Author: admin

publicuwatch24.com,बलौदाबाजार। कोविड सहित अन्य मरीजों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है. जिला मुख्यालय में स्थित डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया गया है. इस प्लांट की स्थापना हॉस्पिटल परिसर में ही की गई है. ऑक्सीजन प्लांट में रोजाना 41 जंबो सिलेंडर भरने की क्षमता है। कोविड हॉस्पिटल में शुरू हुआ ऑक्सीजन प्लांट मामले में जिला मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि पीएसए, प्रेशर स्विंग एब्जारशन टेक्नोलॉजी पर आधारित यह यूनिट प्रारंभ हो गया है, जिसकी क्षमता प्रतिदिन 41 जंबो सिलेंडर ऑक्सीजन जेनेरेट करने की होगी. यह मशीन…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। कोरोना काल में कॉलेजों की परीक्षा ऑनलाइन कराई जा रही है, लेकिन लेट परीक्षा शुल्क भी लगाया जा रहा है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP‌) ने परीक्षा शुल्क कम करने और छात्रों से लेट फीस नहीं लेने समेत 5 सूत्रीय मांग की है. एबीवीपी ने पंडित रवि शंकर विश्वविद्यालय प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा है. 5 दिनों के अंदर मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ABVP‌ के कार्यकर्ताओं का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर में सभी वर्ग के लोग प्रभावित है. छत्तीसगढ़ में डेढ़ महीने से लॉकडाउन की स्थिति थी. हाल ही…

Read More

मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा- महिलाओं को भी लाभ का हिस्सा मिलेगा publicuwatch24.com,रायपुर। राज्य सरकार की गोधन न्याय योजना को एक बड़ा झटका लग सकता है. रायपुर संभाग में संचालित होने वाली 9 गोठान एक साथ बंद हो सकती है, क्योंकि गोठान में काम करने वाली महिलाओं को बीते 10 महीने से तनख्वाह नहीं मिली है. ऐसे में महिलाएं काम करने की स्थिति में नहीं है. गोधन न्याय योजना के शुरूआत से ही गोठान में काम करने वाली महिलाओं से ये कहा गया था कि 40 दिन के बाद से उन्हें सैलरी दी जाएगी, लेकिन आज 10 महीने हो…

Read More

publicuwatch24.com,बीजापुर। कोरोना वायरस के चलते नक्सली भी दहशत में हैं. संगठन के कई माओवादी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. आज अस्पताल में भर्ती एक नक्सली कमांडर की कोरोना से मौत हो गई. इस नक्सली कमांडर को अस्पताल में भर्ती कराकर लौट रहे तीन नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी तेलंगाना के कोठागुडम जिले से हुआ है। बीजापुर का निवासी था नक्सली कमांडर जानकारी के मुताबिक मृतक नक्सली कमांडर का नाम कोरसा गंगा उर्फ़ आयतु है, जो कि बीजापुर जिले के गोरना का रहने वाला था. कोरसा नक्सलियों के बटालियन के टैक टीम का मेंबर था. बताया…

Read More

पतंजलि और तथाकथित बाबा के बारे में मीडिया में हो रही रोज चर्चा- रविन्द्र चौबे publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ धीरे-धीरे कम होने लगा है. भूपेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग समेत कोरोना वॉरियर्स की मेहनत रंग लाने लगी है. अगर 3 हजार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, तो करीब 9 हजार मरीज कोरोना को मात दे रहे हैं. कोरोना टीकाकरण भी जारी है, लेकिन टीका नहीं मिलने के कारण वैक्सीनेशन धीमी गति में है. इसी को लेकर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। डीकेएस में अपनी सेवाओं के साथ प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों के लिए बुरी खबर है. खबर ये है कि अब संभवतः उनकी प्राइवेट प्रैक्टिस पर प्रतिबंध लग सकता है। डीकेएस से अक्सर ये शिकायतें आती है कि मरीज अस्पताल में इलाज के लिए भटकते रहते है और अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध नहीं रहते है. यही कारण है कि आज एक बोर्ड मीटिंग रखी गई है, जिसमें ये फैसला लिया जा सकता है। सूत्र बताते है कि ये बोर्ड मीटिंग 1 बजे शुरू हुई है. डीकेएस में ऐसे भी कई डॉक्टर मौजूद है जो अस्पताल में वर्षों तक…

Read More

publicuwatch24.com,जगदलपुर। कोविड की चपेट में आई एक साल की बच्ची ने कोरोना संक्रमण को मात दे दी है. यह वाकया मेकाज का है, जहां बीते 3 दिनों से बच्ची भर्ती थी. बच्ची ने मात्र 3 दिनों के अंदर इस संक्रमण को हरा दिया. जिसके बाद उसे डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड से डिस्चार्ज कर दिया गया. बताया जा रहा है कि कोरोना को हराने वाली वह अब तक की सबसे छोटी उम्र की बच्ची है। बच्ची का इलाज करने वाले डॉक्टर अनुरूप साहू ने बताया कि नारायणपुर की रहने वाली एक साल की बच्ची को बीते 24 मई…

Read More

publicuwatch24.com,पेंड्रा। जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में मवेशी लेकर जा रहे युवकों से मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है. ग्रामीणों की पिटाई से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीन लोग घायल हो गए, जिसे अस्तपाल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है. सभी पीड़ित मध्यप्रदेश के अमरकंटक थाना क्षेत्र के मेढ़हाखार गांव के रहने वाले है. शिकायत के बाद पुलिस ने कुछ संदिग्ध ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया है. पीड़ितों से शिनाख्ती परेड के बाद आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही करने की बात पुलिस ने कही है। दरअसल, पूरा मामला जिले…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। पतंजलि गुरुकुल में बंधक बनाए गए छत्तीसगढ़ के चार छात्रों को छुड़ाए जाने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जानकारी दी है. मुख्यमंत्री ने बताया कि बंधन बनाए बच्चो को गरियाबंद कलेक्टर और एसपी की पहल पर छोड़ दिया गया है. इसके साथ उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दरअसल, पूरा मामला पतंजलि गुरुकुलम हरिद्वार स्थित वैदिक कन्या गुरुकुलम स्कूल का है, जहां पतंजलि गुरुकुल स्कूल प्रबंधन ने छत्तीसगढ़ के 4 बच्चों को रोककर रखा था. गरियाबंद जिले के इन बच्चों परिजनों से सिक्योरिटी मनी के नाम पर 2 लाख रुपए जमा करा रहा था.…

Read More

publicuwatch24.com,रायगढ़। पुसौर तहसील में अदाणी ग्रुप के विद्युत उत्पादन संयंत्र रायगढ़ एनर्जी जनरेशन लिमिटेड (आरईजीएल) ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के रोकथाम और जन जागरूकता में अहम भूमिका निभाई है. आसपास के ग्रामीणों को जागरूकत करने का प्रयास बेहद कारगर सिद्ध हो रहा है. RIGL आस-पास के 15 गांवों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। मोबाइल मेडिकल वैन द्वारा प्लांट के आस-पास के 15 गांव के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं गांव में जाकर निर्धारित दिवस और समय में दी जा रही है. साथ ही सघन जांच और उत्तम देखभाल से महामारी को संयंत्र परिसर और आसपास के गांवों…

Read More