Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय लिए
- स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान
- दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्ममदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट
- सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ
- बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण
- जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
Author: admin
तेरे बिना भी क्या जीना: पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, गमजदा पति ने ट्रक पर ठोक दी बाइक, एक साथ निकली दोनों की अर्थी…
publicuwatch24.com,राजनांदगांव। ओ साथी रे…तेरे बिना भी क्या जीना. मुकद्दर का सिकंदर फिल्म के इस गीत को एक पति ने वास्तविक जीवन में चरितार्थ कर दिया, लेकिन ये कदम बहुत घातक था. यूं ही नहीं कहा गया है कि पति-पत्नी का जन्म-जन्मांतर का रिश्ता होता है. रिश्तों को मानने वाले आखिरी सांस तक साथ निभाते हैं, लेकिन गंडई के धोधा गांव में पति-पत्नी दोनों ने मौत को गले लगा लिया. ये बहुत खतरनाक कदम था, लेकिन सच है. इस खौफनाक कदम से हर कोई खौफजदा है। पत्नी फांसी लगाकर दी जान दरअसल, बीते शुक्रवार की सुबह घर के सभी लोग…
क्राइम का नशा: 69 नाबालिग समेत 340 लोगों ने ऑनलाइन मंगाया ‘मौत का खंजर’, 133 बटनदार चाकू जब्त,
publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर के अनलॉक होते ही शहर में चोर, बदमाश, और चाकूबाज अपना सिर फिर से उठाने लगे हैं. शहर में आए दिन चाकूबाजी, हत्या और लूट की वारदात हो रही है, लेकिन पुलिस ने चाकूबाजों पर नियंत्रण कसने की ठान ली है. रायपुर पुलिस चाकूबाजों के खिलाफ ‘तस्दीकी अभियान’ तेज कर दी है. एसएसपी अजय यादव के नेतृत्व में सभी सीएसपी और थाना प्रभारियों ने योजना तैयार कर अवैध रूप से खंजर लेकर घूमने और बिक्री करने वालों की पतासाजी में जुटी हुई है। 69 नाबालिगों ने ऑर्डर किया चाकू पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन शाॅपिंग साइट्स…
वोटर का असली टूलकिट: कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे 15 सवाल, विकास उपाध्याय ने कहा- BJP नेताओं में दम है, तो इन सवालों का दें जवाब…
publicuwatch24.com,रायपुर। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने एक प्रेस काॅन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने देश के वोटरों के नाम भाजपा के मोदी सरकार के केन्द्र में 7 साल पूरे करने पर ‘देश का वोटर मोदी सरकार से हिसाब मांगे… जवाब दो’ के नाम पर पोस्टर जारी किया है. विकास उपाध्याय ने कहा कि देश का असली टूलकिट यही है. भाजपा के नेताओं में दम है, तो इन सवालों का जवाब दें. साथ ही उन्होंने कहा कि जिस सोशल मीडिया पर मोदी ने अपनी छवि गढ़ी, आज उसी मीडिया पर उस बनावटी छवि को ध्वस्त होता देश देख…
publicuwatch24.com,रायपुर। ब्लैक फंगस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मौत के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं। राजधानी के एम्स में शुक्रवार को चार नए केस सामने आए। वहीं, छह ऑपरेशन किए गए। एम्स में ब्लैक फंगस के कुल मरीज 124 हो गए हैं। 47 ऑपरेशन किए जा चुके हैं। प्रदेश में अब तक ब्लैक फंगस से लगभग सात मौत और 150 से ज्यादा केस सामने आए हैं। गौरतलब है कि पाटन निवासी 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मरीज में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले थे। निजी अस्पताल में इलाज चला रहा था और एम्स रायपुर…
केंद्र ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश के गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए बुलवाए आवेदन
publicuwatch24.com,दिल्ली। केंद्र सरकार ने एक अहम फैसले के तहत भारत में रह रहे पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने की पहल की है। इन देशों में प्रताड़ना के बाद हिंदू, सिख, जैन, फारसी, ईसाई और बौद्ध धर्म को मानने वाले भारत के विभिन्न हिस्सों में रह रहे हैं। केंद्र सरकार ने अब गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में रह रहे ऐसे लोगों से नागरिकता के लिए आवेदन बुलवाए हैं। खास बात यह है कि सरकार ने नागरिकता कानून 1955 के अंतर्गत बनाए गए नियमों के तहत यह अधिसूचना जारी की। यानी सरकार का…
publicuwatch24.com,रायपुर। पूर्व सिंचाई मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. शक्राजीत नायक के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख प्रकट किया है. डॉ. शक्राजीत नायक का रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उनका निधन हो गया. वे रायगढ़ के विधायक प्रकाश नायक के पिता थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डॉ. शक्राजीत नायक के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।
संक्रमण काल में सभी को मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग करके सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की अपील publicuwatch24.com,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी माना मंडल की वर्चुअल बैठक हुई। जिला प्रभारी खूबचंद पारख ने कहा कि अपने मंडल क्षेत्र में निवासरत कोरोना से संक्रमित हुए नागरिकों की सूची तैयार की जाए। साथ ही उन्हें किस प्रकार से मदद की जा सकती है, इस पर कार्ययोजना बनाई जाए। बूथ कमेटी एवं शक्ति केंद्र के शीघ्र गठन पर चर्चा की। मोदी सरकार की सात वर्षों की उपलब्धि को लेकर मंडल क्षेत्र के घर-घर पहुंचने के अभियान की शुरुआत होगी। जिला अध्यक्ष श्रीचंद…
publicuwatch24.com,धमतरी। शहर के महिमा सागर वार्ड में शनिवार सुबह एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी थाने में जाकर सरेंडर कर दिया. हरकत में आई पुलिस ने जब घटनास्थल पहुंची तो देखा कि महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई है। रामसागर पारा वार्ड निवासी फुलकेसरी कुर्रे 34 वर्ष नगर निगम में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन में काम करती थी. दो दिन पहले उसके पति ने एक अन्य महिला को अपनी पत्नी बना कर घर ले आया. फुलकेसरी अपने तीन बच्चों को मायके में छोड़कर आ गई. अपने परिचित महिमा सागर…
भिलाई निगम के वार्ड आरक्षण को लेकर कांग्रेस नेता ने लगाई हाईकोर्ट में याचिका, 31 को होगी पहली सुनवाई
publicuwatch24.com,भिलाई। नगर निगम भिलाई के परिसीमन के बाद आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेसी नेता अली हुसैन सिद्दिकी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि जिला प्रशासन ने सात वार्डों में गलत तरीके से आरक्षण किया है. कोर्ट सोमवार को मामले की सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ता अली हुसैन सिद्दिकी का आरोप है कि जिला प्रशासन ने नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा -11 एवं छत्तीसगढ़ नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) नियम 1994 का उल्लंघन करके सात वार्डों में गलत तरीके से आरक्षण किया. इसमें वार्ड…
publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी के एक कार डीलर के कार्यालय में बीती रात दो बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दी. डीलर से पहले सेकंड हैंड कार के इंश्योरेंस पेपर को लेकर दोनों ने विवाद किया. जब बात नहीं बनी तो बदमाशों ने कार्यालय में तोड़फोड़ कर दिया और पहुंच का धौंस दिखाकर धमकी दी। डीलर ने अमन जैन और साहिल जैन के खिलाफ मारपीट समेत गैर जमानती धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है. मामले में पुलिस ने अमन जैन को गिरफ्तार कर लिया है. दूसरा आरोपी साहिल जैन फरार है. जिसकी तलाश की जा रही है. पूरा मामला सरस्वती नगर थाना…