Author: admin

आग के लगने से पल भर में राख हो गया ड्राइवर… publicuwatch24.com,बलौदाबाजार। पलारी थाना क्षेत्र के कोदवा के पास 2 ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक में आग लग गई. एक ट्रक के परखच्चे उड़ गए. ट्रक में आग लगने के कारण ट्रक ड्राइवर जिंदा जल गया. जबकि दूसरे ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया. पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक प्रकाश इंडस्ट्री चांपा का बताया जा रहा, जो कच्चा लोहा भरकर रायपुर जा रहा था, लेकिन कोदवा के पास हादसे का…

Read More

publicuwatch24.com, जगदलपुर। आबकारी विभाग की टीम ने करपावंड थाना और कोतवाली थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने लाखों रुपयों का अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की है. इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. तस्कर जंगल में ट्रक को खड़ी कर के कार से शराब का परिवहन कर रहे थे। आबकारी उपनिरीक्षक रवि कुमार पाठक ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार में सवार एक युवक अवैध शराब की पेटियां लेकर ओड़िसा की तरफ से करपावंड जाने वाले मार्ग से जगदलपुर की तरफ जा रहा है. सूचना मिलते…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी और प्रदेश भर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चिंता जताई है. उन्होंने प्रदेशवासियों से कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों का कड़ाई से पालन करने की अपील की हैं. साथ ही नागरिकों को पात्रतानुसार टीकाकरण के कार्य में सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई की सफलता के लिए यह जरूरी है कि पात्रतानुसार सभी लोग टीका लगवाएं.सीएम बघेल ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी लोग मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, सेनेटाईजर का उपयोग करें और साबुन से…

Read More

publicuwatch24.com,धरसीवां। दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. यह मामला नेवरा थाना क्षेत्र के तुलसी गांव का है. सोमवार को एक सरकारी अधिकारी के घर में घुसकर अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पत्नी से छेड़छाड़ की, जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने धारदार हथियार से महिला पर हमला कर दिया और मौके से तुरंत फरार हो गया. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है। टीआई नेवरा शरद चंद्रा के मुताबिक पीड़िता 30 वर्षीय विवाहिता तुलसी गांव के अपने मकान में दोपहर दो छोटे बच्चों के…

Read More

पूरे विश्व में प्रसिद्ध है वृंदावन की लट्ठमार होली publicuwatch24.com, मथुरा। वृंदावन की होली पूरे विश्व में विख्यात है. यहां वसंत पंचमी से ही होली शुरू हो जाती है. मथुरा-वृंगदावन में कई अलग-अलग तरीकों से होली खेली जाती है, यहां के हर मंदिर और गांव में कुल 40 दिनों तक होली का उत्सव चलता है. होली के त्योहार को गोकुल, वृंदावन और मथुरा में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है. अब जाने क्या है लट्ठमार होली… लट्ठमार होली की मान्यता मान्यता है कि लट्ठमार होली भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के समय से खेली जा रही है. …

Read More

सर्किट हाउस के पास पुलिस ने की छापेमारी publicuwatch24.com,रायगढ़। कोतवाली पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने सर्किट हाउस के पास एक मकान में छापेमारी की. मकान में 3 युवक और 2 युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले. पुलिस ने पांचों पर पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। दरअसल, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी. लोगों का कहना था बाहर से आए कुछ युवक-युवतियां के हाव-भाव ठीक नहीं लग रहे थे. कॉलोनी के रहवासियों ने कोतवाली टीआई मनीष नागर को सूचना दी. इसके बाद रायगढ़ एसपी ने रायगढ़ सीएसपी अविनाश सिंह ठाकुर को कार्रवाई करने…

Read More

दर्शकों को निराश कर रही कोरोना की बंदिशें…! publicuwatch24.com,नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने एक बार फिर हर तबके को दहशत में डाल दिया है. कई जगहों पर लॉकडाउन जैसे हालात हो गए हैं. इसी को लेकर अब BCCI ने एक बड़ा फैसला लिया है. ऐसे में BCCI ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री पर पाबंदी लगाने का फैसला लिया है। देशभर में कोरोना की संख्या बढ़ते ही जा रही है. पहले और दूसरे मुकाबले में टी20 के रोमांच को दोगुना करने के लिए दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति दी गई थी. कोरोना की संख्या…

Read More

नाबालिग ने धारदार हथियार से किया ताबड़तोड़ अटैक, मौत publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर में इन दिनों चाकूबाजी और खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक के बाद एक हत्याएं हो रही हैं. पुलिस पर भी अब सवाल उठने लगे हैं. हाल ही में चंगोराभाठा में तीन आरोपियों ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, बीएसयूपी कॉलोनी में लेनदेन के विवाद को लेकर चाकूबाजी हुई है. डीडीनगर पुलिस के मुताबिक चंगोराभाठा में गोंदवारा निवासी ओमप्रकाश साहू की चाकू मारकर हत्या की गई है. आरोपियों में…

Read More

जेएन ट्रेडर्स के संचालक मनीष जयसिंघानी गिरफ्तार publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर में हिंदुस्तान यूनिवर लिमिटेड के अधिकारी और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी की नकली चाय पत्ती और कॉस्मेटिक क्रीम जब्त की है. जब्त सामान की कीम 6 लाख 11 हजार रुपये बताई जा रही है. गोल बाजार पुलिस ने जेएन ट्रेडर्स के संचालक मनीष जयसिंघानी को गिरफ्तार कर लिया है। गोल बाजार पुलिस के मुताबिक जेएन ट्रेडर्स के संचालक हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड कंपनी की फेयर एंड लवली और ब्रुक ब्रांड कंपनी की नकली चायपत्ती बेच रहा था. कई मर्तबा नकली चाय पत्ती बेचे जाने…

Read More

सकते में राज्य स्तरीय डेथ आडिट समिति publicuwatch24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस फिर बेलगाम होता जा रहा है. पिछले तीन सप्ताह से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. गत सप्ताह 2675 व्यक्ति संक्रमित पाए गए. इनमें से 27 लोगों की मौत हो गई. छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य अमला कोरोना वायरस के बढ़ते रफ्तार से सकते में आ गया है। राज्य स्तरीय डेथ आडिट समिति के मुताबिक मरने वालों में सबसे ज्यादा पुरुष हैं. 63 प्रतिशत पुरूष और 37 प्रतिशत महिलाओं की मौत हुई है. 27 में से 22 मरीज ऐसे थे, जिन्हें कोई अन्य बीमारी थी.…

Read More