Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ
- बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए दिनेश कुमार को 4-5 दिनों में मिले आय और जाति प्रमाण पत्र, सेवा सेतु बना मददगार
- कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा
- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित
- चिरायु योजना से जन्मजात टेढ़े पैरों से पीडि़त दो माह की बच्ची को मिला संबल
- कोड़ा उपार्जन केंद्र में 44 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम धौलपुर के किसान, पर्याप्त बारदाने और तौल की सुविधाओं पर जताया संतोष
- ग्राम मेन्ड्रा की महिला किसान ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, घर बैठे टोकन मिलने से समय और श्रम की हुई बचत
Author: admin
मूल्यांकन के बदले पैसे की मांग से त्रस्त सरपंच ने स्थानीय विधायक और मंत्री से की शिकायत, अधिकारी को हटाने का आदेश लेकर गांव पहुंच गए मंत्री
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। आरंग । तकनीकी सहायक के निर्माण कार्य के गुणवत्ता और समय पर मूल्यांकन नहीं करने के अलावा मूल्यांकन के बदले पैसे की मांग से त्रस्त होकर सरपंच ने स्थानीय विधायक और मंत्री से सुबह शिकायत की थी. दोपहर को मंत्री गांव में पहुंच गए, और तकनीकी सहायक को तत्काल हटाते हुए नए स्थान पर नई नियुक्ति करने का आदेश सरपंच को थमा आए. मंत्री की सक्रियता से सरपंच सहित पूरा गांव आश्चर्यमिश्रित खुशी से सराबोर है । मामला जिले के ग्राम पलौद का है, जहां की सरपंच तारिणी साहू को तकनीकी सहायक की कार्यशैली को लेकर शिकायत…
कुदरी में आग लगने से खेत में रखे धान की खरही जलकर खाक, हताश किसान को प्रशासन से मिला मुआवजे का आश्वासन
पब्लिकयूवाच 24.com,जांजगीर। जिले के ग्राम पंचायत कुदरी में आग लगने से खेत में रखे धान की खरही जलकर खाक हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही जांजगीर एसडीएम मेनका प्रधान ने तत्काल पटवारी को भेजकर नुकसान का आंकलन कराया है. अधिकारियों ने किसान को होने वाले नुकसान का मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया है । ग्राम पंचायत कुदरी के कुछ किसानों के खेत में धान कटाई के बाद खेत मे फैले पराली में कुछ लोगों ने आग लगा दी थी, जो फैलते हुए ग्राम कुदरी के ही किसान लंबोदर प्रसाद के धान की खरही तक पहुंच गई और…
दक्षिण भारत के कई क्षेत्रों में आए चक्रवाती तूफान निवार से, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीड़ितों की मदद करने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की अपील
पब्लिकयूवाच 24.com,दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दक्षिण भारत के कई क्षेत्रों में आए चक्रवाती तूफान निवार से पीड़ित और जरुरतमंद लोगों की मदद करने की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि चक्रवाती तूफान निवार तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में दस्तक दे रहा है। इसलिए सभी लोग सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करें। राहुल गांधी ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि, वे जरूरतमंद लोगों की मदद करें। दरअसल, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र अब चक्रवाती तूफान निवार…
कैबिनेट बतौर चीफ सेक्रेटरी आर पी मंडल की आखिरी बैठक 28 तारीख को, आईएएस अधिकारियों के प्रभार में हो सकता है फेरबदल
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। इस महीने की 28 तारीख को होने वाली कैबिनेट बतौर चीफ सेक्रेटरी आर पी मंडल की आखिरी बैठक होगी. तमाम एजेंडों पर बातचीत किए जाने के अलावा भूपेश कैबिनेट उन्हें विदाई देगी. चर्चा है कि कैबिनेट में ही अमिताभ जैन की अगले चीफ सेक्रेटरी के तौर पर कर दी जाएगी. शीर्ष नेतृत्व में बदलाव के साथ-साथ प्रशासनिक महकमे में भी अहम बदलाव होने हैं, जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है. बताते हैं कि करीब आधा दर्जन से ज्यादा आईएएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल हो सकता है । प्रशासनिक सूत्रों की माने तो भूपेश सरकार…
कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन पर कांग्रेस में शोक की लहर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव समेत अन्य नेताओं ने दुख जताया
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन से छत्तीसगढ़ कांग्रेस में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव समेत अन्य नेताओं ने भी दुख जताया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि अहमद पटेल का निधन सबके लिए स्तब्ध कर देने वाला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस विचारधारा के प्रति दृढ़ संकल्पित, जुझारू योद्धा, पार्टी के अनमोल रत्न अहमद भाई पटेल जी के निधन का समाचार हम सबके लिए स्तब्ध कर देने वाला है। उनका जाना कांग्रेस पार्टी, गुजरात के साथ देश की भी अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर परिवाजनों को संबल…
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। दिसंबर तक शेष रह गए निगम-मंडल अध्यक्षों की सूची जारी हो जाएगी. 28 नवंबर को पीएल पुनिया छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. उनकी मौजूदगी में होने वाली समन्वय समिति की होने वाली बैठक में निगम-मंडल में नियुक्तियों पर चर्चा होगी । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम में कहा कि पीएल पुनिया 28 तारीख को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं, वे समन्वय समिति की बैठक में शामिल होंगे, बैठक में अन्य विषयों के साथ ही निगम-मंडल की सूची पर भी चर्चा की जाएगी, दिसंबर तक सभी रुकी हुई नियुक्तियां पूरी कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि…
मौसम विभाग : छत्तीसगढ़ पर भी पड़ेगा चक्रवाती तूफान निवार का असर, रायपुर जिले का तापमान 16.2 डिग्री, सबसे न्यूनतम तापमान अंबिकापुर का 10.7 डिग्री किया दर्ज
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। चक्रवाती तूफान निवार के असर से छत्तीसगढ़ के मौसम परिवर्तन की संभावना बन रही है। प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि तूफान की वजह से दक्षिण छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना बन रही है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में परिवर्तित हो चुका है। तूफान निवार आज तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों को पार करेगा। मौसम वैज्ञानिक एस.के अवस्थी ने…
पब्लिकयूवाच 24.com,बलौदाबाजार। प्रशासनिक कसावट लाने पुलिस विभाग मे बडा़ फेरबदल हुआ है। पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला ने 65 प्रधान आरक्षको का तबादला किया है। इनमें ज्यादातर वे लोग हैं जो बरसों से एक ही थाना में जमे हुए थे। देखिये सूची
पब्लिकयूवाच 24.com,गरियाबंद। जिले के पाण्डुका थाना क्षेत्र के अतरमरा के जंगल में मिली युवक की लाश मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में आरोपियों ने जब मौत की वजह बताई तो पुलिस वालों के भी रौंगटे खड़े हो गए. तालाब का मछली बचाने के लिए करंट बिछा रखा था. जिसके चपेट में युवक आ गया. इसकी जानकारी मिलने के बाद शव जंगल में फेंक दिया था । दरअसल पूरा मामला गरियाबंद के पाण्डुका थाना के अतरमरा गांव का है. यहां पास जंगल में पिछले दिनों एक अज्ञात…
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्वास्थ्य मंत्री ‘टी एस सिंहदेव की टिप्पणी पर सवाल उठाया, केंद्र से बार-बार मांग करना राज्य सरकार के सक्षम होने पर सवाल खड़ा करता है, दूसरे के भरोसे सरकार नहीं चलती है, अपने दम पर व्यवस्था की जानी चाहिए
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। कोरोना के बेकाबू होते मामलों के बीच पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्वास्थ्य मंत्री ‘टी एस सिंहदेव की उस टिप्पणी पर सवाल उठाया है, जिसमें यह कहा गया है कि आपदा से निपटने केंद्रीय सहायता नहीं मिल रही. उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर शादी आपने की है, तो पालने की जिम्मेदारी आप की है, कोई दूसरा पालने नहीं आएगा. केंद्र से बार-बार मांग करना राज्य सरकार के सक्षम होने पर सवाल खड़ा करता है. दूसरे के भरोसे सरकार नहीं चलती है, अपने दम पर व्यवस्था की जानी चाहिए. जब खुद की क्षमताएं समाप्त हो…