Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय लिए
- स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान
- दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्ममदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट
- सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ
- बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण
- जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
Author: admin
publicuwatch24.com, छत्तीसगढ़। महासमुंद जिला जेल से पांच कैदियों के फरार होने के मामले में आज कार्रवाई हुई है। जिला प्रशासन ने मुख्य प्रहरी समेत 5 प्रहरियों को निलंबित कर दिया है। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के सख्त निर्देश के बाद मामले में कार्रवाई हुई है। बता दें कि महासमुंद जिला जेल में सजा काट रहे पांच कैदी योजना बद्ध तरीके से जेल के पीछे की दीवार कूदकर फरार हो गए हैं। इनमें चार कैदी महासमुंद जिले के और एक कैदी गाजीपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि चार अपराधियों को 2019 में सजा होने…
publicuwatch24.com,छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में बीती रात चाकूबाजी की घटना हो गई. इस हमले में एक युवक की मौत हो गई. वारदात उरला थाना इलाके की है. जानकारी के मुताबिक, दोस्तों के बीच पहले मोबाइल और पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद दोस्तों ने मिलकर झम्मन यादव और हीरेन्द्र देवांगन पर चाकू और हंसिया से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. अस्पताल ले जाते झम्मन यादव की मौत हो गई. सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी रवि तिवारी और दीपक तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।
publicuwatch24.com,रायपुर। लॉकडाउन में राहत को लेकर जारी आदेश को लेकर गलतफहमी के चलते गुरुवार को कई ऐसे दुकानें भी खुल गईं, जिसे खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। प्रशासन ने मोहल्लों की किराना दुकानों के और सब्जी वालों को ही कारोबार की छूट दी, लेकिन छोटे कारोबारी इस आदेश को समझ नहीं पाए। सुबह 8 बजे के बाद से ही चाय-पान ठेले, बेकरी, मिठाई, डेली नीड्स यहां तक कि सुपर मार्केट के भी शटर उठ गए। दुकानें खुलते ही लोगों की भीड़ भी लगने लगी। खबर मिलते ही आनन-फानन में पुलिस और निगम के अफसर की टीम पहुंची…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में 500 बिस्तर वाले कोविड केयर हॉस्पिटल का किया वर्चुअल शुभारंभ
publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित रायपुर और दुर्ग संभाग की समीक्षा बैठक के पहले जिला मुख्यालय बलोदाबाजार में कृषि उपज मंडी के गोदाम को परिवर्तित कर बनाए गए 500 बिस्तरों के कोविड केयर अस्पताल का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुभारंभ किया। यह अस्पताल 120 ऑक्सीजन बेड से सुसज्जित है। मुख्यमंत्री ने इस अस्पताल का निर्माण रिकार्ड 20 दिनों में करने पर जिले वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। बघेल ने इस अवसर पर आमजनता से कोरोना की गाइडलाईन का कड़ाई…
publicuwatch24.com, दिल्ली। महान कवि और नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ टैगोर का आज 160वां जन्मदिवस मनाया जा रहा है. उन्होंने साहित्य जगत के साथ ही देश की आजादी के आंदोलन में अपनी अमिट छाप छोड़ी है. रबीन्द्रनाथ टैगोर का असली नाम रबीन्द्रनाथ ठाकुर है. टैगोर का जन्म कोलकाता के जोरसंकोर हवेली में 7 मई 1961 को एक संपन्न परिवार में हुआ था. विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और भारतीय साहित्य के नोबल पुरस्कार विजेता हैं. रबीन्द्रनाथ टैगोर को गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि रबीन्द्रनाथ टैगोर जी को साल 1913 में उनकी कृति गीतांजली के लिए साहित्य…
टीका पर टीका टिप्पणी: अजय चंद्राकर ने मांगे थे सरकार से वैक्सीन ऑर्डर के सबूत, सामने आए खरीदी के दस्तावेज..
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन की खरीदी को लेकर राजनीतिक गलियारों में वार-पलटवार का दौर जारी है. बीजेपी के नेता सरकार को वैक्सीनेशन मामले में लगातार घेर रहे हैं. हाल ही में छत्तीसगढ़ के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने सरकार से तीखे सवाल किए थे. उन्होंने भूपेश सरकार से कोरोना वैक्सीन खरीदी मामले में सबूत मांगे थे. इतना ही नहीं अजय चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ में वैक्सीनेशन को लेकर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे. इसे स्वास्थ्य विभाग ने सिरे से खारिज कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग ने अजय चंद्राकर…
publicuwatch24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ में 18-44 आयु वर्ग के वैक्सीनेशन को लेकर हाई कोर्ट में आज सुनवाई होगी. इससे पहले हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को सामाजिक, आर्थिक आधार पर वैक्सीनेशन को लेकर फटकार लगाई थी. हाईकोर्ट ने कहा था कि टीकाकरण में भेदभाव करना सही नहीं होगा. बीमारी अमीर और गरीब देखकर नहीं आती. इसलिए वैक्सीन भी इस नजरिए से नहीं लगाई जा सकती. डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के अनुसार ही टीकाकरण होना चाहिए। बता दें कि हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता की मांग पर इस पूरे मुद्दे की स्पष्ट पॉलिसी बनाने के लिए समय दिया था. हाईकोर्ट ने टीकाकरण को लेकर शासन…
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा किया अपना एक माह का वेतन
publicuwatch24.com,रायपुर। कोरोना वायरस (कोविड-19) की महामारी से रोकथाम के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करा दिया। विगत कुछ दिनों से लॉकडाउन की वजह से उनके द्वारा वेतन की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में राशि जमा नहीं कराई जा सकी थी। आज मंत्रालय के स्टेट बैंक शाखा में उन्होंने अपने वेतन की राशि 1 लाख 30 हजार रुपए जमा किया। इस दौरान मंत्री डॉ.डहरिया ने कहा है कि कोरोना संक्रमण से देश और हमारा राज्य प्रभावित है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश…
छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य, जो कोरोना के लक्षण वाले लोगों को उपलब्ध करा रहा निःशुल्क दवाएं: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
गांव-घर से लेकर सीमावर्ती इलाकों में बाहर से आने वालों पर रखें निगरानी publicuwatch24.com,रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ देश का एक ऐसा राज्य है, जो कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मितानिनों के माध्यम से गांव-गांव में कोरोना लक्षण वाले मरीजों की पहचान कर, उन्हें निःशुल्क दवाएं उपलब्ध करा रहा है। राज्य सरकार के इस प्रयास का सार्थक परिणाम भी मिल रहा है। राज्य में कोरोना के गंभीर मरीजों की संख्या में कमी आई है और रिकवरी रेट भी बढ़ा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिलासपुर और सरगुजा संभाग…
बंगाल में राजनीतिक हिंसा पर भाजपा के कड़े तेवर, कहा- पानी सिर के ऊपर बहेगा तो निश्चित कार्रवाई होगी…
publicuwatch24.com,रायपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद हो रही राजनीतिक हिंसा पर भारतीय जनता पार्टी ने एक तरफ केंद्र सरकार से संवैधानिक कदम उठाने की मांग की है, वहीं दूसरी ओर सहिष्णुता को लेकर भाजपा को कटघरे में खड़े करने वाले नसीरुद्दीन शाह और जावेद अख्तर पर निशाना साधा है. पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि अराजकता बनी रही और पानी सिर के ऊपर जब बहेगा तो निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी। बंगाल में हो रही राजनीतिक हिंसा पर पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर मीडिया से रू-ब-रू हुए. उन्होंने कहा…