Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल रमेन डेका
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2.32 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय लिए
- स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान
- दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्ममदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट
- सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ
- बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी
Author: admin
publicuwatch24.com,मुंगेली। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ के प्रबंध संचालक अंकित आनंद ने जिला विपणन अधिकारी (सहायक प्रबंधक) टिकेंद्र राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. जिला विपणन अधिकारी टिकेंद्र राठौर द्वारा बिना पूर्व सूचना के मुख्यालय से अनुपस्थित रहने, पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही तथा अनुशासनहीनता बरतने के फलस्वरूप, उन्हें छ.ग. राज्य सहकारी विपणन संघ के सेवानियम 2007 की कंडिका 27 (1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में टिकेन्द्र राठौर का मुख्यालय विपणन संघ मुख्यालय नवा रायपुर अटल नगर रहेगा. डीएमओ राठौर को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता…
publicuwatch24.com,गरियाबंद। आंध्र प्रदेश के ईंट भट्ठी में जिले के 10 मजदूर और उनके 8 बच्चों को बंधक बना लिया है. ठेकेदार मजदूरों का एडवांस लेकर फरार हो गया. जिसकी सजा इन मजदूरों को दिया जा रहा है. इसकी जानकारी मिलने के बाद बुजुर्ग पिता ने बंधक परिवार को छुड़वाने कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। मूंगझर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग धनसिंह सोनवानी ने एसडीएम अनुपम आशीष टोप्पो को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है, जिसमें बुजुर्ग ने अपने बेटा करनो राम, बहू रायती के अलावा नाबालिग पोता दुर्गेश, गौरी व आलोक समेत झिरिपानी, दरलीपारा के कुल 18…
publicuwatch24.com,रायगढ़। नजूल जमीन से जुड़े जिन भी व्यक्तियों के लोन प्रकरण के मामले है उन्हें तत्काल स्वीकृत करें. उनके प्रकरणों में अनावश्यक देर न करें अन्यथा बैंक अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी. उक्त बातें कलेक्टर भीम सिंह ने जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं पुनरीक्षण समिति की बैठक में बैंक अधिकारियों से कही. कलेक्टर सिंह ने सभी बैंक अधिकारियों से कहा कि अपने जिम्मेदारियों को पूरी गंभीरता से निर्वहन करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि शासन नजूल जमीन की नीलामी कर रही है और संबंधित भू-स्वामी को पट्टा प्रदान कर रही है।…
publicuwatch24.com,गरियाबंद। एमपी सरकार की ड्यूटी की पट्टी लगी कार में सवार 2 युवकों से 12 नग हीरा पुलिस ने जब्त किया. हीरे की कीमत ढाई लाख बताई जा रही है. दोनों युवक रायपुर खमतराई में रहने वाले बताए गए हैं. हीरा तस्करों को दबोचने के बड़ी अभियान में गरियाबन्द पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एसपी भोजराम पटेल ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि छुरा थाना प्रभारी सन्तोष भूआर्य को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कार क्रमांक एमपी 08 टी 9214 में सवार लोग हीरा तस्करी कर रहे हैं. इस पर आरोपियों को को पकड़ने वरिष्ठ अधिकारियों…
publicuwatch24.com,रायपुर। शालेय शिक्षक संघ ने कोविड ड्यूटी में लगे शिक्षकों का 50 लाख रुपए का बीमा कराए जाने के साथ वैक्सीनेशन कराने की मांग की है. इसके अलावा गंभीर बीमारियों से ग्रस्त शिक्षकों को कोविड ड्यूटी से अलग रखे जाने की मांग की गई है। शालेय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने बयान जारी कर कहा कि बीते कुछ दिनों से कोविड -19 से संक्रमित मरीजों की संख्या अनियंत्रित रूप से फैल रही है, जिसकी वजह से आंगनबाड़ी, विद्यालय और कॉलेजों को पुनः बन्द कर दिया गया है. विद्यालय बन्द हैं, लेकिन शिक्षकों को विद्यालय बुलाया जा…
publicuwatch24.com, रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा रुटिन चेकअप के लिए रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे. सोशल मीडिया में विधायक के पैरालीटिक अटैक की खबर का खंडन करते हुए उनके बेटे पंकज शर्मा ने उनके स्वस्थ होने की जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार, विधायक सत्यनारायण शर्मा रुटिन चेकअप कराने के लिए रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान सोशल मीडिया में यह बात फैल गई कि उन्हें पैरालीटिक अटैक आया है, हालांकि, इन खबर का उनके पुत्र पंकज शर्मा ने खंडन किया है. उन्होंने बताया कि उनके पिता सत्यनारायण शर्मा पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं. रुटिन चेकअप के…
publicuwatch24.com,छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर के कुशालपुर का आदर्श नगर कोरोना का नया हॉटस्पॉट बन गया है, यहां आदर्श नगर की एक ही गली में 20 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसके बाद अब आदर्श नगर कन्टेनमेंट जोन बनाया जा रहा है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कल 3108 कोरोना मरीजो की पहचान हुई थी. और 35 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 44 हजार 624 संक्रमित सामने आ चुके हैं, जिनमें से 4131 मरीजों की मौत हो चुकी है, प्रदेश में आज 987 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। छत्तीसगढ़ में अब…
publicuwatch24.com,रायपुर। एक अप्रैल 2021 से नए वित्त वर्ष की शुरुआत महंगाई के झटके के साथ हो रही है. आपके जरूरत और रोजमर्रा इस्तेमाल की कई चीजें 1 अप्रैल से महंगी हो जाएंगी. दूध से लेकर एसी-कूलर सहित हवाई सफर तक सबकुछ महंगा हो जाएगा. कारों की सवारी महंगी होगी तो स्मार्टफोन खरीदना भी महंगा हो जाएगा. दरअसल देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने यूनियन बजट 2021 के भाषण में डोमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए मोबाइल पार्ट्स और चार्जर्स पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने का ऐलान किया था, जिससे 01 अप्रैल से स्मार्टफोनस के दाम बढ़ना तय माना…
publicuwatch24.com,रायपुर। कल से स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा रायपुर से हवाई सफ़र महंगा हो जाएगा. यात्रियों को निर्धारित किराये के अतिरिक्त 500 रुपए और देने होंगे. इसे यूजर डेवलपमेंट फीस के रूप में भुगतान करना होगा. यूजर डेवलपमेंट फीस (UDF) हर एयरलाइन्स पर लागू होगा. वसूले गए यूजर डेवलपमेंट फीस से एयरपोर्ट में डेवलपमेंट का कार्य होगा. यूजर डेवलपमेंट फीस से एयरपोर्ट में यात्रियों के लिए ही बेहतरीन सुविधाएं विकसित की जाएंगी.
publicuwatch24.com,रायपुर। होली के दिन हुए विवाद के बाद बीती रात बवाल मच गया. दो पक्षों ने एक-दूसरे पर चाकू और धारदार हथियार से जमकर हमला किया. खमतराई इलाके के डीएम टावर इलाके में हुई घटना में दोनों पक्षों के लोगों को गंभीर चोट आई है. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ बलवा और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। खमतराई थाना पुलिस ने बताया कि होली के दिन उरला इलाके में दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ था. फिर होली के दूसरे दिन डीएम टॉवर के पास दोनों पक्षों में मारपीट हो गई. दोनों पक्ष के लोगों…