Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
Author: admin
publicuwatch24.-दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार में पहुंचे दंतेवाड़ा के अंतिम छोर पर बसे गांव ‘मुलेर’ पहुंचे है, विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर मुलेर में उतरा है, योजनाओं के क्रियान्वयन के औचक निरीक्षण के लिए वे वहाँ पहुंचे है, मैदानी स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन देखने मुख्यमंत्री अचानक गांव पहुंच रहे है, सुशासन तिहार में योजनाओं का फीडबैक लोगों से ले रहे है।
publicuwatch24.-रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी, प्रदेश अध्यक्ष परमानन्द जैन, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि आज देश भर के व्यापारियों के शीर्ष संगठन कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) चीन, तुर्की तथा अज़रबेजान द्वारा पाकिस्तान का खुला समर्थन करने पर देश भर के व्यापारियों एवं लोगों से आवाहन किया है कि वो तुर्की तथा अज़रबेजान की यात्राओं का पूर्ण बहिष्कार करें और इन दोनों देशों द्वारा भारत के ख़लिफ़ पाकिस्तान का समर्थन करने पर करारा जवाब दें। चीन को लेकर कैट विगत…
publicuwatch24.-दुर्ग। नंदिनी थाना क्षेत्र के अहेरी गांव के एक मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था। जब गांववालों की इसकी सूचना मिली तो उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद नंदिनी पुलिस मौके पर पहुंची और 2 युवतियों समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। नंदिनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें बुधवार शाम को सूचना मिली की ग्राम अहेरी चौक में स्थित एक मकान के अंदर देहव्यापार का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण उसका विरोध कर रहे हैं और उन्होंने घर को घेर लिया है। सूचना मिलते ही नंदिनी टीआई मनीष शर्मा ने एक टीम को…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से सुशासन तिहार के दौरे पर हेलीकाप्टर से रवाना हुए, सीएम के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम भी मौजूद है। कर्रेगुट्टा पर निर्णायक कार्रवाई के बाद अब रणनीति के मोर्चे पर जुटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में हाल ही में चले सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियान ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के किले को हिलाकर रख दिया है। इस ऐतिहासिक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 31 खूंखार नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें संगठन के उच्च रैंक—ACM और DVCM…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने CM विष्णु देव साय की मंशा अनुसार संवाद से समाधान तक सुशासन तिहार अभियान शुरू किया है। तीन चरणों में चलने वाले इस अभियान के पहले चरण में प्रदेश की जनता से उनकी समस्याओं, जरूरतों, शिकायतों से जुड़े आवेदन समाधान पेटियां लगाकर लिए गए हैं। दूसरे चरण में इन सभी आवेदनों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया गया है और अब तीसरे चरण में आवेदनों पर की गई कार्रवाई की जानकारी भी आवेदनकर्ताओं को दी जा रही है। इस पूरे तिहार का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण के साथ-साथ…
publicuwatch24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने विधायक अनुज शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी। X पोस्ट में साय ने कहा, प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ, दीर्घायु एवं सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूं। जीवनी अनुज शर्मा का जन्म 15 मई 1976 को छत्तीसगढ़ के भाटापारा, रायपुर में टेकेन लाल शर्मा और देहूति शर्मा के यहाँ हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा भाटापारा में पूरी की और बाद में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर से इतिहास में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की। उनका विवाह डॉ. स्मिता शर्मा से हुआ है, और उनके दो बच्चे हैं। वर्तमान में वे रायपुर में…
publicuwatch24.-रायपुर। डॉग के विवाद में दो परिवारों के बीच मारपीट हो गई है। आरोपियों ने पिता-पुत्र पर हमला किया है। जिसमें एक युवक का सिर फूट गया। बताया जा रहा है कि इस विवाद में महिलाओं से भी मारपीट हुई है। ये पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। रंजीत सिंह थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें उन्होंने बताया कि 11 में के शाम 5 बजे के करीब वह अपने घर के गेट के बाहर खड़े थे। कभी कमलेश तिवारी नाम का व्यक्ति अपने कुत्ते को घर के सामने टॉयलेट कर रहा था। रंजीत ने उसे ऐसा…
publicuwatch24.-रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने वर्षा ऋतु के पहले नालों और नालियों की सफाई तथा संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी व्यवस्थाओं के निर्देश दिए हैं. विभाग ने राज्य के सभी नगरीय निकायों को परिपत्र जारी कर नालों एवं नालियों पर कच्चे व पक्के अतिक्रमणों तथा अवरोधों को हटाने को कहा है. पेड़ों में लगे बोर्ड्स, साइन-बोर्ड्स, साइनेजेस, विज्ञापनों, बिजली के तारों तथा हाइटेंशन लाइन्स को भी हटाने के निर्देश विभाग ने दिए हैं. नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को भेजे परिपत्र…
publicuwatch24.-उत्तर बस्तर कांकेर। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज जिले के दूरस्थ विकासखंड दुर्गुकोंदल की संवेदनशील ग्राम पंचायत कोड़ेकुर्से में जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के विभिन्न ग्रामों के आवेदक अपने आवेदनों के समाधान से अवगत होने पहुंचे थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन तिहार आयोजित कर रही है जो वास्तव में सुशासन को प्रतिबिंबित कर रहा है। नाग ने आगे कहा कि यह प्रशासन से…
publicuwatch24.-रायगढ़। ज़िले की लैलूंगा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा लाकर क्षेत्र में बेचने वाले दो बड़े गिरोहों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दोनों गैंग से जुड़े एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 61 किलो गांजा, तीन कार, 7 मोबाइल फोन (जिसमें एक आईफोन), एक हाथ घड़ी और 1.80 लाख रुपये नकद सहित कुल 46 लाख 36 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर…