Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2.32 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय लिए
- स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान
- दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्ममदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट
- सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ
- बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण
Author: admin
बड़ी खबर… गांव में फिर से खुलेंगे क्वारेंटाइन सेंटर्स, श्रमिकों की घर वापसी को देखते हुए सरकार ने कलेक्टरों को दिया आदेश…
publicuwatch24.com,रायपुर। महाराष्ट्र सहित देश के अन्य प्रांतों में कोरोना की वजह से लग रही लॉकडाउन से फिर से वापस अपने घर लौट रहे लोगों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने तमाम कलेक्टरों को आदेश जारी किया है, जिसमें बाहर से गांव वापस आने वालों को क्वारेंटाइन में रखने के साथ फिर से क्वारेंटाइन सेंटर बनाने के लिए निर्देश दिया है।
अवैध कामों पर लगाम कसने की डीजीपी की कवायद तोड़ रही दम, यहां खुलेआम खिलाया जा रहा है सट्टा…
publicuwatch24.com, लोरमी। छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी की जुआ, सट्टा और गांजा तस्करी के आरोपियों पर शिकंजा कसने की कवायद मुंगेली जिले के लोरमी थाना में दम तोड़ती नजर आ रही है। लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड़खाम्ही में एक युवक के सरकारी रेस्टहाउस से लगे दीवार में खड़े होकर खुलेआम रोजाना लाखों रुपए के सट्टे का पट्टी लिया जा रहा है. यह पूरा वाकया वीडियो में कैद हो गया है. मामले में लोरमी थाना प्रभारी आलोक सुबोध ने उक्त व्यक्ति के बारे में पता लगाकर जल्द की कार्रवाई करने की बात कही है।
छत्तीसगढ़ : कोरोना संक्रमण के साथ सियासत भी तेज, पूर्व CM रमन बोले, ‘ क्रिकेट मैच की जिद न होती, तो स्थिति भयावह नहीं होती ‘, इधर कांग्रेस ने तस्वीर जारी कर किया पलटवार
publicuwatch24.com, रायपुर। ये कोरोना सियासत है, जो बढ़ते संक्रमण के साथ गहरा असर दिखा रही है. पूर्व मुख्यमंत्री डाॅक्टर रमन सिंह ने ट्वीट कर भूपेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, यदि क्रिकेट मैच कराने की जिद न कि होती, तो आज राज्य की स्थिति भयावह नहीं होती. रमन के आरोपों के बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने उनके क्रिकेट प्रेम को सार्वजनिक कर दिया. जवाबी ट्वीट में कांग्रेस ने रमन और उनके बेटे पूर्व सांसद अभिषेक सिंह की क्रिकेट टूर्नामेंट से जुड़ी कई तस्वीरें जारी की, जिन्हें रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट टूर्नामेंट के वक्त का ही बताया जा रहा…
मुंगेली जिले के इस गांव में हुआ कोरोना विस्फोट, एक ही परिवार के डेढ़ दर्जन कोरोना संक्रमित, लेकिन सुध लेने वाला कोई नहीं…
publicuwatch24.com,मुंगेली। जिले के करही धपई गांव में कोरोना विस्फोट हुआ है, जहां एक ही परिवार के डेढ़ दर्जन लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. ग्रामीण कन्टेनमेन जोन घोषित करने की मांग कर रहे हैं. लेकिन जिला प्रशासन गंभीर नजर नहीं आ रहा है. इससे कोरोना का संक्रमण बढ़ने का खतरा है। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए एक तरफ जहाँ राज्य सरकार के निर्देशन भर आधा दर्जन से अधिक जिलों में लॉकडाउन लगा दिया गया है, वही मुंगेली जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने किस हद तक गंभीर है.…
publicuwatch24.com,कोरबा। कोरबा जिले की पाली पुलिस दिन रात 24 घंटे गस्त कर रही है और बेवजह घर से निकलने वाले लोगों पर चालानी कार्रवाई भी कर रही है. लेकिन बावजूद इसके चोर भी बड़े शातिराना अंदाज में चोरी की घटना को अंजाम दे रहें हैं. पुलिस के इतने चाक-चौबंद व्यवस्था के बाद भी चोरों का आतंक कम नहीं हो रहा है। जिले की सरहदी इलाके में एक बार फिर चोर गिरोह सक्रिय हो गया है. चोरों ने यहां एक कपड़ा दुकान में धावा बोल दिया है. दुकान से चुराए गए कपड़े और अन्य सामान को लूट कर चोरों ने…
publicuwatch24.com, गरियाबंद। कांग्रेस नेता राजू ठाकुर का बीती रात निधन हो गया. सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई. राजू ठाकुर छुरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे। छुरा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता समद खान ने बताया कि रात में राजू ठाकुर को सांस लेने में तकलीफ हो रही है. पहले उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसके बाद तत्काल छूरा सामुदायिक केंद्र ले जाया गया. डॉक्टरों ने हालत सीरियस होती देख उन्हें तत्काल गरियाबंद रेफर कर दिया गया, जहां उनकी इलाज…
तो इस वजह से दुर्ग में कोरोना की है भयावह स्थिति, निरीक्षण के लिए पहुंची केंद्रीय टीम ने सांसद बघेल को बताई कमियां…
publicuwatch24.com,दुर्ग। जिले में कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम को कोरोना की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए भेजा है. केंद्रीय टीम ने सांसद विजय बघेल से मुलाकात के दौरान जिले में कोरोना संक्रमण के फैलने के पीछे बरती जा रही गंभीर खामियों को उजागर करते हुए संक्रमण को काबू में लाने के उपाय भी बताए। केंद्रीय टीम में शामिल भारत सरकार के ज्वाइंट सेक्रेटरी जिगमत तकपा, रीजनल डायरेक्टर MOHFW (रायपुर) केएम काम्बले, पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट (कोलकाता) डॉ. लीना बंधोपाध्याय, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज दिल्ली के प्रोफेसर (मेडिसिन) डॉ. अनिल…
publicuwatch24.com,पेंड्रा। गौरेला थाना क्षेत्र में बारातियों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें बैठे 5 लोगों को गम्भीर चोट पहुंची है. सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. गौरेला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गौरेला पुलिस को सूचना मिली कि निवासखार (अचानकमार) से गौरेला के आमानाला (ठाड़पथरा) बरातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें सवार कुछ लोगों को मामूली चोट तो 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलने के तत्काल बाद पुलिस के साथ सामाजिक संस्था हॉस्पिटल ब्लड मेडिसिन की टीम भी तत्काल…
कोरोना गाइडलाइन और लाॅकडाउन के निर्देशों का पूरी तरह पालन करें, सभी नागरिक घर में रहें और अपने साथ अपने परिवार को सुरक्षित रखें-आयुक्त ए कुलभूषण टोप्पो
panchayattantra24.com, रायपुर। संभाग के आयुक्त ए कुलभूषण टोप्पो ने रायपुर जिले और रायपुर संभाग के सभी नागरिकों से कोरोना के नियंत्रण और रोकथाम के लिए सहयोग की अपील की है। कमिश्नर ने कहा है कि बड़ी संख्या में नागरिक कोरोना से प्रभावित हुए है और हमने अपने कई परिजनों, साथियों, परिचितों को खोया है। यह स्थिति अभूतपूर्व है और ऐसे में हर व्यक्ति के लिए जरूरी हो गया है कि वे इस बीमारी के प्रति अपनी समझ बढ़ाए, कोरोना की रोकथाम के अनुरूप अपना व्यवहार अपनाएं जैसे मास्क लगाना, कम से कम 6 फीट की दुरी बना कर…
एयरपोर्ट और रेल्वे स्टेशनों में प्रारंभ की जाएगी आरटीपीसीआर टेस्टिंग: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव तथा कोरोना संकट के दौर में आर्थिक गतिविधियों के संचालन के संबंध में आज राजधानी रायपुर के विभिन्न मीडिया संस्थानों के सम्पादकों के साथ वर्चुअल बैठक में विचार-विमर्श किया और उनके सुझाव मांगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण में आई हुई तेजी चिंताजनक है। राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम और मरीजों के इलाज के लिए सभी आवश्यक उपाय और प्रबंध दिए जा रहे हैं। सामाजिक संगठनों का भी इसमें सहयोग लिया जा रहा है। श्री बघेल ने मीडिया से कोरोना…