Author: admin

publicuwatch24.-बीजापुर। छ्त्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर के कर्रेगुट्टा के पहाड़ पर 24 दिनों तक चले ऑपरेशन में फोर्स ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें 17 महिला नक्सली और 14 पुरुष नक्सली शामिल हैं। सभी नक्सलियों की डेडबॉडी रिकवर कर ली गई है। ऑपरेशन से सारे जवान लौट आए हैं। छत्तीसगढ़ नक्सल ADG विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि टेक्निकल फील्ड इनपुट कलेक्ट कर एक टीम का गठन किया गया था। इनपुट मिलने के बाद 24 घंटे एनालिसिस किया गया। इसके बाद ऑपरेशन लॉन्च किया गया। पहाड़ी पर चढ़ने, उतरने , रास्ते पर लगाई गई IED को डिफ्यूज किया गया। ऑपरेशन कर्रेगुट्टा…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर/बस्तर। बस्तर के नारायणपुर – सोनपुर – मरोड़ा मार्ग में पीडब्लूडी के निर्माणाधीन सड़क में गुणवत्ताहीन निर्माण की जानकारी प्राप्त होने के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों को कल दोपहर संज्ञान लेने आदेशित किया और शाम में सड़क निर्माण में हुई लापरवाही पर गुणवत्ता हीन निर्माण के अंदेशे से तत्काल जांच बैठा दी गई। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सोशल मीडिया पोस्ट कर आदेश कॉपी सार्वजनिक करते हुए, विभागीय जांच की जानकारी दी। सोशल मीडिया पोस्ट में उप मुख्यमंत्री साव ने लिखा – माओवाद और भ्रष्टाचार वाद दोनों का समूल नाश निश्चित है “विष्णु के सुशासन” में!…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय, विस अध्यक्ष रमन सिंह और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ आदिवासी संग्रहालय का लोकार्पण किया। मंत्रिपरिषद के निर्णय सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए 1 मंत्रिपरिषद ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए राज्य के शासकीय विद्यालयों में ‘‘मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान का संचालन करने का अहम निर्णय लिया गया। इस अभियान के अंतर्गत शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, पालक-शिक्षक सहभागिता बढ़ाने और शैक्षणिक उपलब्धियों को उन्नत करने के लिए कई महत्वपूर्ण…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। बोरियाकला में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जनता की समस्या सुनी। X पोस्ट में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया, भीषण गर्मी में पानी और बिजली की निर्बाध आपूर्ति हमारी प्राथमिकता है। “आपकी सरकार, आपके द्वार सुशासन तिहार 2025” के अंतर्गत आज बोरियाकला में आयोजित लोक समाधान शिविर में आम जनता की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया। हमारा निरंतर प्रयास है कि भीषण गर्मी के इस दौर में जनता को पानी और बिजली की किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। जिसके लिए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य…

Read More

publicuwatch24.-बीजापुर। कुर्रगुट्टालू पहाड़ अब फोर्स की निगरानी में है, अमित शाह ने बड़े ऑपरेशन की बधाई देते हुए कहा, NaxalFreeBharat के संकल्प में एक ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करते हुए सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद के विरुद्ध अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन में छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के कुर्रगुट्टालू पहाड़ (KGH) पर 31 कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया। जिस पहाड़ पर कभी लाल आतंक का राज था, वहाँ आज शान से तिरंगा लहरा रहा है। कुर्रगुट्टालू पहाड़ PLGA बटालियन 1, DKSZC, TSC & CRC जैसी बड़ी नक्सल संस्थाओं का Unified Headquarter था, जहाँ नक्सल ट्रेनिंग के साथ-साथ रणनीति और हथियार भी बनाए…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर चलाया। पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया। इस एक्शन के बाद बुधवार को रायपुर में जश्न देखने को मिल रहा है। रायपुर की सड़कों पर लोग तिरंगा लेकर निकल रहे और सेना के पराक्रम को सलाम कर रहे हैं। यह यात्रा शाम 5 बजे से तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव से शुरू हुई है, जो जयस्तंभ चौक पर खत्म होगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। यह यात्रा रायपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में विधानसभा स्तर पर निकाली गई है। दरअसल,…

Read More

publicuwatch24.-महासमुंद। समाधान शिविर 2025 के तहत आज पिथौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिरदा में आयोजित समाधान शिविर में 80 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग संजीव कुमार सिदार को शासन की समाज कल्याण योजना के अंतर्गत मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान की गई। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित समाज कल्याण विभाग की इस योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों को स्वावलंबी बनाना है, जिससे वे सम्मानजनक जीवन जी सकें और समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। संजीव पूर्व में बढ़ई (कारपेंटर) का कार्य करता था, किंतु अपनी दिव्यांगता के कारण उसे आवागमन में सदैव दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। संजीव ने सुशासन तिहार के अंतर्गत…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। अम्बिकापुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए। उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में विकास का समग्र रोडमैप तय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा कृषि विभाग के कार्यों की व्यापक समीक्षा की। बैठक में राज्य और केंद्र की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की गई और भावी विकास रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता और प्रशासनिक कार्यशैली की प्रशंसा…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आम जनता की समस्याओं के समयबद्ध समाधान हेतु “सुशासन तिहार” का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है। सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत जिले में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहां प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है और नवीन आवेदनों पर भी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इसी कड़ी में कोण्डागांव विकासखंड के ग्राम चिपावण्ड में…

Read More

सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री के दौरे का असर जमीनी स्तर पर दिखने लगा publicuwatch24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा 9 मई को सुशासन तिहार के दौरान ग्राम बल्दाकछार में की गई घोषणाएं अब धरातल पर उतरने लगी हैं। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के अनुरूप जिला प्रशासन ने तीव्रता से कार्यवाही करते हुए संबंधित विभागों को तत्काल सर्वे एवं योजना निर्माण के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशन में आज जल संसाधन विभाग और क्रेड़ा (CREDA) विभाग के अभियंताओं की टीम बल्दाकछार पहुंची। टीम ने दो अहम कार्योंकृमहानदी तट पर तटबंध निर्माण और ग्राम में…

Read More