Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं, आपसी सहयोग से बढ़ेगा व्यापार- राज्यपाल डेका

    August 11, 2026

    बगिया में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी आम लोगों की आवाज, समस्याओं के निराकरण के दिए सख्त निर्देश

    August 11, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीसाबंदी स्वर्गीय श्री शिवबालक साव को दी श्रद्धांजलि

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं, आपसी सहयोग से बढ़ेगा व्यापार- राज्यपाल डेका
    • बगिया में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी आम लोगों की आवाज, समस्याओं के निराकरण के दिए सख्त निर्देश
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीसाबंदी स्वर्गीय श्री शिवबालक साव को दी श्रद्धांजलि
    • मुख्यमंत्री ने कुनकुरी में स्व ज्ञानचंद जैन के निवास पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की
    • कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल लाइन की स्वीकृति के बाद मुंगेली पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का जिला भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत
    • सढ़ौली गांव की महिलाएं खेतों से हुनर तक, इको-फ्रेंडली राखियों से रच रही हैं आत्मनिर्भरता की कहानी
    • बस्तर दशहरा की पहली रस्म ‘पाटजात्रा’ पूजा विधान 12 अगस्त को, बिलाेरी से पंहुची पहली लकड़ी
    • बाढ़ आपदा प्रबंधन: मुंगेली में प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, बिजराकछार से 150 लोग सुरक्षित रेस्क्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      छत्तीसगढ़ में व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं, आपसी सहयोग से बढ़ेगा व्यापार- राज्यपाल डेका

      August 11, 2026

      बगिया में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी आम लोगों की आवाज, समस्याओं के निराकरण के दिए सख्त निर्देश

      August 11, 2026

      मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीसाबंदी स्वर्गीय श्री शिवबालक साव को दी श्रद्धांजलि

      August 11, 2026

      मुख्यमंत्री ने कुनकुरी में स्व ज्ञानचंद जैन के निवास पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की

      August 11, 2026

      कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुधारात्मक उपायों पर की चर्चा

      August 10, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » तो इस वजह से दुर्ग में कोरोना की है भयावह स्थिति, निरीक्षण के लिए पहुंची केंद्रीय टीम ने सांसद बघेल को बताई कमियां…
    दुर्ग

    तो इस वजह से दुर्ग में कोरोना की है भयावह स्थिति, निरीक्षण के लिए पहुंची केंद्रीय टीम ने सांसद बघेल को बताई कमियां…

    adminBy adminApril 10, 2021No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

     
    publicuwatch24.com,दुर्ग। जिले में कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम को कोरोना की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए भेजा है. केंद्रीय टीम ने सांसद विजय बघेल से मुलाकात के दौरान जिले में कोरोना संक्रमण के फैलने के पीछे बरती जा रही गंभीर खामियों को उजागर करते हुए संक्रमण को काबू में लाने के उपाय भी बताए। 
    केंद्रीय टीम में शामिल भारत सरकार के ज्वाइंट सेक्रेटरी जिगमत तकपा, रीजनल डायरेक्टर MOHFW (रायपुर) केएम काम्बले, पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट (कोलकाता) डॉ. लीना बंधोपाध्याय, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज दिल्ली के प्रोफेसर (मेडिसिन) डॉ. अनिल कुमार, एनएचएम के स्टेज प्रोग्राम मैनेजर जावेद कुरैशी के साथ दुर्ग सर्किट हाउस में सांसद विजय बघेल ने विस्तार से चर्चा की. कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के बारे में केंद्रीय टीम ने सांसद विजय बघेल को बताया कि दुर्ग जिले में आरटीपीसीआर टेस्टिंग केवल 10 प्रतिशत ही हो रही है, और रैपिड टेस्टिंग ज्यादा हो रही है, जबकि कोरोना की सही पुष्टि आरटीपीसीआर टेस्ट से ही होती है. दुर्ग में आरटीपीसीआर वाली टेस्टिंग बढ़ाये जाने की आवश्यकता है। 
    केंद्रीय टीम ने सांसद विजय बघेल को बताया कि दुर्ग जिले में कंट्रोल पैनल का अभाव है. कंट्रोल पैनल द्वारा प्रत्येक पॉजिटिव मरीज की स्थिति को आंकलित करना चाहिए और उसकी बीमारी का स्टेज देखकर उसे होम क्वॉरेंटाइन या हॉस्पिटलाइज्ड कराने की सलाह देनी चाहिए. होम क्वॉरेंटाइन वाले मरीजों को ऑक्सीमीटर देना चाहिए या उन्हें ऑक्सीमीटर खरीदने की सलाह देनी चाहिए ताकि वे समय समय पर अपना अक्सीजन लेवल चेक करते रहें साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम से प्रत्येक मरीज को नियमित कॉल करके उसका ऑक्सीजन लेवल पूछा जाना चाहिए और ऑक्सीजन लेवल कम होने पर उन्हें अविलंब हॉस्पिटल में एडमिट करने हेतु स्वयं स्वास्थ्य विभाग द्वारा ही सक्रियता बरती जानी चाहिए।
    वर्तमान में दुर्ग में यही स्थिति है कि होम क्वॉरेंटाइन पॉजिटिव मरीजों को कंट्रोल रूम से कोई कॉल नहीं जाता है, और गंभीरतम स्थिति में आने पर वे स्वयं ही हॉस्पिटलाइज होने के लिए भटकते हैx, इससे उनका बहुत समय व्यर्थ ही निकलता जाता है और मरीज की स्थिति क्रिटिकल होती जाती है। 
    हॉस्पिटल में बेड की कमी को लेकर केंद्रीय टीम ने चिंता जताई कि मरीज की अवस्था में सुधार होने के बाद भी मरीज हॉस्पिटल नहीं छोड़ रहे हैं, जबकि अवस्था में सुधार होने के बाद आगे का इलाज होम क्वारंटाइन होकर अच्छे से किया जा सकता है. इससे दूसरे जरूरतमंद मरीज को बेड मिल सकेगा, लेकिन मरीज पूरे सुधार के बाद ही घर जाना चाहते हैं. इस कारण पुराने मरीज के आवश्यकता से अधिक समय तक हॉस्पिटलाइजेशन में रहने से बेड जल्दी खाली नहीं हो पा रहे हैं. ऐसी व्यवस्था बनानी होगी जिससे कि अत्यंत जरूरतमंद मरीज को ही हॉस्पिटल में भर्ती किया जाए। 
    सांसद विजय बघेल ने केंद्रीय टीम को बताया कि दुर्ग जिले में लॉकडाउन लगा है और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए शरीर को प्रोटीन और फलों की आवश्यकता अधिक होती है और लॉक डाउन के कारण फल इत्यादि मरीजों को नहीं मिल पा रहे हैं, इससे मरीज जल्दी रिकवर नहीं हो रहे हैं. इसके उत्तर में केंद्रीय टीम ने दिल्ली का उदाहरण देते हुए बताया कि दिल्ली में कंटेनमेंट जोन में निर्धारित समय में फल, दूध, डेयरी प्रोडक्ट, इम्युनिटी बूस्टर फूड के विशेष वाहन को आने की अनुमति रहती है, जिससे कि लोग अपने घर से ही फल, दूध, डेयरी प्रोडक्ट और इम्युनिटी बूस्टर फूड इत्यादि खरीद पाते हैं. दुर्ग में भी दिल्ली की तर्ज पर कुछ वाहनों को विशेष अनुमति देकर निश्चित समय के लिए फल, दूध, डेयरी प्रोडक्ट और इम्युनिटी बूस्टर फूड बेचने की व्यवस्था करने से मरीजों तक फल, दूध, डेयरी प्रोडक्ट या इम्युनिटी बूस्टर फूड पहुंचाए जा सकते हैं। 
    केंद्रीय टीम ने वार्तालाप के दौरान सांसद विजय बघेल को बताया कि दुर्ग में पुराने नेचर वाला ही कोरोना वायरस है, लेकिन स्प्रेड की क्वालिटी ज्यादा है, जिसका कारण आमजनों में जागरूकता का अभाव और लापरवाही है. मास्क का त्याग करना, भीड़भाड़ वाली जगहों में आना जाना और कोरोना से बचाव के अनिवार्य उपायों की अनदेखी करना प्रमुख है. यही कारण है कि कोरोना दुर्ग में भयावह स्थिति तक पहुंच गया है। 
    सांसद विजय बघेल ने कहा कि राज्य शासन की लापरवाही और अनदेखी के चलते प्रदेश में कोरोना की स्थिति भयानक स्तर पर पहुंच गई है. अब राज्य शासन को चाहिए कि वह अपनी कुम्भकर्णी नींद से जागे और केंद्रीय टीम द्वारा दिए गए सुझावों पर गंभीरता से अमल करे. उन्होंने राज्य शासन के क्रियाकलापों पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि कोरोना की भयावह स्थिति को लेकर आज तक कैबिनेट की बैठक तक नहीं बुलाई गई है. राज्य शासन के मंत्री जनसेवा के लिए सामने आने की बजाय दुबके पड़े हैं. दुर्ग जिले में मुख्यमंत्री समेत चार चार मिनिस्टर हैं, लेकिन किसी का कोई ठिकाना नहीं है। खुद कांग्रेसी बदहवासी की स्थिति में है। 
     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    हजारों चेहरों पर मुस्कान लाने वाली नर्स रिटायर, भावुक हुए स्टाफ

    August 6, 2026

    16 बाल श्रमिकों का सुरक्षित रेस्क्यू, संदिग्ध ठेकेदार गिरफ्तार

    August 6, 2026

    चाकू गोदकर उपसरपंच की हत्या, बाइक सवार चार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, मोबाइल और कैश लूटकर हुए फरार

    August 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202027
    Don't Miss
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ में व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं, आपसी सहयोग से बढ़ेगा व्यापार- राज्यपाल डेका

    By Publicuwatch AutherAugust 11, 20260

    publicuwatch24.-रायपुर। पूर्वाेत्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड कम्युनिटी, दिल्ली-एनसीआर तथा छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल…

    बगिया में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी आम लोगों की आवाज, समस्याओं के निराकरण के दिए सख्त निर्देश

    August 11, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीसाबंदी स्वर्गीय श्री शिवबालक साव को दी श्रद्धांजलि

    August 11, 2026

    मुख्यमंत्री ने कुनकुरी में स्व ज्ञानचंद जैन के निवास पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की

    August 11, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ में व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं, आपसी सहयोग से बढ़ेगा व्यापार- राज्यपाल डेका

    August 11, 2026

    बगिया में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी आम लोगों की आवाज, समस्याओं के निराकरण के दिए सख्त निर्देश

    August 11, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीसाबंदी स्वर्गीय श्री शिवबालक साव को दी श्रद्धांजलि

    August 11, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.