Author: admin

publicuwatch24.com, बिलासपुर। कोरोना की वजह से हाई कोर्ट ने ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दिया है. इससे हाई कोर्ट के साथ-साथ निचली अदालतों के कामकाज पर असर पड़ेगा। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल दीपक कुमार तिवारी की ओर से जारी नोटिफिकेशन में हाई कोर्ट और तमाम निचली अदालतों में 17 मई से 11 जून तक लगने वाली ग्रीष्मकालीन छु्ट्टियों को एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दिया है. अब 10 मई से 5 जून तक ग्रीष्मकालीन छुट्टियां लागू होंगी।

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हुई हिंसा के विरोध में छत्तीसगढ़ में बीजेपी प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन कर रही है. बीजेपी का आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया है. टीएमसी ने लोकतंत्र की हत्या की है. बीजेपी ने ममता बनर्जी पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है. आज दोपहर 2 बजे से शुरु हुआ यह प्रदर्शन 5 बजे तक चलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि यह धरना ममता के तानाशाही प्रवित्ति का विरोध है. हिंसा का तांडव जो बंगाल में चल रहा है,…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे टीकाकरण पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के नगर पंचायत पलारी के वार्ड क्रमांक 12 की निवासी 70 वर्षीय फेकनबाई विश्वकर्मा ने भरोसा जताया है। उन्होंने कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिये हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है और कोई भी नुकसान नहीं है बल्कि मुझे टीका लगने के बाद मेरे शरीर मे पहले से ज्यादा ताकत आई है। फेकनबाई ने अपने टीकाकरण के अनुभव को बताते हुए कहा कि टीका लगवाना हम सबके स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। इससे किसी भी प्रकार का…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। ग्रामीणों में भी टीकाकरण को लेकर खासा उत्साह है। अनेक ग्राम पंचायतों में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को टीके के प्रथम डोज का शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा चुका है। प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों के साथ साथ पहाड़ी कोरवा, बिरहोर जैसी अत्यंत पिछड़ी जन जातियों में भी टीकाकरण को लेकर जागरुकता देखी जा रही है। ग्रामीणों को कोविड-19 के विरूद्ध सुरक्षा कवच देने पंच-सरपंच समेत सभी पंचायत प्रतिनिधि और ग्रास रूट कार्यकर्ता पूरे समर्पण…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। अमेरिका के प्रसिध्द मेयो क्लीनिक के डाॅक्टर छत्तीसगढ़ सरकार के साथ सहयोग करके कोरोना संक्रमण से निपटने में सहायता करेंगे। गत दिवस छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की इस संबंध में मेयो क्लिीनिक की डाॅ. प्रिया संपतकुमार से वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा एक बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मेयो क्लिीनिक के डाॅक्टरों द्वारा छत्तीसगढ़ के चिकित्सकों और पैरामेडिल स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त राज्यके चिकित्सक, छत्तीसगढ़ के मरीजों के संबंध में मेयो क्लिीनिक के डाक्टरों के साथ चिकित्सकीय परामर्श भी कर सकेंगे। इस सहयोग से छत्तीसगढ़ के कोरोना मरीजों को बड़ा लाभ मिलेगा।…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। कोरोना महामारी संक्रमण को ध्यान में रखते हुए डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टेली ओपीडी सेवा शुरू हुई। इसके तहत टेली कंसल्टेंशन सेंटर के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों ने निःशुल्क परामर्श दिया। पहले दिन 9 लोगों ने इस विशेष सुविधा का लाभ प्राप्त किया। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लोगों को घर बैठे स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए इस सुविधा में स्मार्टफोन फोन एवं इंटरनेट के माध्यम से लोग जुड़कर घर बैठे ही विशेषज्ञ चिकित्सकों से सीधे जुड़कर बुखार, कमजोरी, घबराहट, अनिद्रा एवं कोरोना पॉजिटिव से रिकव्हर…

Read More

publicuwatch24.com,छत्तीसगढ़। दंतेवाड़ा जिले में DRG और जिला पुलिस की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कई नक्सली वारदातों में शामिल इनामी समेत दो नक्सली को दबोचा है। दोनों की गिरफ्तारी मुनगा गांव से हुई है। जानकारी के अनुसार DRG और ज़िला पुलिस को कटेकल्याण थाना इलाके में दो नक्सलियों के बारे में पता चला था। इसके बाद डीआरजी और जिला पुलिस ने कार्रवाई की। मुनगा गांव में दबिश देकर दो नक्सली को​ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अभी दोनों नक्सलियों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों नक्सली लंबे समय से नक्सली संगठन से जुड़े…

Read More

publicuwatch24.com,,छत्तीसगढ़। रायपुर नगर निगम जोन 9 की टीम ने आज गणपति मेडिकल सहित तीन दुकानदारों पर कार्रवाई की है। कुल 3000 रुपए जुर्माना कचरा फैलाने पर वसूल किया गया है। भविष्य में इन दुकानदारों को सही तरीके से डिस्पोजल करने की सख्त हिदायत दी गई। अन्यथा इसकी पुनरावृति होने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। जोन कमिश्नर संतोष पांडेय और जोन स्वास्थ्य अधिकारी महेंद्र कलियारी की अगुवाई में टीम जांच करने पहुंची। जोन कार्यपालन अभियंता हरेन्द्र कुमार साहू, स्वास्थ्य विभाग के भोला तिवारी की उपस्थिति में जोन के अंतर्गत मोवा, अनुपम नगर के क्षेत्रों में जांच की…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच रायपुर एम्स प्रबंधन ने तीसरी लहर की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही सभी हेल्थ वर्करों को इसके लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। बता दें कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में लॉकडाउन 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का निर्देश जारी किया है। रायपुर एम्स के डायरेक्टर डॉ नितिन एम नागरकर के मुताबिक कोरोना की दूसरी लहर में अधिकांश गंभीर रोगी ही एम्स आ रहे हैं। इनमें अधिकांश रोगी देर से पहुंच रहे हैं, जिनका ऑक्सीजन लेवल बहुत कम हो…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। कोरोना महामारी की वजह से राजधानी में लागू लॉकडाउन में किराना कारोबारियों के लिए कारोबार का समय रात का तय किया गया है. लेकिन रात के समय दुकान में कार्यरत कर्मचारियों से हो रही लूटपाट की घटना ने चिंता में डाल दिया है. ऐसे में कारोबारियों ने पुलिस-प्रशासन से मार्केट में आने-जाने के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने या फिर सुबह के समय कारोबार करने की छूट देने की मांग की है। व्यापारियों से मिली जानकारी के अनुसार, भाठागांव स्थित सुपर बाजार में काम करने वाले एक कर्मचारी से बदमाशों ने बीती रात पचपेड़ी नाका पर चाकू…

Read More