Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय लिए
- स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान
- दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्ममदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट
- सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ
- बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण
- जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
Author: admin
विश्वविद्यालयों की तरह ली जाएगी 12वीं बोर्ड परीक्षा! शिक्षा मंत्री अधिकारियों के साथ कर रहे हैं मंथन…
publicuwatch24.com,रायपुर। विश्वविद्यालयों में आयोजित हो रही परीक्षा की तरह 12वीं की भी परीक्षाएं हो सकती हैं. शिक्षा विभाग में 12वीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर चल रहे मंथन के बाद आने वाले कुछ दिनों में इस पर अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम ने बताया कि बारहवीं बोर्ड परीक्षा को लेकर हमारी तैयारी चल रही है. विश्वविद्यालयों में जिस तरह से पहले प्रश्न पत्र देकर परीक्षार्थियों से उत्तर पुस्तिका ली जा रही है, ठीक उसी तरह 12वीं बोर्ड की भी परीक्षा लेने पर विचार किया जा रहा है. आने वाले कुछ दिनों में इस पर अंतिम…
publicuwatch24.com,महासमुंद। महासमुंद की बेटी डॉ प्रज्ञा चंद्राकर का चयन Harvard University में हुआ है. कोरोना वायरस और उसके वैक्सीन पर महासमुंद की बेटी प्रज्ञा चंद्राकार अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय में काम करेंगी. बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार सहित पूरे महासमुंद में खुशी का माहौल है. महासमुंद की बेटी प्रज्ञा ने छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे भारत को गौरवान्वित किया है। पूरा देश इस समय कोरोना महामारी से जूझ रहा है, कोरोना ने पूरे विश्व में कोहराम मचा रखा है. इससे बचने के लिए एक ही चीज सबसे कारगर मानी जा रही है, वह है वैक्सीन. वैक्सीन से ही…
publicuwatch24.com,रायपुर। टूलकिट पर कांग्रेस की ओर से भाजपा नेताओं के खिलाफ थानों में एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद प्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है. भाजपा नेता धरना-प्रदर्शन के बाद अब हाथों में तख्तियां लेकर गिरफ्तारी देने थानों में पहुंच रहे हैं। रायपुर में भाजपा के नेता गिरफ्तारी देने सिविल लाइन थाने पहुँचे. भाजपा के नेता और कार्यकर्ता पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के घर से थाने के लिए रवाना हुए. भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कांग्रेस जो साजिश कर रही उसमें वो सफल नहीं होगी. भूपेश सरकार जिस तरफ झूठे मुकदमा दर्ज कर रही है, उसके खिलाफ हम…
भाजपा ने खुद फर्जी टूलकिट बनाई और कांग्रेस का दिया नाम, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने लगाया आरोप
publicuwatch24.com,रायपुर। भाजपा ने खुद फर्जी टूलकिट बनाई और कांग्रेस का नाम लिया. यह मोदी सरकार की नाकामियों को छिपाने के लिए भाजपा का षड़यंत्र है. संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने टूलकिट पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा को शेयर किए गए डॉक्यूमेंट का पीडीएफ या वर्ड फाइल शेयर करने के लिए चैलेंज किया। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा नेताओं ने केवल 4 पन्ने ही शेयर किए, ये वही डॉक्यूमेंट है जिसे कांग्रेस ने बनाया. सौम्या वर्मा ने 7 मई 2021 को इस डॉक्यूमेंट को बनाया था, लेकिन कोविड मिस-मैनेजमेंट टूलकिट किसने बनाया इसका पता अब तक…
publicuwatch24.com, रायपुर। सेवाकाल के दौरान शासकीय सेवकों का असामयिक निधन होने पर परिवार के आश्रित सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति देने के संबंध में सरकार ने पुनरीक्षित निर्देश जारी किया है. इसमें सीधी भर्ती के तृतीय श्रेणी के पद पर संवर्ग में स्वीकृत कुल पदों के 10 प्रतिशत के सीमा बंधन को खत्म कर दिया गया है. इस आदेश से असमय काल का शिकार हुए शासकीय कर्मियों के आश्रितों को फायदा होगा।
टूलकिट मामले में भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पर बिफरे अजय चंद्राकर, कहा- छत्तीसगढ़ सरकार और उसके सिस्टम को हुआ ब्लैक फंगस…
publicuwatch24.com,रायपुर। टूलकिट पर कांग्रेसियों ने प्रदेश के अलग-अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई है. इस पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार (कांग्रेस) और उसके सिस्टम को म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) हो गया है. लोकतांत्रिक मूल्य उनको ठीक से दिखाई नहीं पड़ रहे हैं। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने ट्वीट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को टैग करते हुए लिखा है कि विपक्ष पर एफआईआर और सिर्फ एफआईआर… कांग्रेस सरकार ने पुलिस को कितने एफआईआर का लक्ष्य दिया है. दरअसल, टूलकिट मामले में…
publicuwatch24.com,रायपुर। विधायक डॉ. रेणु जोगी का मेदांता अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ है. चार घंटे चली सर्जरी में उनके आंत से 6.5 सेमी का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला गया है. फिलहाल वे पोस्ट ऑपरेशन कक्ष में विश्राम कर रही हैं. अमित जोगी ने ट्वीट कर ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि मेदांता अस्पताल के डॉ. आदर्श चौधरी ने लेप्रोस्कोपी पद्धति से आंत से 6.5 सेमी का ट्यूमर निकाला है. उन्होंने डॉ. जोगी के पोस्ट ऑपरेशन कक्ष में होने की जानकारी देते हुए लोगों को उनकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद दिया है।
संग्राहक परिवारों को राहत पहुंचा रहा वन विभाग: राज्यपाल उइके के पत्र पर वन मंत्री अकबर ने दी जानकारी
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन विभाग संग्राहक परिवारों को राहत पहुंचा रहा है. जिससे संग्राहक परिवार भी खुश हैं. लघु वनोपज संग्राहक परिवारों के संबंध में राज्यपाल अनुसुइया उइके ने वन मंत्री को पत्र लिखा था. जिसका वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बिन्दुवार जवाब दिया है. इस पत्र में वन मंत्री ने वस्तुस्थिति की जानकारी दी है। इमली की खरीदी लक्ष्य से अधिक राज्यपाल अनुसुइया उइके ने अपने पत्र में लक्ष्य की तुलना में इमली की खरीदी कम होने की बात कही थी. उन्होंने यह भी कहा था कि घोषित सीजन शेष रहने के बावजूद भी खरीदी बंद कर दी…
publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी के भनपुरी स्थित कैमिकल्स फैक्ट्री में भीषण आग लगी है. फ़ायर ब्रिगेड की गाड़ियां रवाना हुई हैं. साथ ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची है. ऑयल फैक्ट्री में आग किस कारण से लगी है. इसका पता लगाया जा रहा है. पूरे मामले में जांच की जा रही है। फैक्ट्री में लगी भीषण आग जानकारी के मुताबिक भनपुरी स्थित कोलंबिया कैमिकल फैक्ट्री (ऑयल ) में भीषण आग लगी है. मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. आग लगने से आस-पास के इलाके में अफरा तफरी का माहौल, कैमिकल फैक्ट्री में आग ऑयल फैक्ट्री में आग…
बड़ी खबर: ‘ब्लैक फंगस’ से भिलाई में दूसरी मौत, छत्तीसगढ़ में अब तक 4 लोगों की जा चुकी है जान
publicuwatch24.com,भिलाई। छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. दुर्ग जिले के भिलाई में ब्लैक फंगस से दूसरी मौत हो गई है. कोरोना संक्रमण के बाद पिछले 20 दिन से अस्पताल में भर्ती थी. आज उसने दम तोड़ दिया. छत्तीसगढ़ में अब तक ब्लैक फंगस से 4 लोगों की जान जा चुकी है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला का नाम माधुरी रत्नानी (56 वर्ष) है, जो कि नेहरू नगर निवासी मेडिकल व्यवसायी सुरेश रत्नानी की पत्नी थी. कोरोना संक्रमण के बाद महिला का 20 दिन से रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में इलाज चल…