Author: admin

हिंदू धर्म में एकादशी के व्रत का विशेष महत्व होता है। आज यानी 24 जनवरी को पुत्रदा एकादशी है। पौष शुक्‍ल पक्ष की एकादशी को पौष पुत्रदा एकादशी कहते हैं। आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी के दिन दान, स्नान और तप करने से पुण्य मिलता है। पुत्रदा एकादशी का व्रत संतान प्राप्ति के लिए अमोघ बताया गया है। साथ ही इस व्रत से संतान की समस्याओं का निवारण भी सरलता से हो जाता है। जानिए पुत्रदा एकादशी व्रत से जुड़ी वो खास बातें जिन्हें भूलकर भी आज के दिन नहीं…

Read More

publicuwatch24.com, रायपुर । आपके पास यदि 100 रुपए, 10 रुपए और 5 रुपए की पुरानी नोटों की गड्डी रखी हुई तो आप जरा सावधान हो जाएं. क्योंकि अगले कुछ महीनों में पुरानी नोटों को बंद किए जाने की तैयारी है । भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पुराने नोट वापस लेने की योजना पर विचार कर रहा है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो मार्च (March) और अप्रैल (April) में इसका ऐलान किया जा सकता है। आरबीआई के असिस्टेंट जनरल मैनेजर बी महेश ने ऐलान करते हुए कहा कि सेंट्रल बैंक मार्च या अप्रैल तक 100, 10 और 5 रुपये…

Read More

publicuwatch24.com,रांची। चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुी है। लालू यादव के फेफड़ों में संक्रमण होना बताया जा रहा है। शुक्रवार को उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पुत्र तेजस्वी, तेज प्रताप और मीसा भारती उन्हें देखने रिम्स पहुंचे। लालू यादव को देखने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने कहा कि हमारा परिवार उनके लिए बेहतर इलाज चाहता है। सभी रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों को यह विश्लेषण…

Read More

publicuwatch24.com,कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सीएसईबी कॉलोनी दर्री से लगे छठ घाट में एक साथ तीन लोगों की संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई है. इन तीनों की मौत किस वजह से हुई, इसका पता नहीं चल सका है. लेकिन तीन लोगों की मौत होने से दहशत का माहौल है. घटना स्थल पर कपड़ा धोने वाला इजी लिक्विड और डिस्पोजल मिले हैं. आशंका जताई जा रही है कि कुछ जहरीला पदार्थ पीने या खाने से इनकी मौत हुई है । जानकारी के मुताबिक मरने वालों की पहचान राजू नगर निवासी मोहन जांगड़े, अशोक दास महंत…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान और किसान को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि धान खरीदी पर सरकार फर्जी आँकड़े जारी कर रही है. साय ने कहा कि सरकार कह रही रिकॉर्ड खरीदी हुई है. जबकि यह आँकड़े झूठे हैं. पूरे प्रदेश में खरीदी प्रभावित है. व्यवस्था चौपट है. किसान परेशान है. केंद्रों से धान उठाव नहीं हो रहा है. किसानों को बोरा नहीं मिल रहा है. और सरकार कह रही है कि रिकार्ड खरीदी हो रही है. साय ने कहा कि सरकार हमारे आंदोलन…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा है कि किसानों को लेकर केन्द्र सरकार अडिय़ल रवैया अपना रही है। किसानों की तीनों कानून वापस लेने की मांग मानने की जगह सरकार अपना निर्णय थोपने की कोशिश कर रही है। केन्द्र सरकार डेढ़ साल तक कानून पर रोक लगाने के प्रस्ताव से किसान संगठनों में मतभेद पैदा करना चाहती है ताकि आंदोलन कमजोर पड़ जाए और किसानों को बहकाकर कानून को लागू करा लिया जाए। अन्नदाता सरकार के मंसूबों को भली-भांति समझ रहे हैं और वह किसी प्रलोभन या झांसे में नहीं आने वाले हैं। सरकार को यह बात…

Read More

publicuwatch24.com,छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में बेहद ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक सिरफिरे प्रेमी ने उसकी प्रेमिका व प्रेमिका की 1 वर्षीय मासूम बेटी की हत्या कर दी है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ज़ोरा का है जहां कल देर रात आरोपी युवक 20 वर्षीय विक्की यादव ने अपनी पत्नी 19 वर्षीय रोमा यादव का चाकू से गला रेंत उसे मौत के घाट उतारा व उसकी 1 वर्षीय मासूम बेटी को ट्रेन पटरी पर फेंक दिया जिसके बाद ट्रेन से काटकर उसकी भी मृत्यु हो गयी। मासूम का शव मंदिर हसौद थाना पुलिस ने बरामद…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 जनवरी शनिवार सायं 6 बजे रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा कायाकल्प किए गए ‘विद्याचरण शुक्ल चौक’ का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया करेंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे, सांसद सुनील सोनी, श्रीमती छाया वर्मा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, महापौर एजाज ढेबर, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक अमितेश शुक्ला, धनेंद्र साहू, श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा, नगर निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे, लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा,…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर । कोई भी व्यक्ति ऊंचाई में तभी पहुंचता है, जब वह अपना जमीन नहीं भूलता है। मैंने जिस स्थान से कार्य शुरू किया था, उस स्थान छिंदवाड़ा को आज तक नहीं भूली हूं। यह बात राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज छिंदवाड़ा में श्री उत्तम स्वामी आई.ए.एस. अकादमी के शुभारंभ एवं जिले के प्रथम भारत माता मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर कही। राज्यपाल ने यहां पर पढ़ने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में श्री उत्तम स्वामी एवं न्यायाधीश श्री प्रकाश उइके ने भी अपना संबोधन दिया। इस अवसर पर श्री दौलत सिंह ठाकुर भी…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 23 जनवरी को 125 वीं जयंती पर उन्हें नमन किया है। नेताजी के प्रति अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नेताजी ने आजादी की लड़ाई को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने ”तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा” जैसे फौलादी नारों से अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई के लिए लोगों का आव्हान कर उन्हें जागृत किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि नेताजी ने आजाद हिंद फौज का गठन कर…

Read More