीमार चल रहे हीरा सिंह मरकाम ने कल बिलासपुर स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली थी । राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा कि हीरा सिंह मरकाम ने जनजातीय समाज में जागरूकता फैलाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है. राज्यपाल ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और उनके शोक संतप्त परिजनों के…
जोगी कांग्रेस के तीन विधायक कांग्रेस में शामिल होने पर देवव्रत सिंह का बड़ा खुलासा, जानिए अजीत जोगी को लेकर क्या कहा…
पब्लिकयूवाच 24.com, राजनांदगांव। राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल के जोगी कांग्रेस के तीन विधायक कांग्रेस में शामिल होने के बयान के बाद खैरागढ़ से जेसीसी के विधायक देवव्रत सिंह ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि जब अजीत जोगी रायपुर के अस्पताल में कोमा में थे, उस समय सोनिया गांधी ने कांग्रेस के प्रदेश नेताओं से उनको पार्टी में लिए जाने की बात कही थी, लेकिन उनके कोमा में होने के कारण विलय नहीं हो पाया था । खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के जेसीसी देवव्रत सिंह ने विशेष बातचीत में जेसीसीजे के विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने पर…
महिला आयोग की चल रही सुनवाई को लेकर एक सगाई टूटने पर दोनों पक्ष खर्च आपस में बांटेंगे, निगम कमिश्नर ने महिला पार्षद से मांगी माफी
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। सगाई टूटने के एक मामले में महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्ष हुए खर्च को आपस में बांटने के साथ ही एक दूसरे को दिये सामान भी वापस करेंगे। इसके साथ ही एक औऱ मामले में बिलासपुर कमिश्नर ने महिला पार्षद से माफी मांग ली है। महिला आयोग में इन दोनों मामलों के साथ ही कुल 21 मामलों की सुनवाई पूरी हुई। महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने आयोग में चल रही सुनवाई को लेकर बताया कि रायपुर में दुर्ग जिले के 6 केस ट्रांसफर हो गए हैं और हर जिले में रेगुलर सुनवाई…
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में सौगातों का पिटारा खोला। उन्होंने यहां बस्तर दशहरा के आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मांझी-चालकी सहित विभिन्न पदाधिकारियों के मानदेय बढ़ाने की घोषणा कर दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री बघेल ने सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा उठाई गई मांगों पर 20 घोषणाएं कीं। उन्होंने सभी मांझी चालकियों से वन अधिकार पट्टे के लिए आवेदन लेकर उन्हें 6 माह के भीतर पट्टा देने की घोषणा की। इसी प्रकार मांझियों का मानदेय 1350 से बढ़ाकर 2000 रूपए प्रतिमाह, चालकियों का मानदेय 675 रूपए…
गायत्री ज्वेलर्स में चोरों ने बोला धावा, 12 लाख का सोना-चांदी पार, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
पब्लिकयूवाच 24.com, रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद स्थित गायत्री ज्वेलर्स में चोरों ने धावा बोलकर करीब 10 से 12 लाख का ज्वेलरी पार कर दिया है. चोरी की वारदात के बाद चोर दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उखाड़कर ले गए. हालांकि पुलिस ने झाड़ियों के बीच नाली में डीवीआर को बरामद कर लिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है । मंदिर हसौद थाना प्रभारी राजेन्द्र दीवान के मुताबिक जगदीश सोनी की गायत्री ज्वेलर्स नाम से दुकान है. मंगलवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर चोरी की…
पब्लिकयूवाच 24.com, रायपुर। प्रदेश भर के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एक बार फिर अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने दो और तीन नवंबर को काम बंद आकस्मिक अवकाश का ऐलान कर दिया है. स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग को बकायदा सूचना भी दे दी है. संघ के अध्यक्ष ने कहा कि मांगों पर स्वास्थ्य विभाग ने ध्यान नहीं दिया, इसीलिए फैसला लिया गया । ये हैं 17 सूत्रीय मांग कोरोना संक्रमित होने के बाद जिन चिकित्सक/स्वास्थ्य कर्मी का निधन हुआ…
मरवाही उपचुनाव – जोगी कांग्रेस की नामांकन रद्द होने के बाद, अब कांग्रेस को जोगी का भूत सता रहा
पब्लिकयूवाच 24.com, पेण्ड्रा। मरवाही उपचुनाव में जनता कांग्रेस जोगी के सभी उम्मीदवारों का नामांकन रद्द होने के बाद भी अब तक कांग्रेस को जोगी का भूत सता रहा है. जहां जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जोगी कांग्रेस को खत्म हो गई पार्टी बता रहे हैं, और उनके तीन विधायकों को कांग्रेस के संपर्क में होने की बात कह रहे हैं, जिसके बाद अमित जोगी ने चुटकी लेते हुए उन्हें मरवाही चुनाव की चुनौती पर ध्यान देने की सलाह दे दी । लगातार गांव-गांव प्रचार की कमान संभाल रहे कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मीडिया से…