Author: admin

publicuwatch24.com.रायपुर। निगम मंडल नियुक्ति को लेकर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम ने कहा है कि निगम मंडल में नियुक्ति मेरा विशेषाधिकार है। हमारी खासियत है कि हम एक राय से नाम तय करेंगे। सभी के समन्वय से निगम मंडल में नियुक्ति होगी। आपको बता दें सीएम भूपेश बघेल का यह बयान उस वक्त आया है जब निगम मंडल की नियुक्ति को लेकर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के नाराज होकर कोण्डागांव लौटने की खबर सामने आई थी।

Read More

publicuwatch24.com.गरियाबन्द। जिला पंचायत सीईओ ने पदभार ग्रहण करने के दूसरे दिन ही बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. कृषि विभाग के साथ साँठ-गांठ कर सरपंचों ने पुराने कुंआ को नया कार्य बता कर मनरेगा योजना का लाखों रुपए डकार लिया था. जिला सीईओ ने सामाजिक अंकेक्षण से खुलासा के बाद मैनपुर जनपद के 24 पंचायतों से 48 लाख 79 हजार 980 रुपए वसूली के निर्देश जारी किया । जिला पंचायत में 2017 बैच के आईएएस चन्द्रकांत वर्मा ने दो दिन पहले ही सीईओ का प्रभार लिया है. आते ही उन्होंने मैनपुर जनपद के 24 ग्राम पंचायतों से 48 लाख…

Read More

publicuwatch24.com. इस युग के चर्चित कवि मंगलेश डबराल नहीं रहे। कल कोरोना से उनका निधन हो गया। मंगलेश का चला जाना किसी रौशनी से आग के चले जाने जैसा है। अपनी एक कविता ‘टार्च’ में वे लिखते हैं- “दादी ने कहा- बेटा उजाले में थोड़ी आग भी रहती तो कितना अच्छा था…” मंगलेश कह रहे थे कि हमारे वक्त की कविताएं टार्च की तरह बेशक अंधेरे को चीर देती हैं। पहाड़ों पर अंधकार में रास्तों के खतरे दिखाती हैं, लेकिन उनमें वह आग अनुपस्थित है, जिसकी जरूरत दादी को अपने चूल्हे के लिए है। पहाड़ों पर जन्मे मंगलेश डबराल की…

Read More

publicuwatch24.com.रायपुर। पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल हुआ है। डीजीपी डीएम अवस्थी ने प्रदेश के 19 निरीक्षकों, 27 उपनिरीक्षक, 22 एएसआई, 35 प्रधान आरक्षक, 3 सूबेदार और 92 आरक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है। निरीक्षक मोहसिन खान और सोनल ग्वाला की फिर से राजधानी में वापसी हो गई है। देखिये सूची

Read More

publicuwatch24.com.धरसींवा। प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं का क्रम थम ही नहीं रहा है. इस कड़ी में बुधवार का दिन सिलतरा चौकी क्षेत्र में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई । जानकारी के मुताबिक, ट्रक क्रमांक सीजी 04 एसबी 8425 में खराबी आने के कारण चालक ने ट्रक धनेली विधानसभा मार्ग पर धनेली में सड़क किनारे खड़ा कर दिया. हेल्पर ट्रक के नीचे मरम्मत करने लगा तभी विधानसभा की तरफ से आ रहे तीव्र रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मारी और खड़ा ट्रक आगे बढ़कर पलट गया. ट्रक का पहिया ऊपर चढ़ने से मरम्मत कर रहे…

Read More

publicuwatch24.com.रायपुर। देश को आजाद कराने में अनेक जननायकों की भूमिका रही है. इन्ही जननायकों में से एक हैं छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद बीरनरायन सिंह. आज ही के दिन 10 दिसंबर को बीरनरायन सिंह के शहादत दिवस के रूप में मनाते हैं. छत्तीसगढ़ की आन-बान-शान के लिए अपने आपको कुर्बान करने वाले बीरनरायन इस धरा के सच्चे त्यागी बेटे थे. भारत में स्वतंत्रता आंदोलन का आगाज छत्तीसगढ़ की धरा से हुए अगर यह कहे तो यह गलत नहीं होगा. क्योंकि सन् 1857 के स्वतंत्रता आंदोलन से पहले यहाँ के आदिवासी शुरवीरों ने अँग्रेजों के खिलाफ बिगुल फूँक दिया था.…

Read More

publicuwatch24.com.कवर्धा। मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज कवर्धा प्रवास के दौरान ग्राम धरमपुरा में जैतखाम के पास स्थित विवादित स्थल का निरीक्षण किया. यहां सतनामी समाज एवं अन्य समाज के बीच शासकीय भूमि पर निर्माण को लेकर विवाद है । वन मंत्री ने ग्राम धरमपुरा में शासकीय धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण कर ग्रामीणों से मुलाकात किए. कृषकों से धान खरीदी को लेकर होने वाले परेशानियों को लेकर चर्चा किए. किसानों ने धान खरीदी सुचारू रूप से संपन्न होने की बात कही. मंत्री मोहम्मद अकबर को धान खरीदी केन्द्र प्रबंधक ने बताया कि 7 हजार क्विंटल धान खरीदी की जा चुकी…

Read More

publicuwatch24.com.बिलासपुर। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आज बिल्हा तहसीलदार सत्यपाल राय को जमीन की अफरा-तफरी मामले में निलंबित कर दिया. इसकी जानकारी उन्होंने बिलासपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि 8 दिसम्बर को शाम खबरों के के माध्यम से उन्हें खबर मिली थी कि 26 एकड़ सरकारी जमीन को बिल्हा तहसीलदार ने कुछ व्यापारी और अन्य लोगों के नाम कर दिया है. इस जमीन का नामांतरण करके मुआवजा भी ले लिया गया है. जिस जमीन की अफरा-तफरी की गई है, उस पर से नेशनल हाईवे गुजरता है । प्रात्रकारो को सम्बोधित करते हुए राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल…

Read More

publicuwatch24.com.कोण्डागांव । वैश्विक महामारी (कोविड-19) ने सभी के जीवन में अपना भयावक प्रभाव डाला है। कोविड-19 का प्रभाव सब से ज्यादा ग्रामीण अंचल में रहने वाले ग्रामीणों के बीच रोजगार की समस्या बढ़ा दिया। लॉकडाउन के समय सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कार्य करने की अनुमति दिया गया, ताकि ग्रामीणों को ग्राम स्तर पर ही रोजगार मिल सके एवं उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। ग्रामीण स्तर में ऐसे बहुत से युवक होते है, जो रोजगार की तलाश के बहाने चोरी-छीपे बोर गाड़ी में गांव से अन्यत्र चले जाते हैं।…

Read More

publicuwatch24.com.महासमुंद। बागबाहरा के सम्हर धान खरीदी केंद्र में आज किसानों का आक्रोश फूट गया. आक्रोशित किसानों ने खरीदी केंद्र के 7 कर्मचारियों को बंधक बना लिया. इसके बाद समिति के गेट में ताला लगाकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. दरअसल, बारदाने की कमी के कारण सम्हर में धान खरीदी प्रभावित हो गया. इस धान खरीदी केंद्र में दस गांव के किसान धान बेचते आते हैं । आज 36 किसानों के लिए 1458 क्विंटल धान खरीदी के लिए टोकन काटा गया था. लेकिन उन्हें बारदान नहीं मिला. इस अव्यवस्था से गुस्साएं किसानों ने खरीदी केंद्र के कर्मचारियों को बंद…

Read More