Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ
- बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए दिनेश कुमार को 4-5 दिनों में मिले आय और जाति प्रमाण पत्र, सेवा सेतु बना मददगार
- कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा
- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित
- चिरायु योजना से जन्मजात टेढ़े पैरों से पीडि़त दो माह की बच्ची को मिला संबल
- कोड़ा उपार्जन केंद्र में 44 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम धौलपुर के किसान, पर्याप्त बारदाने और तौल की सुविधाओं पर जताया संतोष
- ग्राम मेन्ड्रा की महिला किसान ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, घर बैठे टोकन मिलने से समय और श्रम की हुई बचत
Author: admin
पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल की पत्नी सरला देवी शुक्ल के निधन पर मुख्यमंत्री बघेल ने गहरा दुःख प्रकट किया
publicuwatch24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल की पत्नी सरला देवी शुक्ल के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। सरला देवी का नई दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। बघेल ने उनके शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
महिला आयोग महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए निष्पक्ष होकर कार्रवाई करता – अध्यक्ष किरणमयी नायक
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने कहा है कि महिला आयोग महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए निष्पक्ष होकर कार्रवाई करता है. महिलाओं को न्याय देने का मतलब ये कतई नहीं है कि पुरुषों के साथ जानबूझकर अन्याय किया जाए । महिला आयोग की 6 जनवरी को रायपुर के जलविहार स्थित आयोग कार्यालय में महिलाओं के उत्पीड़न संबंधित प्रकरणों पर जन सुनवाई की. डॉ. नायक ने बताया कि महिला आयोग द्वारा लगातार विभिन्न जिलों में महिलाओं की समस्याओं को सुलझाया जा रहा है. इसी क्रम में रायपुर में तीन दिनों तक महिलाओं के प्रकरणों…
पड़ोसी राज्यों सहित देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू की दस्तक, उड़ते हुए 3 कौवे हुई मौत, मचा हड़कंप
publicuwatch24.com,बालोद। पड़ोसी राज्यों सहित देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू फैल चुका है। अब छत्तीसगढ़ में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। बालोद जिले में तीन कौवे की मौत हो गई है। कौवे की मौत होने से हड़कंप मच गया है। मामला ग्राम पौड़ी का है यहां शाम के वक्त उड़ते-उड़ते कौवे अचानक जमीन पर गिर गए और कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। दहशत की वजह से गांव वालों ने 2 कौवे को जला दिया और इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी गई। वहीं पशु विभाग द्वारा एक कौवे का सैंपल विभाग जांच…
विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 का घातक स्वरुप अभी बरकरार, वैक्सीन तैयार होने की खबरों के बीच अभी भी कोरोना का कहर जारी
publicuwatch24.com,रायपुर– विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 का घातक स्वरुप अभी बरकरार है. कोरोना वैक्सीन तैयार होने की खबरों के बीच अभी भी कोरोना का कहर जारी है,लेकिन ऐसा लगता है कि लोग इसे हल्के में लेने लगे हैं.खासतौर पर छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर लापरवाही साफ देखी जा रही है. लोग सोशल डिस्टेंसिंग,मॉस्क जैसे उपायों को लेकर पहले जितने गंभीर थे,अब इस लेकर उतनी ही लापरवाही भी बरतने लगे हैं । देश में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों पर तुलनात्मक अध्ययन करने से एक बात समझ में आ रही है कि देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से कमीं आ रही…
मुख्यमंत्री गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की ग्राम पंचायत जोगीसार पहुंचे, जैतरणी नाला पर ही 4 करोड़ 99 लाख रुपये की राशि के कराए गए भूजल संरक्षण कार्यों का लोकार्पण किया
publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जांजगीर चांपा जिले से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे प्रदेश के नवगठित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की ग्राम पंचायत जोगीसार पहुंचे और उन्होंने यहां कैम्पा मद से नरवा विकास योजना के अंतर्गत जैतरणी नाला पर 36 लाख 53 हजार रुपये की राशि से निर्मित स्टाप डेम का निरीक्षण किया। बघेल ने इस अवसर पर नरवा विकास योजना के तहत जैतरणी नाला पर ही 4 करोड़ 99 लाख रुपये की राशि के कराए गए भूजल संरक्षण कार्यों का लोकार्पण किया। तत्पश्चात उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. चरण…
धान खरीदी को लेकर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा- किसानों की वजह से बनी यह सरकार किसानों की वजह से ही सत्ता से बाहर होगी
publicuwatch24.com,रायपुर। धान खरीदी को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि किसानों की वजह से बनी यह सरकार किसानों की वजह से ही सत्ता से बाहर होगी. धान खरीदी में अव्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी 13 जनवरी को विधानसभा स्तर पर और 22 जनवरी को जिला स्तर पर प्रदेशभर में जंगी प्रदर्शन करेगी। भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने धान खरीदी को लेकर प्रेस कांफ्रेंस कर राज्य सरकार पर निशाना साधा. कौशिक ने कहा कि विधानसभा और ज़िला मुख्यालय स्तर पर बीजेपी प्रदर्शन करेगी. प्रदर्शन को सफल…
publicuwatch24.com,धमतरी। श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत मंगलवार को नगर का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ, जिसमें धमतरी के लगभग सभी वार्डों के रामभक्तों की उपस्थिति रही। प्रशिक्षण में बताया गया कि लोग कैसे वार्डों में टोली बनाकर व जनजागरण कर राममंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रहण करेंगे। अभियान के नगर संयोजक हरिवंश साहू ने बताया कि 15 जनवरी से कलश यात्रा के साथ इस अभियान का आरंभ होगा। 30 जनवरी को शहर के घरों में दीपक जलवाकर दीपावली जैसा वातावरण बनाया जाएगा। 31 जनवरी से निधि संग्रहण प्रारंभ होगा। इस अवधि में सायकिल रैली, प्रभात फेरी, वार्डों में…
publicuwatch24.com, दिल्ली। दुनिया में बहुत ऐसे लोग हैं जो सुकून की तलाश में चमक दमक वाली दुनिया एक झटके में छोड़ देते हैं। ऐसी ही एक लड़की की कहानी इन दिनों खबरों में है। दरअसल, सादगी भरा जीवन जीना परिशी शाह को इतना अच्छा लगा कि इन्होंने सांसारिक मोह-माया त्याग कर साध्वी बनने का फैसला किया है। इतना ही नहीं, इसकी तैयारी के लिए दीक्षा ग्रहण करने का कार्यक्रम भी शुरू कर दिया है। खास बात ये है कि परिशी शाह के पिता हॉन्ग कॉन्ग में डायमंड के बड़े कारोबारी हैं और उनका अरबों का साम्राज्य है लेकिन इस…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम पेंड्री में भव्य एवं सुसज्जित शासकीय जिला ग्रंथालय का लोकार्पण किया,
विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, जांजगीर-चांपा प्रभारी मंत्री टी एस सिंहदेव और विधायक रामकुमार यादव उपस्थित थे publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय जांजगीर के समीप ग्राम पेंड्री में भव्य एवं सुसज्जित शासकीय जिला ग्रंथालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री टी एस सिंहदेव और विधायक रामकुमार यादव भी उपस्थित थे। जिला ग्रंथालय के लोकार्पण हो जाने से शहर के शोर-गुल से दूर शांत वातावरण में बैठकर विद्यार्थी यूपीएससी, पीएससी, नीट, जेईई, बैंक और व्यापम जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। पुस्तक पठन में रूचि रखने…
publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर के समीप ग्राम पेंड्री में नवनिर्मित राज्य के पांचवंे बहुदिव्यांग स्कूल भवन का उद्घाटन किया। भव्य एवं आकर्षक इस स्कूल के खुल जाने से अब जिले के पहली से पांचवी तक के बहुदिव्यांग बच्चों को विविध विधाओं में शिक्षा मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अंधमूक बधिर विद्यालय पामगढ़ के दिव्यांग बच्चों द्वारा राजकीय गीत अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार की मधुर प्रस्तुति की सराहना की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरदृष्टि सोच का ही परिणाम है कि यह उच्च सुविधायुक्त बहुदिव्यांग स्कूल से समाज की मुख्य धारा से छूटे अंधमूक-बधिर…