Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ
- बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए दिनेश कुमार को 4-5 दिनों में मिले आय और जाति प्रमाण पत्र, सेवा सेतु बना मददगार
- कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा
- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित
- चिरायु योजना से जन्मजात टेढ़े पैरों से पीडि़त दो माह की बच्ची को मिला संबल
- कोड़ा उपार्जन केंद्र में 44 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम धौलपुर के किसान, पर्याप्त बारदाने और तौल की सुविधाओं पर जताया संतोष
- ग्राम मेन्ड्रा की महिला किसान ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, घर बैठे टोकन मिलने से समय और श्रम की हुई बचत
Author: admin
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में मुख्यमंत्री ने, 247 करोड़ रूपए की लागत के 95 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास
publicuwatch24.com. रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के मुख्यालय बलरामपुर में आयोजित कार्यक्रम में 247 करोड़ 61 लाख रूपये के 95 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। उन्होंने कार्यक्रम में 87 करोड़ 32 लाख रूपये की लागत के विकास कार्यो का लोकार्पण तथा 160 करोड़ 29 लाख रूपये की लागत के निर्माण कार्यो का शिलान्यास किया। इन कार्यो में सड़क, पुल-पुलिया निर्माण, सिंचाई, शासकीय भवनों के निर्माण, पेयजल और विद्युत सुविधा विस्तार के कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने की। कार्यक्रम…
publicuwatch24.com. दिल्ली। देश में जारी किसान आंदोलन हर दिन और भी अक्रामक होता जा रहा है। अब किसान नेताओं ने कल भूख हड़ताल करने का ऐलान किया है। किसान नेताओं ने सरकार के नए कृषि कानूनों के वापसी की मांग को लेकर आंदोलन को और तेज करने का एलान किया है। किसानों ने कहा है कि वह 14 तारीख को वे भूूूख हड़ताल और अनशन पर बैठेंगे। इस बीच किसानों ने कई टोल प्लाजा पर कब्जा कर लिया है और कई दूसरी सड़कें जाम करने की चेतावनी दी है। किसान यूनियन के नेताओं ने बताया कि हमने आंदोलन को और…
गैंगरेप के मामले में विरोध प्रदर्शन – एबीवीपी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से नाराज सांसद संतोष पाण्डेय सहित भाजपा पदाधिकारियों का धरना प्रदर्शन किया
publicuwatch24.com. कवर्धा। गैंगरेप के एक मामले में विरोध प्रदर्शन कर रहे तीन दर्जन से ज्यादा एबीवीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से नाराज सांसद संतोष पाण्डेय सहित भाजपा पदाधिकारियों सिटी कोतवाली पहुंचे और अपना विरोध जताया। वहीं एबीवीपी कार्यकर्ताओं के विरोध में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। 22 नवंबर की रात नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले में शनिवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं चार सूत्रीय मांग को लेकर ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन समाप्त…
publicuwatch24.com. रायपुर। राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला शंकर नगर इलाके का है। यहां मामूली सी बात पर तीन युवकों ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। सरेआम चाकूबाजी की हुई वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। हमले में गौतम साहू और धनसाय मरावी नाम के युवकों चोट आई है। इसमे से गौतम साहू नाम के युवक के पीठ पर ज्यादा चोट चोट आई है। उसे इलाज के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी मुजाहिद, विक्की छुरा और दद्दू फरार…
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पद की गरिमा के अनुरूप भाषा की मर्यादा बनाए रखने की नसीहत देते हुए कहा- संस्कृति के प्रतीक सुआ नृत्य को कमर मटकाने वाला नृत्य बताकर, न केवल राज्य की सांस्कृतिक व पारम्परिक नृत्य शैली का अपमान किया
publicuwatch24.com. रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पद की गरिमा के अनुरूप भाषा की मर्यादा बनाए रखने की नसीहत देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति के प्रतीक सुआ नृत्य को कमर मटकाने वाला नृत्य बताकर मुख्यमंत्री बघेल ने न केवल राज्य की सांस्कृतिक व पारम्परिक नृत्य शैली का अपमान किया है, अपितु छत्तीसगढ़ की उन लाखों माता-बहनों का अपमान भी किया है जो दीपावली व अन्य अनेक मौक़ों पर इस नृत्य से छत्तीसगढ़ की संस्कृति के गौरव का गुणगान करती हैं। मूणत ने कहा कि कोरिया…
छतीसगढ़ सरकार दो वर्ष का कार्यकाल विषय पर की चर्चा, कर्जमाफी, धान खरीदी, सुराजी गांव, राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना से गांवों को मिल रही निरंतर शक्ति
publicuwatch24.com. रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज प्रसारित मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 13 वीं कड़ी में इस बार ‘छत्तीसगढ़ सरकार दो वर्ष का कार्यकाल‘ विषय पर प्रदेशवासियों से बात की. मुख्यमंत्री ने रेडियो वार्ता में कहा कि आम जनता, किसानों, आदिवासियों और कमजोर तबकों का सशक्तिकरण छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल की प्रमुख विशेषता है. दो वर्षाें में जनता की भावनाओं, आकांक्षाओं, उम्मीदों को आत्मसात कर शासन और प्रशासन को समाधान के विषयों में संवेदनशील बनाने का राज्य सरकार ने प्रयास किया. छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देकर लोगों के मन में अपनी संस्कृति और अस्मिता को लेकर गौरव का भाव फिर…
नई सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर आज प्रदेश में वर्चुअल मैराथन आयोजित, मुख्यमंत्री के साथ पूरा प्रदेश दोड़ा
publicuwatch24.com. रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में नई सरकार के दो साल पूरे के अवसर पर आज प्रदेश में वर्चुअल मैराथन आयोजित हुई. इस मैराथन में मुख्यमंत्री के साथ पूरा प्रदेश दोड़ा. जैसे ही प्रतिभागियों ने ट्विटर पर रन विथ छत्तीसगढ़ हेशटेग के साथ अपनी दोड़ते हुए फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया में अपलोड करना शुरू किया यह पूरे टेश में ट्रेंड करने लगा । इस मैराथन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके मंत्रिमण्डल के साथी, संसदीय सचिव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी और प्रदेश के सभी हिस्से में हर वर्ग और उम्र…
विकास उपाध्याय ने कहा प्रदेश में पहली बार यह बड़ा आयोजन हुआ, हमारी सरकार को 2 साल हो गए रन विथ छत्तीसगढ़ में पूरे प्रदेश के लोगो ने स्वाभिमान और अभिमान के लिए हिस्सा लिया
publicuwatch24.com. रायपुर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर आयोजित वर्चुअल मैराथन में राज्य सरकार के तमाम मंत्री, विधायक समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और सरकार के आयोजन की जमकर सराहना भी की। कोरोना काल में ऐसा पहली बार हुआ है जब छत्तीसगढ़ में इस तरह का आयोजन हुआ है। इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि आम से खास तक सभी ने इसमें हिस्सा लिया और देखते ही देखते कुछ ही पल में हैशटैग रन विथ छत्तीसगढ़ ट्विटर में ट्रेंड करने लगा। विकास उपाध्याय ने कहा मानक दूरी को मेंटेन करके…
सरोज पाण्डेय ने सीएम भूपेश बघेल के दो साल के कार्यकाल को लेकर निशाना साधते हुए कहा – दो साल का कार्यकाल लट्टू चलाने और राउत नाचा नाचने में बिता दिये
publicuwatch24.com. कोरिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरिया जिले के दौरे पर हैं। वे यहां पत्रकारों के सवालों का जवाब देते-देते कुछ ऐसा बोल गए कि उससे आने वाले दिनों में सूबे का राजनीतिक तापमान गरमा सकता है। बघेल ने कहा कि सरोज पाण्डेय रमन सिंह के साथ कमर मटका रही थीं। बघेल रमन सिंह के शासनकाल में दुर्ग में भाजपा की तत्कालीन राष्ट्रीय महासचिव सरोज पाण्डेय द्वारा करवाए गए सुआ नृत्य कार्यक्रम को लेकर बोल रहे थे। जिसमें वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए जाने का दावा किया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, ” सरोज पांडेय जी जब वहां मुख्यमंत्री तत्कालीन रमन…
publicuwatch24.com.रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर चिरमिरी के गोदरीपारा में नवनिर्मित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ अंचलों के बच्चों की पढ़ाई के लिए अगले एक साल में एक सौ नये इंग्लिश मीडियम स्कूल और शुरू किए जाएंगे। बघेल ने कहा कि गरीब परिवार के बच्चों के भी अंग्रेजी मीडियम के अच्छे स्कूलों में पढ़ने और आगे बढ़ने के सपने को साकार करना सरकार की प्राथमिकताओं में है। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों की मांग पर चिरमिरी में डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए नए मेडिकल कालेज खोलने का…