Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
- रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
- बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। विप्र पब्लिक स्कूल, रायपुर के नव-निर्मित भवन का लोकार्पण जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि केवल डिग्री प्राप्त करना ही शिक्षा नहीं है, बल्कि यह हमारे व्यक्तित्व को संवारने और समाज के प्रति जिम्मेदार बनाने की प्रक्रिया है। अपने उद्बोधन में राज्यपाल श्री डेका ने विप्र शिक्षा समिति और विप्र कॉलेज के 30 वर्षों की शिक्षायात्रा को गौरवपूर्ण बताते हुए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह संस्थान न…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिता एवं वरिष्ठ समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल जी के देवलोकगमन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रामजीलाल अग्रवाल जी का संपूर्ण जीवन समाजसेवा, गौसेवा और जनकल्याण के कार्यों के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने अपने सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज में आदर्श स्थापित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकसंतप्त परिजनों को यह वज्राघात सहने की शक्ति प्रदान करें।
publicuwatch24.-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुगाली (उमरा देहान) में आज डॉ. राममनोहर लोहिया की स्मृति में उनके अनुयायियों द्वारा एक अभूतपूर्व मेला आयोजित किया गया। यह आयोजन उस ऐतिहासिक भूमि पर हुआ, जहाँ 70 वर्ष पूर्व डॉ. लोहिया ने आदिवासियों को उनके जल, जंगल और ज़मीन के अधिकारों के लिए पहला बड़ा शांतिपूर्ण गांधीवादी आंदोलन शुरू किया था। इस स्थल पर वर्षों से चले आ रहे इस आंदोलन की खास बात यह है कि इसमें हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं रहा है, और आज इसकी चौथी पीढ़ी भी सक्रिय रूप से भाग ले रही है। इस ऐतिहासिक अवसर पर वरिष्ठ…
publicuwatch24.-नईदिल्ली/रायपुर। नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक के दौरान एक आत्मीय क्षण सामने आया, जिसने सबका ध्यान खींचा। लंच ब्रेक के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हाथ थामते हुए मुस्कराकर कहा कि “छत्तीसगढ़ की बात अभी बाकी है।” इस एक वाक्य में प्रधानमंत्री का स्नेह, विश्वास और राज्य के प्रति विशेष रुचि झलक रही थी। उस क्षण, आसपास उपस्थित आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन भी मुस्कराते हुए इस संवाद के साक्षी बने। वही नक्सल विरोधी अभियान को लेकर PM मोदी ने CM साय…
publicuwatch24.-कबीरधाम। गृहमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव बाबा का आशीर्वाद लिया। गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपने X पोस्ट में लिखा, आज कबीरधाम में सर्वप्रथम भोरमदेव मंदिर पहुंच भोरमदेव बाबा का आशीर्वाद लेकर ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि से समृद्ध भोरमदेव क्षेत्र का निरीक्षण किया। भोरमदेव मंदिर, मड़वा महल एवं छेरकी मंदिर परिसर के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रस्तावित कार्यों की रूपरेखा की समीक्षा की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा , छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य, कलेक्टर सहित अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। आज कबीरधाम में सर्वप्रथम भोरमदेव मंदिर पहुंच भोरमदेव बाबा का…
publicuwatch24.- रायपुर/दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ का दूरदर्शी विकास मॉडल प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि कभी नक्सल हिंसा के लिए पहचाना जाने वाला बस्तर अब देश को विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया मॉडल देने जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने नीति आयोग के मंच पर छत्तीसगढ़ के लिए 75 लाख करोड़ रुपये की अर्थव्यवस्था का दीर्घकालिक लक्ष्य रखा और इसके केंद्र में ‘3T मॉडल’ (Technology, Transparency, Transformation) को बताया। उन्होंने कहा कि राज्य प्रशासन अब तकनीक आधारित, पारदर्शी और तेज़ गति से…
publicuwatch24.-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच बन गया है। इसी कड़ी में अंबिकापुर जिले के लूण्ड्रा विकासखंड के समाधान शिविर में ग्राम पंचायत जर्राटोला निवासी जन्म से दिव्यांग बाल कुमारी की सालों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है। बाल कुमारी ने बताया कि उन्होंने कई बार दिव्यांग पेंशन योजना के लिए आवेदन किया, लेकिन हर बार निराशा हाथ लगी। इस बार जब उन्होंने सुशासन तिहार के पहले चरण में पुनः आवेदन किया, जिसकी वज़ह से अब उन्हें दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ मिलेगा । अपनी भावनाएं साझा करते हुए…
publicuwatch24.-दुर्ग। आगामी मानसून सत्र के दौरान संभावित भारी वर्षा और बाढ़ की आशंका को ध्यान में रखते हुए आज कलेक्टर सभाकक्ष में बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर विरेन्द्र सिंह ने की। बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्यों के लिए समय रहते पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अपर कलेक्टर ने कहा कि इस वर्ष सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना है। ऐसे में सभी तहसीलों और नगरीय निकायों में कंट्रोल रूम की शीघ्र स्थापना की जाए और नोडल…
publicuwatch24.-दिल्ली/रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग के गवर्निंग काउंसिल की बैठक में दक्षिण भारत के तीन मुख्यमंत्री शामिल नहीं हुए, जिनमें एनडीए शासित पुडुचेरी के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं. हालांकि, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी इस बैठक में शामिल हुए और अपने-अपने राज्यों से जुड़े मुद्दों को परिषद के समक्ष रखा. नीति आयोग की बैठक में सीएम साय भी शामिल हुए. बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि अगर केंद्र और राज्य मिलकर टीम इंडिया…
publicuwatch24.-रायपुर। गोलबाजार थाना क्षेत्र में बीती रात एक बड़ी पुलिस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आईपीएल मैचों में सट्टा लगाने वाले एक बड़े सट्टेबाज़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनीष साहू के रूप में हुई है, जो रायपुर के तेलीबांधा इलाके का रहने वाला है। मनीष लंबे समय से क्रिकेट सट्टेबाज़ी के धंधे में लिप्त था और बीते कई दिनों से पुलिस की रडार पर था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोलबाजार थाना क्षेत्र में स्थित एक मकान में आईपीएल के मैचों पर सट्टे का अवैध कारोबार चल रहा है। इस सूचना के…