Author: admin

publicuwatch24.com, गरियाबंद। गरियाबंद जनपद कार्यालय में पदस्थ हेमलाल जाधव की लाश सड़क किनारे पेड़ पर लटकी मिली. मामला खुदकुशी का है या हत्या का फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है. सिटी कोतवाली ने घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल रवाना किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, हेमलाल जाधव (48 वर्ष) सोमवार शाम 5 बजे अपनी बाइक पर सवार होकर घर से निकला था. उसके बाद घर नहीं लौटा. देर रात तक वापिस नहीं लौटने पर घरवालों ने खोजबीन शुरू की. मगर कहीं पता नहीं चला. सुबह…

Read More

publicuwatch24.com, रायपुर। असम विस चुनाव के दूसरे दौर के मतदान के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज वहां विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए जनसभाएं, रोड शो और जनसंपर्क रि रहे हैं। असम विधानसभा के दूसरे चरण में 39 सीटों पर एक अप्रैल को और तीसरे चरण की 40 सीटों पर 6 अप्रैल को मतदान होना है। कल असम रवाना होने से पहले रायपुर में संवाददाताओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, असम चुनाव के पहले चरण के वोटिंग में मतदाताओं का अच्छा रिस्पांस मिला है। जनता कांग्रेस…

Read More

publicuwatch24.com, राजिम। थाना गोबरा नवापारा में बदमाशों ने डायल 112 में तोड़फोड़ करते हुए स्टाफ के साथ मारपीट की है। मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। 1 आरोपी फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More

publicuwatch24.com,बलौदाबाजार। बलौदाबाजार के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला के भवन में आग लग जाने से वहाँ रखीं किताबें जलकर राख हो गई. नगर सेनानी की दमकल टीम ने आग पर काबू पाया. जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक फर्नीचर और किताबें जलकर राख हो गई। स्कूल भवन में आग कैसे लगी यह पता नहीं चल पा रहा है, वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि शाम होते ही भवन में असामाजिक तत्वो का डेरा लग जाता है. पहले भी यहाँ अनेक बार चोरी की घटनाएं हो चुकी है, लेकिन आज तक चोरों का पता नहीं चल पा…

Read More

रायपुर l छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए अच्छी खबर है। गौरतलब है कि, कोरोना के बढते प्रभाव को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश के लोगों से कहा है कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कोई समय सीमा अभी निर्धारित नहीं की गयी है। उन्होंने ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौर में च्वाइस सेंटरों में बिल्कुल भी भीड़ नहीं लगाए और कोरोना से बचें। खबर के मुताबिक, प्रदेश में 1 मार्च से 31 मार्च तक आयुष्मान कार्ड मुफ्त में बनाए जाने की समय सीमा निर्धारित की गई थी। इस दौरान भीड़ भी…

Read More

रायपुर l मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य के सभी लोगों विशेषकर मुस्लिम समुदाय को शब -ए-बारात की मुबारकबाद दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शब -ए -बारात की पवित्र रात अपने पूर्वजों को आदर पूर्वक याद और प्रार्थना करने का अवसर है। उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करते हुए शब-ए-बरात की इबादत घर में ही करने की अपील मुस्लिम धर्मावलम्बियों से की है। मुस्लिम भाइयों के नाम जारी अपनी अपील में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि शब-ए -बरात , जिसे बड़ी रात कहा जाता है, इस रात मुस्लिम…

Read More

रायपुर l मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम और कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से प्रभावित जिलों में तेजी से कोविड-19 टीकाकरण कार्य कराया जाएं। टीकाकरण कराने में स्वास्थ्य विभाग के अलावा नगरीय निकायों के कर्मचारियों और शिक्षकों आदि की भी ड्यूटी लगायी जाए। टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए सरपंचों और जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिए जाए। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जारी की गई गाईडलाईन का कड़ाई से पालन किया जाए। इनमें किसी तरह…

Read More

दिल्ली lकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना की वजह से देशभर में 291 लोगों की जान गई है। इसी के साथ देश में अब कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ 20 लाख 39 हजार 644 पर पहुंच गए हैं। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के 5 लाख 21 हजार 808 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 32 हजार 231 मरीज ठीक हुए हैं।अभी तक कोरोना से 1 करोड़ 13 लाख 55 हजार 993 लोग ठीक हो चुके हैं, तो वहीं इससे कुल 1 लाख 61…

Read More

रायपुर। संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर और कोविड-19 के नए वैरिएंट्स को देखते हुए आज होने वाले मंत्रिमंडल बैठक के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आग्रह किया है कि छत्तीसगढ़ में बहुत जल्द लॉकडाउन लगाने जैसे कठोर निर्णय पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा,होली के दौरान बरती गईं असावधानियां कोरोना से निपटने में चुनौती बन सकती हैं। विकास ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों में ही रहें और शांति से होली मनाएं। संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना के मामलों को रोकने जल्द से…

Read More

रायपुर। एक साल कोरोना की मार झेल चुके रेल प्रशासन सही तरह से पटरी पर लौटा था कि दोबारा कोरोना ने चपेट में ले लिया। कोरोना के बढ़ते आंकड़ों की वजह से रिजर्वेशन टिकट की बुकिंग पर असर दिखना शुरू हो गया है। रायपुर रेलवे आरक्षण केंद्र पर जहां प्रतिमाह 35 से 40 हजार टिकट की बुकिंग होती थी। अब यह आंकड़ा घटकर 30 हजार से भी कम हो गया है। नागपुर, इंदौर, मुंबई का रिजर्वेशन टिकट कैंसिल होने लगा है। वहीं, ट्रेन के बजाय निजी वाहनों से यात्रा करना यात्री पसंद कर रहे हैं। ऐसे में जहां महीने में…

Read More