Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट
- दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक
- वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी का आगडीह हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत
- भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- दिल्ली के भारत मंडपम में कल सजेगी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक महफिल, सात लोकनृत्यों से देश को दिखेगी प्रदेश की पहचान
- विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल रमेन डेका
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2.32 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
Author: admin
publicuwatch24.com,रायपुर। भिलाई शहर और गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है. जो इस प्रकार है- देखिए सूची-
publicuwatch24.com,रायपुर। होली में अपराधियों पर कड़ी नजर रहेगी. उपद्रव करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इससे पहले ही 20 चाकू जब्त किया गया है. यह जानकारी एएसपी लखन पटले ने दी है. उन्होंने आज होली के मद्देनजर सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक ली. इस दौरान होली में चाकूबाजी, मारपीट, नशीले कारोबार एवं अन्य घटनाओं की रोकथाम करने के निर्देश दिए है। साथ ही ऑनलाइन साइट्स से चाकू मंगाने वालों की तस्दीक कर चाकू जमा करवाने के भी थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गए हैं. बैठक में शहर के सभी सीएसपी और टीआई मौजूद रहे। एडिशनल एसपी शहर लखन…
publicuwatch24.com, गुवाहाटी। असम में चुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है. छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर चुनाव प्रचार के लिए असम के दौरे पर है. वे गुरूवार को दलगांव विधानसभा क्षेत्र पहुंचे. उन्होंने यहां कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में रणनीति बनाई. मंत्री अकबर ने दावा किया कि असम में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। मोहम्मद अकबर ने बताया कि असम के दलगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी और वर्तमान विधायक इलियास अली के साथ बैठक कर रणनीति बनाई गई. कांग्रेस का इस सीट पर यूनाईटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के साथ दोस्ताना मुकाबला हो रहा है. इलियास अली यहां…
publicuwatch24.com, रायपुर। सड़क दुर्घटनाओं को लेकर विपक्ष के सड़क आतंकवाद के बयान पर पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिस ढंग से सरकार बनने के बाद योजना बनाई, उसके बाद उनके पास कोई मुद्दा ही नहीं है. विपक्ष को जबरदस्ती का विरोध करना है इसलिए कुछ भी बोलते हैं । चंद्रखुरी में माता कौशल्या मंदिर परिसर में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करने के लिए रवाना होने से पहले मंत्री ताम्रध्वज साहू पत्रकारों से रू-ब-रू हुए. इस दौरान उन्होंने विपक्ष के सड़क दुर्घटनाओं के आरोप…
publicuwatch24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के आर्थिक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों व जिला संयोजकों की नए सिरे से नियुक्ति की गई है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय व संगठन के प्रदेश महामंत्री पवन साय की सहमति से प्रकोष्ठ के संयोजक राजेश अग्रवाल ने नियुक्ति की है । (छत्तीसगढ़) भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के रायपुर जिला शहर का संयोजक सालिक राम नागलिया, रायपुर ग्रामीण संयोजक विजय गोयल के अलावा दुर्ग संयोजक प्रहलाद रूंगटा, बिलासपुर संयोजक सत्येंद्र जैन को नियुक्ति किया गया है. इसके अलावा प्रदेश के तमाम जिलों के लिए भी संयोजक नियुक्त किए गए हैं ।
publicuwatch24.com,पथरिया। पूर्व विधायक खेमसिंह बारमते पर ग्रामीणों ने मुक्तिधाम और शासकीय निस्तार भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है. पूर्व विधायक ने रुतबा दिखाते हुए शासकीय भूमि को निजी भूमि बताकर अपनी पत्नी अनार बाई के नाम पर कर दिया. इसके बाद धान खरीदी केंद्र ककेड़ी में जमीन पंजीकृत कराकर धान बेच दिया। पूरा मामला ग्राम पंचायत उमरिया का है, जहां पटवारी ने शासकीय निस्तारी भूमि, मुक्तिधाम एवं पड़ती जमीन का गिरदावरी कर गलत जानकारी दिया, जिसे खेमसिंह बारमते ने गौचर पड़ती भूमि को अपना निजी खेतिहर जमीन बताकर 56 क्विंटल धान बेच दिया। पड़ती भूमि निस्तार पत्रक…
publicuwatch24.com,रायपुर। इंडोर स्टेडियम में चल रहे छत्तीसगढ़ साहित्य महोत्सव एवं 19वें राष्ट्रीय किताब मेले के पांचवे दिन बुधवार को हिंदी के जाने माने लेखक नीलोत्पल मृणाल एवं हिंदी युग्म प्रकाशन के संपादक शैलेष भारतवासी के साथ परिचर्चा का आयोजन किया गया. पत्रकार प्रफुल्ल ठाकुर और सनी चंचलानी ने मेहमानों से बातचीत की। परिचर्चा के दौरान नई वाली हिंदी पर नीलोत्पल ने कहा कि नई वाली हिंदी नए लेखकों के लिए टैग लाइन है. नई वाली हिंदी का अर्थ भाषा या शिल्प के साथ छेड़छाड़ नहीं है. नई वाली हिंदी के माध्यम से हमने पाठकों तक और सहजता से पहुंच…
publicuwatch24.com,रायपुर। प्रदेश में मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान और मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के इन दोनों अभियानों की बदौलत मलेरिया पीड़ितों की संख्या में तेजी से गिरावट आई है। पिछले पांच वर्षों में प्रदेश की एपीआई में सर्वाधिक 4.04 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। भारत सरकार द्वारा जारी एपीआई रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2015 में यहां प्रति एक हजार की आबादी में औसत 5.21 व्यक्ति मलेरिया से पीड़ित होते थे। बीते पांच वर्षों में घटकर अब यह मात्र 1.17 हो गई है। वर्ष 2005 में प्रदेश में प्रति…
publicuwatch24.com,सूरजपुर। जिले में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है. शहर एक किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 20 लाख नगदी पर हाथ साफ कर दिया. हालांकि चोरी की तस्वीर CCTV कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। दरअसल, नगर पालिका से लगे संजय जनरल स्टोर में बीते रात चोरों ने धावा बोल दिया. चोरों ने शटर तोड़कर दुकान के रखे दराज में से करीब बीस लाख रुपये पार कर दिया. दुकानदार संजय जिंदिया ने बताया कि जब वो दुकान खोलने पहुंचा, तो…
publicuwatch24.com, रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार को एक दिवसीय तकनीकी एवं यंत्र प्रदर्शन मेला का आयोजन किया गया। तकनीकी एवं यंत्र प्रदर्शन मेले में खेत की जोताई से लेकर फसलों की कटाई एवं गहाई तक में उपयोग होने वाले कृषि यंत्रों एवं उपकरणों की तकनीकी एवं कार्यपद्धति का जीवंत प्रदर्शन किया गया। इस मेले में रायपुर एवं आस-पास के जिलों से आए किसानों ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित विभिन्न कृषि यंत्रों एवं उपकरणों की तकनीकी एवं कार्यपद्धति का अवलोकन किया। मेला का उद्देश्य कृषि में यंत्रों के उपयोग को बढ़ावा देना तथा इसके उपयोग…