Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
- रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
- बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
Author: admin
publicuwatch24.-बिलासपुर। भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के मुख्यालय, बिलासपुर में आयोजित सांसद बैठक में भाग लिया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय रेल सेवाओं के विस्तार, यात्री सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और रेलवे अधोसंरचना विकास से जुड़े विषयों पर व्यापक विमर्श करना था। बैठक में बिलासपुर रेल मंडल के आला अधिकारी, सांसदगण, जनप्रतिनिधि, तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। “हर नागरिक तक आधुनिक, सुरक्षित और सुगम रेल सुविधा पहुंचाना प्राथमिकता” बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक नागरिक को सुगम, सुरक्षित…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नया भारत, नया सुशासन की परिकल्पना को मूर्त रूप देते हुए “सुशासन तिहार 2025” के अंतर्गत नगर पालिक निगम, जोन क्रमांक 7 द्वारा लोक समाधान शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों नागरिकों ने अपनी समस्याओं को रखा और विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत सेवाओं का लाभ लिया। पहले जहां नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए महीनों तक दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं अब भाजपा सरकार की नीति और सुशासन की पहल के तहत योजनाओं को आमजन…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध चल रही निर्णायक लड़ाई में बलिदान देने वाले एक और जांबाज़ जवान को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बीजापुर जिले में हाल ही में नक्सल ऑपरेशन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए इस जवान को राजधानी रायपुर के माना स्थित शहीद स्मारक पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ पुष्पांजलि दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि “भारत का संकल्प है – नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से उखाड़ना और शांति की स्थापना करना। यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।” जवान को दी भावभीनी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में दो दिन पूर्व सफलतापूर्वक संपन्न हुए नक्सल विरोधी अभियान में हिस्सा लेने वाले जवानों का आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विशेष रूप से सम्मान किया। मुख्यमंत्री बासिंग कैंप पहुंचे, जहां उन्होंने ऑपरेशन में सम्मिलित सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उनके अदम्य साहस व समर्पण की सराहना की। इस अवसर पर प्रदेश के गृहमंत्री भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे। जवानों का तिलक कर किया स्वागत बासिंग कैंप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृहमंत्री ने जवानों का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर अभिनंदन…
publicuwatch24.-पटना: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी नितिन नबीन ने शुक्रवार को नक्सलियों के खिलाफ सरकार के सफल ऑपरेशन की तारीफ की। उन्होंने इस संबंध में वीडियो जारी कर अपने बयान में कहा कि यह सरकार के प्रयासों का परिणाम है कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में हमने जीत हासिल की है। इसके लिए मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का धन्यवाद करना चाहूंगा। इन्हीं लोगों के प्रयासों की वजह से आज यह ऑपरेशन सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि हम यहीं तक सीमित नहीं रहेंगे। आगे भी कड़ी कार्रवाई होगी। केंद्रीय गृह मंत्री…
publicuwatch24.-रायपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध सोमनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मंत्री साहू ने कहा कि उन्हें यहां अपार आत्मिक शांति और गहन आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति हुई। Also Read – डीजल टैंकर में लगी आग, घायल युवक की मौत मंत्री साहू ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक स्थल समाज को आध्यात्मिक दिशा देने के साथ ही सांस्कृतिक विरासत से भी जोड़ते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे नियमित रूप से ऐसे पवित्र स्थलों पर…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिले के उसूर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अदम्य साहस का परिचय देते हुए शहीद सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के कांस्टेबल सोलंकी मेहुल भाई नंदलाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और पार्थिव शरीर को कंधा देकर उनके गृह राज्य रवानगी से पूर्व अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री आज माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर पहुंचकर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए और उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय इस मौके पर शहीद के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में…
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित दंत चिकित्सा महाविद्यालय में आज छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में स्वशासी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, अधोसंरचना विकास और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए व्यापक चर्चा की गई। बैठक में स्वशासी समिति के सदस्य, महाविद्यालय के प्राचार्य, वरिष्ठ चिकित्सक, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में मंत्री जायसवाल ने महाविद्यालय की वर्तमान शैक्षणिक स्थिति और स्वास्थ्य सेवा के स्तर की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चिकित्सा शिक्षा…
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी ने सौजन्य भेंट की। रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी ने आज राजभवन पहुंचकर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच राज्य और रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। सुनील सोनी रायपुर के पूर्व महापौर भी रह चुके हैं और हाल ही में दक्षिण विधानसभा सीट से बड़ी मतों की बढ़त के साथ विजयी हुए हैं। उनकी यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के रूप में देखी जा रही है। माना जा रहा है कि…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित आईटीएसए हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने राजधानी वासियों और अस्पताल प्रबंधन को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 350 बिस्तरों की क्षमता वाले इस मल्टीस्पेशलिटी, पीडियाट्रिक और वेलनेस सेंटर से न केवल राजधानी रायपुर बल्कि पूरे प्रदेश के लोगों को अत्याधुनिक और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ मिलेंगी।उन्होंने बताया कि पिछले सत्रह महीनों में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में तीव्र गति से विकास हो रहा है। सरकार द्वारा नवा रायपुर अटल नगर में मेडिसिटी परियोजना की शुरुआत की गई है, जो…