Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय लिए
- स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान
- दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्ममदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट
- सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ
- बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण
- जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
Author: admin
स्वार्थी अस्पताल: जिंदल और संजीवनी हॉस्पिटल पर लगा 50-50 हजार का जुर्माना, जानिए पूरा मामला…
publicuwatch24.com,रायगढ़। छत्तीगढ़ में कोरोना वायरस ने हर तबके पर अपना कहर बरपाया है. इस बीच मौके का फायदा उठाकर बचा-कुचा असर अस्पताल निकाल रहे हैं. कई अस्पताल ऐसे हैं, जो अपने स्वार्थ के लिए कोरोना मरीजों को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ नहीं देने रहे हैं. इनमें से जिंदल और संजीवनी अस्पताल का नाम शामिल है. ऐसे में रायगढ़ कलेक्टर ने कार्रवाई की है. कलेक्टर भीम सिंह ने जिंदल और संजीवनी अस्पताल पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जिंदल और संजीवनी हॉस्पिटल पर जुर्माना सरकार के निर्देशानुसार पंजीकृत निजी कोविड चिकित्सालयों में भर्ती होने वाले कोविड मरीजों को…
publicuwatch24.com,जशपुर। कलेक्टर महादेव कावरे के मार्गदर्शन में गौठान स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जशपुर विकासखंड के जनपद सीईओ प्रेम सिंह मरकाम के दिशा निर्देश में गौठानों में बांस के बकरी शेड बनाया गया है। जहां महिलाएं बकरी पालन सुअर पालन करके आत्म निर्भर बन रही है। इसी प्रकार मनोरा विकासखंड के जनपद सीईओ श्री अनिल तिवारी के मार्गदर्शन में सोनक्यारी, रेमने में समूह की महिलाएं गन्ना उत्पादन करके गुड़ बनाने का भी कार्य कर रही है और गौठानों में नेपियर घास भी लगाई है जिससे पशुओं को बेहतर चारा मिल सके। इसी प्रकार मनोरा विकासखंड के…
publicuwatch24.com,रायपुर। कांग्रेस ने कहा कि अपने अपराधों की गम्भीरता से ध्यान भटकाने रमन सिंह और भाजपा थानों के घेराव और गिरफ्तारी की नौटंकी कर रहे । कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि डॉ. रमन सिंह पूर्व में जीरम कांड, नानघोटाले ,अगुस्ता हेलीकाप्टर घोटाले ,पुष्प स्टील घोटाले में अंतागढ़ कांड में भी संदिग्ध है जब वे फर्जी टूलकिट मामले में पुलिस से मिले तब इन मामलों में भी बयान देने का साहस दिखाए। रमन सिंह ने जो दस्तावेज शेयर किये थे ट्वीटर में वे दस्तावेज फर्जी थे। ट्वीटर ने इसपर मेनूप्लेटेड मीडिया लिख दिया ।…
publicuwatch24.com,छत्तीसगढ़। कांकेर जिले के धुर नक्सल प्रभावित इलाके में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले नक्सलियों ने ग्रामीण का अपहरण कर लिया था। आज ग्रामीण का शव जंगल में पड़ा हुआ मिला है। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। फ़िलहाल पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना ताडोकी थाना क्षेत्र के चिंगनार गांव की है, जहां नक्सलियों ने ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया है। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने 21 मई को…
publicuwatch24.com,अंबिकापुर। प्रतापपुर नाका के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में तेज रफ्तार कार ने 2 बाइक सवार युवकों को बेरहमी से कुचल दिया. बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। 2 युवक हवा में उड़ गए दरअसल, अंबिकापुर शहर के मैरीन ड्राइव स्थित प्रतापपुर नाका के पास हादसा हुआ, जिसमें कार सवार युवकों ने बाइक को टक्कर मार दी. CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि आग की चिंगारी निकलने लगी. 2 युवक हवा में उड़ गए। मरीन ड्राइव के पास हादसा जानकारी…
publicuwatch24.com,रायपुर। प्रदेश के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेज़ी स्कूलों में प्रवेश 15 मई से शुरू हो गया है. इस बार ऑनलाइन के साथ ऑफ़लाइन प्रवेश का मौका दिया गया है. इसके बाद भी स्कूल में भर्ती के लिए पालक दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं. दर्जना भर स्कूल में खाता भी नहीं खुला है। जानकारी के मुताबिक, 12वीं आर्ट विषय के लिए 1820 सीट निर्धारित है, जिसमें सिर्फ़ 2 आवेदन आया है. कॉमर्स के 2846 सीटों के लिए अब तक 168 आवेदन प्राप्त हुए हैं. बायोलॉजी विषय में कई दर्जन स्कूल में खाता ही नहीं खुला है. 2820 सीट में 156…
टूलकिट पर गिरफ्तारी के लिए भाजपा नेताओं का थाने में धरना, रमन सिंह का आरोप- थाने की बजाए कांग्रेस भवन से संचालित हो रही गतिविधियां…
publicuwatch24.com,रायपुर। टूलकिट मुद्दे पर भाजपा नेताओं ने अपनी गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को फिर धरना-प्रदर्शन किया. सिविल लाइन थाना के सामने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय धरने पर बैठे, टूलकिट मामले में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद से भाजपा राज्य की कांग्रेस सरकार को लगातार घेर रही है. इसी क्रम में सोमवार को भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर से 5 -5 की संख्या में प्रदेश के सभी थानों के सामने धरना-प्रदर्शन कर अपनी गिरफ्तारी की मांग की,…
publicuwatch24.com,रायपुर | कथित टूलकिट मामले में पूछताछ के लिए भाजपा नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह के आवास पर सिविल लाइन पुलिस की टीम पहुंची है. बता दें कि कांग्रेस ने टूलकिट मामले को लेकर रमन सिंह और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा बेवजह टूलकिट मामले में कांग्रेस को घसीट रही है। एनएसयूआई का आरोप है कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, संबित पात्रा और अन्य लोगों ने कांग्रेस पार्टी के लेटरहेड का इस्तेमाल कर एक फर्जी टूलकिट वितरित की है। इस मामले में पुलिस सोमवार को…
publicuwatch24.com,गरियाबंद। तहसीलदार करिश्मा वर्मा का निधन हो गया है। करिश्मा वर्मा कोरोना से संक्रमित थी। करिश्मा वर्मा भू अभिलेख शाखा में तहसीलदार थी। तहसीलदार करिश्मा वर्मा IAS चंद्रकांत वर्मा की पत्नी थी । सीएमओ डॉक्टर नवरत्न एवं अपर कलेक्टर ने उनकी मौत की पुष्टि की है। IAS चंद्रकांत वर्मा भी कोरोना संक्रमित हैं। उनका इलाज चल रहा है।
publicuwatch24.com,नारायणपुर। जिले के आमदई पुलिस कैंप के पास दो नक्सली आईईडी (IED) बरामद हुआ है. जिसे बीडीएस की टीम ने सुरक्षित डिफ्यूज कर दिया है. आईईडी (IED) जवानों को नुकसाने पहुंचाने के लिए लगाया गया था. जवानों की सतर्कता से नक्सली साजिश नाकाम हो गया। एसडीओपी अर्जुन कुर्रे ने बताया कि सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली आईईडी लगाए रखा था. जिसे बीडीएस टीम ने अपनी सूझबूझ से निष्क्रिय कर दिया है. लगातार इस क्षेत्र में नक्सली अपना पैर पसारने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे उस क्षेत्र में सुरक्षा दे रहे जवान नाकाम करते आ रहे हैं। …