Author: admin

publicuwatch24.com,रायपुर । जमीन का नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन करवाने के लिए लोगों को सबसे ज्यादा परेशान होना पड़ता है। एक बार आवेदन देने के बाद छह महीने से भी ज्यादा समय तक तहसील और पटवारियों के चक्कर काटने पड़ते हैं। यही वजह है कि तहसीलों में सबसे ज्यादा ऐसे ही प्रकरण लंबित हैं। लोगों को परेशानियों को दूर करने के लिए अब नया एप्लीकेशन तैयार किया गया है। इस नए एप से लोग न केवल आवेदन दे सकते हैं बल्कि यह भी जान सकते हैं कि उनके आवेदन पर अब तक कितनी कार्यवाही हुई। जमीन मामलों में लगातार शिकायतों के…

Read More

publicuwatch24.com,अंबिकापुर। कोरोना वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ को लेकर चल रहे विवाद के बीच स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मैं ‘कोविशील्ड’ नहीं लगवाउंगा. ‘कोवैक्सीन’ की रिपोर्ट का इंतजार करूंगा. तीसरे चरण रिपोर्ट आने के बाद सबसे पहले मैं ‘कोवैक्सीन’ लगवाउंगा । स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने निवास ‘तपस्या’ में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 1 मार्च 2021 से कोविड वैक्सीनेशन का दूसरा चरण प्रारंभ होने जा रहा है. दूसरे चरण में 60 साल से ऊपर के सभी नागरिक और 45 साल से 59 साल के उन तमाम नागरिकों को पंजीकृत…

Read More

publicuwatch24.com, जांजगीर-चांपा। जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के समीप जेठा में ट्रक व बोलेरो के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई. इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो अन्य लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है । बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर की लापरवाही के चलते यह दुर्घटना हुई है. फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया । बोलेरो में पांच लोग…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। शक्कर भेजने के नाम पर राजधानी के व्यापारी को करीबन 7 करोड़ रुपए का चूना लगाने वाले आरोपी हितेश मधु को पुलिस ने सूरत, गुजरात से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. मूल रूप से गुजरात का निवासी आरोपी सोलापुर, महाराष्ट्र में रहकर शक्कर का व्यापार करता है. आरोपी ने केवल रायपुर के व्यापारी को ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में भी शक्कर व्यवसायियों से करोड़ों रुपए की ठगी की है. जानकारी के अनुसार, रायपुर के शक्कर व्यापारी आकाश पुगलिया ने थाना माना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोलापुर, महाराष्ट्र में रहने वाले मेसर्स हिंगलाज…

Read More

publicuwatch24.com,,बीजापुर। महाराष्ट्र के देशीलपेटा से शादी कार्यक्रम से लौटते समय इंद्रावती नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हुई थी. आज आबकारी एवं उद्योग वाणिज्य कर मंत्री कवासी लखमा ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें 10-10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी। इसके साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए परिवार को ढांढस बंधाया. इस दौरान बीजापुर विधायक और बस्तर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष विक्रम विक्रम शाह मंडावी साथ रहे। मंत्री कवासी लखमा बीजापुर जिले के भोपालपटनम क्षेत्र में एक दिवसीय प्रवास पर है, जहां अन्तर्राजीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर । नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने नगर पालिका परिषद गोबरानवापारा के डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सांस्कृतिक भवन में बैडमिंटन हॉल,इंडोर हाल, शेड, पेवर्स एवं अतरिक्त कक्ष का लोकार्पण और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण का भूमिपूजन किया। उन्होंने लगभग 16 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की बुनियाद रखी जा रही है। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि एक साल पहले मेरे द्वारा जो घोषणा की गई थी आज वह गोबरा नवापारा में पूर्ण हो…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1 मार्च को बिलासपुर से नई दिल्ली बहुप्रतिक्षित हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे. इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप एस. पुरी करेंगे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल और केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ऑनलाइन शामिल होंगे. शुभारंभ कार्यक्रम दोपहर 2.30 बजे बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डा बिलासपुर (चकरभाठा) में होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लगातार प्रयासों से प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर अब देश की राजधानी नई दिल्ली से सीधे विमान सेवा से जुड़ेगी. 1 मार्च से प्रारंभ हो रही बिलासपुर-नई दिल्ली विमान सेवा में बिलासपुर से दिल्ली के…

Read More

publicuwatch24.com,नारायणपुर। कभी नक्सल विचारधारा से जुड़कर जंगलों में घूम-घूम कर क्षेत्र में अशांति और भय का वातावरण तैयार करने वाली लखमी उसेण्डी ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर विकास की मुख्यधारा में शामिल होने और अपना घर बसाने का फैसला लिया. लखमी ने नारायणपुर जिला मुख्यालय के शांतिनगर में राजमिस्त्री का काम करने वाले युवक सुकालूराम गोटा से विवाह कर लिया. इन्होंने विवाह ओरछा विकासखंड के ग्राम बासिंग में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में विवाह किया. जहां एक ही मंडप के नीचे बीते 27 फरवरी को 181 जोड़े परिणम सूत्र में बंधे,…

Read More

publicuwatch24.com,सारंगढ़। रायगढ़ जिले के सारंगढ़ क्षेत्र के गुढ़यारी में जंगली मादा हाथी ने आतंक मचा दिया. इससे गांव में भगदड़ मच गई. हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई. हाथी ने शव को बुरी तरह कुचल कर क्षत विक्षत कर दिया । जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह एक मादा हाथी अपने बच्चे के साथ भटकते हुए नदी किनारे बसे ग्राम गुढ़यारी पहुंचे. यहां गुस्साएं मादा हाथी ने ताड़ंव मचा दिया. मनोहर पटेल पिता रामेश्वर पटेल (21 वर्ष) निवासी गुढ़यारी हाथी देखने गया था. इस दौरान मादा हाथी अचानक हमला कर दिया. इसकी चपेट…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी के छेरीखेड़ी स्थित विस्लिंग वुड होटल में चोरों ने खिड़की तोड़कर कमरे से एक लाख रुपए नगदी समेत कीमती मोबाइल फोन ले उड़े. मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई गई है । मंदिर हसौद थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, छेड़ीखेड़ी इलाके में स्थित विस्लिंग वुड हॉटेल में संबलपुर से आए बाराती रुके हुए थे. शादी के दौरान चोरों ने दो कमरों की खिड़की तोड़कर कमरे में रखी नगदी और कीमती मोबाइल फोन की चोरी कर ली. हालांकि, इस मामले में थाना में किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस मिली…

Read More