Author: admin

publicuwatch24.com.-रायपुर। रायपुर। प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए है. उन्होंने इसकी जानकारी खुद ट्वीट कर दी है. कहा- कल के टेस्ट में कोरोना निगेटिव आने के बाद, अभी-अभी मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जितने भी लोग मुझसे संपर्क में रहें हैं अपना ध्यान रखें।

Read More

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत की स्थिति में पहले से सुधार हुआ है। देश में लगातार छठे दिन 25 हजार से कम और लगातार 15वें दिन 30 हजार से कम केस दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटे में 22,273 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं 251 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। अच्छी बात ये है कि बीते दिन 22,274 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ एक लाख 69 हजार हो गए हैं। इनमें से अब तक एक…

Read More

नई दिल्ली। किसान संयुक्त मोर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण और कृषि मंत्रालय के सचिव की ओर से भेजी गई चिट्ठी को लेकर प्रतिक्रिया देने के लिए कल शनिवार को बैठक करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने आज एक कार्यक्रम में कहा कि कुछ राजनीतिक दलों द्वारा किसानों को बरगलाने की कोशिश की जा रही है और आंदोलन को मुद्दे से भटकाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक किसानों के नेशनल मोर्चे की आज कोई बैठक नहीं हुई, केवल पंजाब के संगठन की बैठक हुई। नेशनल किसान संयुक्त मोर्चा कल शनिवार को बैठक करेगा। हालांकि बैठक कब होगी इसका समय निर्धारित नहीं…

Read More

क्रिसमस के बारे में सभी को पता है कि इस दिन जीसस के जन्म का जश्न मनाया जाता है। दुनिया भर के ईसाइयों के लिए ये उत्सव का दिन होता है। हालांकि, बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि भले ही अधिकतर मुसलमान क्रिसमस नहीं मनाते हैं लेकिन जीसस इस्लाम धर्म में भी काफी अहमियत रखते हैं। इस्लाम धर्म के पवित्र ग्रन्थ कुरान में जीसस और मैरी का कई बार जिक्र किया गया है। इस्लाम धर्म के पवित्र ग्रन्थ कुरान में जीसस, मैरी और देवदूत गेब्रियल का भी जिक्र हुआ है। इस्लाम में जीसस को ईसा, मैरी को मरियम…

Read More

publicuwatch24.com.-कोरबा। जिले के निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले किसी भी विद्यार्थी को ऑनलाइन क्लासेस से वंचित नहीं किया जा सकेगा। इसके साथ ही निजी विद्यालय कोरोना काल के लिए विद्यार्थियों से केवल शिक्षण शुल्क ही ले सकेंगे। अधिक शुल्क वसूलने या आॅनलाइन क्लासेस से वंचित करने पर स्कूल प्रबंधनों के विरूद्ध कार्रवाई होगी। जिला फीस समिति के सदस्यों और जिले के अशासकीय विद्यालयों के प्रबंधकों, अभिभावकों और नोडल अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्टर सभा कक्ष में हुई। अपर कलेक्टर श्रीमती प्रियंका महोबिया ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक मंे उच्च न्यायालय बिलासपुर के निर्णय अनुसार कोविड काल के लिए केवल…

Read More

publicuwatch24.com.-रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के रैरूमा चौकी अंतर्गत गुरुवार को ढोंढा गांव के एक 12 वर्षीय बालक को अज्ञात नकाबपोशों ने अपहरण कर लिया था। अपहत बालक को पुलिस ने चंद घंटों में ही सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं अपहरण किए गए बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक अपहरण के लिए साइकिल का इस्तेमाल किया गया था। इसके कारण यह सुराग मिला है। तीनों आरोपी रायगढ़ के धौराभांटा तमनार क्षेत्र के निवासी है। आरोपियों ने बच्चे का अपहरण कर धौराभांटा…

Read More

नई दिल्ली। भारत ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे रईस मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। तेल से लेकर रिटेल तक और टेलीकॉम तक में अपना दबदबा दिखाने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी इस साल यानी 2020 की शुरुआत में ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स पर चौथे स्थान पर पहुंच गए थे। अब वो दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर अरबपतियों में भी नहीं हैं। करीब एक लाख करोड़ घट गई संपत्ति ब्लूमबर्ग रैंकिंग के अनुसार, मुकेश अंबानी की वर्तमान नेटवर्थ 76.5 बिलियन डॉलर ( 5.63 लाख करोड़ रुपये) है,…

Read More

नई दिल्ली। क्रिसमस के मौके पर ‘दबंग’ स्टार सलमान खान ने खास मेसेज के साथ एक दिलचस्प अपनी वीडियो अपने फैन्स से शेयर किया है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान खान की ओर से शेयर किए गए वीडियो में भारत के अलग-अलग हिस्सों में प्रचलित वाद्ययंत्रों की धुन पर ‘जिंगल बेल जिंगल बेल’ बजते दिखाया है। जिंगल बेल की धुन वाले वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने सामाजिक सौहार्द को बढ़ाने का संदेश देने वाला कैप्शन भी लिखा है। सलमान ने क्रिसमस की बधाई देते हुए लिखा है, ‘हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई… सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं। इससे पहले…

Read More

आई सी यू में अधिक हो रही मौतें… publicuwatch24.com.-रायपुर। कोविड 19 की संक्रमण दर अभी कम है लेकिन आई सी यू में मौतें अधिक हो रही हैं। इससे चिकित्सक भी चिंतित हैं क्योंकि उनके हर संभव प्रयास के बाद भी कुछ मरीज नहीं बच पा रहे हैं। मेकाहारा के क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ ओ पी सुंदरानी ने बताया कि अभी ग्रामीण क्षेत्रों से ऐसे बहुत केस आ रहे हैं जिनकी उम्र 60 से अधिक है और वहीं अप्रशिक्षित प्रैक्टिशनर से इलाज कराना शुरू करते हैं और जब तकलीफ बहुत बढ़ जाती है तभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र लाते हैं और कई…

Read More

इको-फ्रेण्डली दाह संस्कार से लाखों पेड़ों की नहीं चढ़ेगी बलि publicuwatch24.com.-रायपुर। प्रदेश के नगरीय निकायों के अंतर्गत संचालित लगभग 322 गोठानों में तैयार होने वाले गौ काष्ठ और कण्डे का उपयोग अब दाह संस्कार के लिए किया जा सकेगा। नगरीय प्रशासन मंत्री डाॅ शिवकुमार डहरिया ने सभी नगरीय निकायों के अंतर्गत आने वाले दाह संस्कार/मुक्तिधाम स्थल पर गोठानों में निर्मित होने वाले गौ काष्ठ का उपयोग लकड़ी के स्थान पर दाह संस्कार के लिए करने की न सिर्फ अपील की है अपितु उन्होंने मुक्तिधाम सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर गौ-काष्ठ की बिक्री रियायती दर पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए…

Read More