Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ
- बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए दिनेश कुमार को 4-5 दिनों में मिले आय और जाति प्रमाण पत्र, सेवा सेतु बना मददगार
- कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा
- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित
- चिरायु योजना से जन्मजात टेढ़े पैरों से पीडि़त दो माह की बच्ची को मिला संबल
- कोड़ा उपार्जन केंद्र में 44 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम धौलपुर के किसान, पर्याप्त बारदाने और तौल की सुविधाओं पर जताया संतोष
- ग्राम मेन्ड्रा की महिला किसान ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, घर बैठे टोकन मिलने से समय और श्रम की हुई बचत
Author: admin
जीवनदीप समिति की बैठक में चिकित्सालय में नशा मुक्ति वार्ड स्थापित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए
publicuwatch24.com,बिलासपुर । राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी में नशा मुक्ति वार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए अनुदान हेतु पत्र लिखा जाएगा साथ ही चिकित्सालय में स्थापित शिकायत पेटी को सुव्यवस्थित किया जायेगा और शिकायत पंजी भी संधारित की जाएगी। संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग की अध्यक्षता में आयेाजित जीवनदीप समिति की बैठक में यह निर्देश दिया गया। राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी के जीवनदीप समिति की बैठक में संभागायुक्त ने चिकित्सालय में नशा मुक्ति वार्ड स्थापित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वर्तमान में चिकित्सालय में प्रत्येक गुरूवार को नशा पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए ओपीडी संचालित किया जा…
परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने वन मण्डलों में कार्यरत 36 उप वन क्षेत्रपाल को वन क्षेत्रपाल के पद पर पदोन्नत होने पर उनकी वर्दी में स्टार लगाकर अलंकृत किया
publicuwatch24.com,रायपुर । वन और परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि शासकीय विभागों में कार्यकुशलता के लिए पदोन्नति दी जाती है। पदोन्नत होने के बाद जवाबदेही और उत्तरदायित्व भी बढ़ता है। पदोन्नति से अधिकारियों की कार्यशैली में सुधार के साथ ही उत्साह का वातावरण बनता है। अकबर ने आज नवा रायपुर अटल नगर स्थित अरण्य भवन में पदोन्नत वन क्षेत्रपालों के अलंकरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न वन मण्डलों में कार्यरत 36 उप वन क्षेत्रपाल को वन क्षेत्रपाल के पद पर पदोन्नत होने पर उनकी वर्दी में स्टार लगाकर…
मूलक ऋण योजनाओं के अंतर्गत 05 हितग्राहियों को गिधवा परसदा पक्षी महोत्सव मे, मुख्यमत्री भूपेश बघेल के करकमलो से चाबी एवं चंेक का वितरण किया
publicuwatch24.com,बेमेतरा । जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति बेमेतरा, द्वारा राष्टीªय निगमांे के सहयोग से संचालित विभिन्न हितग्राही मूलक ऋण योजनाओं के अंतर्गत चयनित 05 हितग्राहियों को गिधवा परसदा पक्षी महोत्सव मे 02 फरवरी 2021 को मुख्यमत्री भूपेश बघेल के करकमलो से चाबी एवं चंेक का वितरण किया गया । जिला अंत्यावसायी विभाग के कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि चयन समिति की बैठक में अनुसूचित जाति ट्रेक्टर-ट्राली योजनांतर्गत चयनित हितग्राही मंगलूराम बंजारे पिता समैयलाल बंजारे ग्राम नवलपुर तहसील बेमेतरा निवासी को ट्रेक्टर की चाबी एवं अनुसूचित जनजाति स्माॅल विजनेस योजना, अनुसूचित जाति स्माॅल विजनेस योजना, सफाई कामगार स्कीमअप योजना अंतर्गत…
publicuwatch24.com, रायपुर । वन मंत्री अकबर ने नवा रायपुर अटल नगर स्थित अरण्य भवन में वन प्रबंधक समितियों द्वारा वनोपज से निर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने एवं व्यापक प्रचार-प्रसार से लिए ऑउटलेट का भी शुभारंभ किया। इस आउटलेट के माध्यम से न केवल वनोपज से निर्मित उत्पादों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, बल्कि यहां बिक्री की भी व्यवस्था होगी। वन मंत्री ने आउटलेट का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस आउटलेट में रखे गए सभी उत्पाद प्राकृतिक शुद्धता के साथ नैसर्गिक गुणों से भरपूर है, जो लोगों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से फायदेमंद है। प्रधान मुख्य…
आईएसबीएम विश्वविद्यालय कोसमी के चांसलर ने प्रदेश की राज्यपाल अनुसुईया उईके से सौजन्य मुलाकात की.
publicuwatch24.com,रायपर। आईएसबीएम विश्वविद्यालय नवापारा कोसमी के चांसलर डॉ. विनय अग्रवाल ने प्रदेश की राज्यपाल अनुसुईया उईके से राजभवन में सौजन्य भेंट की. डॉ. विनय अग्रवाल ने विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह मे वर्चुअल उपस्थिति के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय कुलाध्यक्ष द्वारा दिये गए दीक्षांत उद्बोधन से समस्त दीक्षार्थी एवं विश्वविद्यालय परिवार अभिभूत है. आपने वनांचल एवं आदिवासी तथा जनजाति क्षेत्र में स्थापित इस विश्वविद्यालय से जो भी अपेक्षायें की हैं आईएसबीएम उन पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेगा । डॉ. अग्रवाल ने राज्यपाल को बताया कि हमारे विश्वविद्यालय का मूल उद्देश्य…
मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा-सरकार की गाइड लाइन के अनुसार कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राजिम माघी पुन्नी मेला का आयोजन किया जाएगा
publicuwatch24.com,राजिम। राजिम माघी पुन्नी मेला केंद्रीय समिति की बैठक आज जिले के प्रभारी मंत्री एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में राजिम नगर पंचायत के सभा में संपन्न हुई. इस बैठक में ताम्रध्वज साहू ने कहा कि भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राजिम माघी पुन्नी मेला का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई बड़े आयोजन नहीं किए जाएंगे और ना ही आयोजन शासकीय होंगे लेकिन श्रद्धालुओं की सहूलियत और सुरक्षा को देखते हुए व्यवस्थाएं पूर्ववत रहेंगे. बेरिकेडिंग, सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा…
publicuwatch24.com,महासमुंद। छत्तीसगढ़ का महासमुंद जिला तस्करों का हब बन चुका है. यहां आए दिन गांजा, शऱाब, नशीली दवाई समेत कई तरह के तस्कर पकड़ा रहे हैं. एक बार फिर पुलिस ने नशीली दवाइयों के जखीरे के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. तस्कर नशीली नशीली दवाई को लेकर सरायपाली की ओर आ रहे थे. जिसे सरायपाली, बसना, सारंगढ़ और ओडिशा के पदमपुर क्षेत्र में खपाया जाना था. उससे पहले ये पुलिस की गिरफ्त में आ गए. हालांकि इस दौरान आरोपियों ने पिस्टल निकालकर पुलिस को डराने की भी कोशिश की। पुलिस को सूचना…
कृषि कानूनों के विरोध में सभी नेशनल हाईवे में कल चक्का जाम करेंगे, किसानों के चक्का जाम को कांग्रेस का पूरा समर्थन
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया तीन दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए पुनिया ने कहा कि किसानों के चक्का जाम को कांग्रेस का पूरा समर्थन है. शनिवार से छत्तीसगढ़ के सभी नेशनल हाईवे को किसानों के समर्थन में चक्काजाम किया जाएगा. इसके बाद किसान दिल्ली कूच करेंगे। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि किसानों को कांग्रेस का समर्थन है. 6 जनवरी को 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम किया जाएगा. प्रधानमंत्री को तीनों किसान विरोधी कानून को वापस लेने के लिए जल्द निर्णय लेना चाहिए. जिनके…
खम्हारडीह में हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी अयोध्या से गिरफ्तार, सायबर की टीम रायपुर लेकर पहुंची
publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह में हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय राय को सायबर की टीम ने अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया है. अजय को 4 सदस्यीय सायबर की टीम गिरफ्तार कर रायपुर ले आई है. घटना के बाद से ही अजय फरार चल रहा था. पुलिस उससे पूछताछ करेगी, उसके बाद पूरे मामले का खुलासा करेगी । बता दें कि 30 जनवरी को पूर्व मंत्री डीपी धृतलहरे की बहू नेहा घृतलहरे (30 वर्ष) और पोती अनन्या घृतलहरे (9 वर्ष) की जूते की लेस से गला गोंटकर हत्या कर दी गई थी. यह हत्या जमीन विवाद औऱ…
publicuwatch24.com,रायपुर। नगर निगम रायपुर ने जोन 6 भाटागांव में राजस्व नहीं भरने वाले 11 दुकानदारों पर सीलबंद की कार्रवाई की है. दो दुकानों से 45 हजार 368 रुपए बकाया राजस्व वसूला है. लोगों ने सवाल उठाया है कि बड़े-बड़े बकायादारों से कर वसूलने में पसीना छुट रहा है । निगम आयुक्त सौरभ कुमार के निर्देश पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 61 में मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना की दुकानों के परिसर में सघन बकाया वसूली अभियान चलाते हुए बकायादार 11 दुकानदारों की दुकानों को करों की अदायगी नगर निगम राजस्व विभाग को नहीं किये जाने पर कार्रवाई की गई…