Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ
- बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए दिनेश कुमार को 4-5 दिनों में मिले आय और जाति प्रमाण पत्र, सेवा सेतु बना मददगार
- कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा
- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित
- चिरायु योजना से जन्मजात टेढ़े पैरों से पीडि़त दो माह की बच्ची को मिला संबल
- कोड़ा उपार्जन केंद्र में 44 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम धौलपुर के किसान, पर्याप्त बारदाने और तौल की सुविधाओं पर जताया संतोष
- ग्राम मेन्ड्रा की महिला किसान ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, घर बैठे टोकन मिलने से समय और श्रम की हुई बचत
Author: admin
तुहंर सरकार, तुहंर द्वार अभियान की शुरुआत महापौर एजाज ढेबर और कांग्रेसी पार्षद वार्डवासियों की समस्या हल करने साइकिल से निकले
publicuwatch24.com,रायपुर। तुहंर सरकार, तुहंर द्वार अभियान की आज शुरुआत हुई. महापौर एजाज ढेबर और कांग्रेसी पार्षद वार्डवासियों की समस्या हल करने साइकिल से निकले हैं. मौके पर लोगों की समस्या हल करने की कवायद है. पहले दिन वार्ड दो और तीन पर शिविर लगा है. यहां बगैर आवेदन लिए तत्काल लोगों की समस्या निपटाने की कोशिश होगी. साइकिल रैली निकालने का उद्देश्य सरकारी वाहनों के पहिये रोककर पर्यावरण और सरकारी पैसा बचाना है । महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि 70 वार्ड तक हम पहुंचेंगे. 35 दिन तक सभी लोग अपना सरकारी वाहन छोड़कर साइकिल पर चलेंगे. इसकी पूरी प्लानिंग…
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सरपंच हत्याकांड मामले में लिया संज्ञान, पुलिस अधीक्षक त्वरित कार्यवाही के दिए निर्देश
publicuwatch24.com,बालोद। जिले के ग्राम करहीभदर के सरपंच की हत्या के विषय में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा से फोन पर विषय का संज्ञान लिया और मामले के निकाल के लिए आवश्यक त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। 2 दिन पहले सरपंच ओमकार साहू की कुछ लोगों ने ट्रेक्टर से कुचलकर हत्या कर दी थी।
मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राष्ट्रीय सुरक्षा माह के दौरान यातायात नियमों का पालन के लिए जनजागरूकता लाने अंजोर रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
publicuwatch24.com,छत्तीसगढ़। गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज महासमुन्द में राष्ट्रीय सुरक्षा माह के दौरान यातायात नियमों का पालन के लिए जनजागरूकता लाने अंजोर रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह अंजोर रथ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत् लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का काम करेगी। गृह मंत्री श्री साहू ने इस अवसर पर दुर्घटनाओं के बचाव के लिए यातायात नियमों का पालन करने और अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की अपील की। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा 18 जनवरी से 17 फरवरी तक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री…
publicuwatch24.com,जगदलपुर । गणतंत्र दिवस के अवसर पर बस्तर विकास प्राधिकरण कार्यालय प्रांगण में अध्यक्ष श्री लखेष्वर बघेल ने ध्वजारोहण किया। श्री बघेल ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिले के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
publicuwatch24.com,रायपुर। गणतंत्र दिवस पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने आज जिला मुख्यालय बेमेतरा में स्थानीय बेसिक स्कूल ग्राउण्ड मे ध्वजारोहण कर सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम दिए संदेश का वाचन किया। श्री उपाध्याय ने उत्साह और उमंग के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश मे छोडे। समारोह में संसदीय सचिव श्री उपाध्याय ने शहीदों के परिजनों को शॉल श्रीफल भेट कर सम्मानित किया। इस मौके पर कोरोना वारियर्स एवं उत्कृष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह मे विधायक बेमेतरा श्री आशीष कुमार छाबड़ा, कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल, पुलिस अधीक्षक श्री…
मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने गणतंत्र दिवस पर रायगढ़ के मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया
publicuwatch24.com, रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने गणतंत्र दिवस पर रायगढ़ के मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का गायन किया गया और पुलिस की टुकडियों द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया और शांति के प्रतीक श्वेत कपोत तथा तिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाये। गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि श्रीमती भेंड़िया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.श्री तोड़ाराम जोगी की धर्मपत्नी श्रीमती भावना जोगी को शाल एवं श्रीफल…
मंत्री टीएस सिंहदेव बलौदा बाजार स्टेडियम में तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी, शहीदों के परिजनों और स्वतंत्रता सेनानियों का किया सम्मान
publicuwatch24.com,बलौदाबाजार। स्वास्थ्य मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री टीएस सिंहदेव गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होने बलौदा बाजार स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. प्रभारी मंत्री टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गणतंत्र दिवस संदेश पढ़ा. उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश को पढ़ते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में समर्पित रहे अमर शहीदों को स्मरण करते हुए कहा कि आजाद देश को अपना भाग्य विधाता बनाने का अवसर हमारे महान संविधान ने दिया, जिसे बनाने वाली संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और प्रारूपण समिति के सभापति बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर…
publicuwatch24.com, अंबिकापुर। मैनपाट में लगभग 2 माह से डेरा जमाए 9 हाथियों के दल ने सोमवार रात 2 लोगों की जान ले ली. हाथियों ने दो पहाड़ी कोरवा बोधिराम और धनेश्वर को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया. घटना पर कापू वन परिक्षेत्र के वन विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है । घटना मैनपाट सरगुजा वन परिक्षेत्र व धर्मजयगढ़ काकू वन परिक्षेत्र के बीच की है, जहां हाथियों ने दो पहाड़ी कोरवा को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. घटना की जानकारी देते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी फेकू चौबे ने बताया कि हाथियों…
थाना सन्ना जिला जशपुर के नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में शिकायत दर्ज करने पिता से घूस मांगने का आरोप, आईजी ने थाना प्रभारी को किया निलंबित
publicuwatch24.com,जशपुर। किशोरी की अपहरण मामले में एफआईआर दर्ज कराने गए पिता से घूस मांगने के आरोप में आईजी आरपी साय ने थाना प्रभारी को निलंबत कर दिया है. जब कार्रवाई के नाम पर घूस मांगने की शिकायत उन तक पहुंची तो वे इस गंभीर लापरवाही को लेकर बिफर पड़े और तत्काल कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया । दरअसल, गोदोम राम ग्राम चलनी थाना सन्ना जिला जशपुर के नाबालिग पुत्री लक्ष्मी बाई (16) कोरवा को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में शिकायत करने बाद भी अपराध दर्ज नहीं किया गया. मामले की जानकारी लेने पर पिता को गुमराह…
एसपी अभिषेक पल्लव पाहुरनार गांव में गणतंत्र दिवस का ध्वजारोहण किया, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में गूंजा ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊँचा रहे हमारा’
publicuwatch24.com,दंतेवाड़ा। जिले के बेहद ही संवेदनशील क्षेत्र इन्द्रावती के पास बसे गांव पाहुरनार से जो तस्वीरे निकलकर सामने आई है, वह गनतंत्र पर गणतंत्र और नक्सल क्षेत्र में बसी जनतंत्र की जीत की जीती जागती तस्वीर है। दरअसल, दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव पाहुरनार गांव में पहुँचकर गणतंत्र दिवस का ध्वजारोहण किया. पाहुरनार गांव के पास इन्द्रावती नदी पर एक पुल का निर्माण किया जा रहा है, जिसके बनते ही इन्द्रावती के पार बसे दर्जनों गांव दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय से जुड़ जाएंगे। जब एसपी तिरंगा फहराने पहुंचे तो इलाके में रहने वाले ग्रामीण बच्चे संविधान के इस पवित्र पर्व में सहभागिता…