Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय लिए
- स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान
- दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्ममदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट
- सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ
- बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण
- जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
Author: admin
publicuwatch24.com,जशपुर। इधर घर में शादी का कार्यक्रम शुरू हो गया था, उधर युवक ने अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ पेड़ में फांसी लगा ली. दो लोगों के जान देने से तीन परिवारों में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत पाकेरटिकरा में रहने वाले युवक इंदरसाय मांझी का ग्राम पंचायत ईला में रहने वाली नाबालिग लड़की से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बीच इंदर की शादी कहीं और तय होने जाने से दोनों बहुत परेशान थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि अलग होने से ज्यादा बेहतर प्रेमी जोड़े ने…
एमआईसी में विकास कार्यों के लिए 4 करोड़ पास, महापौर ढेबर ने कहा- प्रॉपर्टी टैक्स सॉफ़्टवेयर से होगा जनरेटेड, गलत जानकारी देने पर होगी कार्रवाई…
publicuwatch24.com,रायपुर। नगर पालिका निगम रायपुर के एमआईसी बैठक में अलग-अलग कार्यों के लिए 4 करोड़ से ज़्यादा के विकास कार्य पास हुए हैं. बैठक में 16 मुद्दों पर चर्चा की गई. इसके बाद 14 मुद्दे पास किये गए. महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि कोरोना के मद्देनज़र ऑनलाइन कार्यों पर जोर दिया जाएगा. नगर निगम में अब सिंगल विंडो की ऑनलाइन व्यवस्था होगी. इससे लोगों को अधिकारी के चक्कर काटना नहीं पड़ेगा. तेलीबांधा तालाब के पास ऑक्सीजोन बनेगा. वहीं नाली निर्माण के लिए लगभग 70 लाख स्वीकृत किया गया है। एमआईसी में हुए फैसले के बारे में महापौर ढेबर…
MSP पर छत्तीसगढ़ सरकार: मो. अकबर बोले, ‘राजीव गांधी न्याय योजना में हम इससे ज़्यादा दे रहे, केंद्र से ज़्यादा की उम्मीद थी’
publicuwatch24.com,रायपुर। धान पर न्यूनतम समर्थन मूल्य में 72 रुपये की बढ़ोतरी किये जाने वाले मोदी कैबिनेट के फैसले पर छत्तीसगढ़ सरकार ने कहा है कि हम उम्मीद कर रहे थे कि किसानों की आय में दोगुनी बढ़ोतरी होगी. एमएसपी में हुई बढ़ोतरी कम है। राज्य सरकार के प्रवक्ता और वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री मो. अकबर ने कहा कि, मोदी सरकार ने धान पर समर्थन मूल्य 1868 से बढ़ाकर 1940 रुपये कर दिया है. केंद्र ये कहती रही है कि किसानों की आय दोगुना करना लक्ष्य है लेकिन ये बढ़ोतरी नाकाफी है. छत्तीसगढ़ सरकार मौजूदा दौर में किसानों को इससे कहीं…
कांग्रेस सरकार के ढाई साल: बीजेपी 12 से 17 जून तक चलाएगी महाअभियान, घर-घर पहुंचाएगी सरकार की असफलता
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के 17 जून को ढाई साल पूरे होने वाले हैं. सरकार के खिलाफ बीजेपी प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाने वाली है. भूपेश सरकार के ढाई साल पूरे होने पर भाजपा 12 जून से 17 जून तक महाअभियान चलाएगी. बीजेपी सरकार की असफलता को घर-घर पहुंचाएगी. घर-घर जाकर बीजेपी आम लोगों से सवाल पूछेगी और विफलता की जानकारी लेगी। सवाल तो पूछे जाएंगे, जवाब तो देना होगा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि 12 जून को प्रदेश के सभी जिलों में राज्य सरकार की असफलताओं को लेकर प्रेस कांफ्रेंस होगा. 13 से 15 जून तक…
केंद्र में बैठी मोदी सरकार सिर्फ 1 माह में 17 बार की मूल्य वृद्धि- कांग्रेस नेता विनोद तिवारी
पेट्रोलियम पदार्थों की क़ीमत को 100 रुपए प्लस कर देना बहुत ही चिंताजनक publicuwatch24.com,रायपुर। पेट्रोल की क़ीमत 100 रुपए से पार होने पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने साथियों के साथ साइकिल रैली निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया. इस दौरान किसी ने नरेंद्र मोदी, तो किसी ने स्मृति ईरानी, तो किसी ने धर्मेंद्र प्रधान तो किसी ने सुनील सोनी और रमन सिंह का मुखौटा लगाया हुआ था. विरोध-प्रदर्शन का यह तरीका लोगों को खासा आकर्षित कर रहा था। कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने कहा कि 5 राज्यों में हो रहे चुनाव के निपटते ही केंद्र में बैठी मोदी सरकार सिर्फ 1…
publicuwatch24.com,बलरामपुर-रामानुजगंज। विद्या बालन अभिनीत फिल्म ‘शेरनी’ इन दिनों काफी सुर्खियों में है. 18 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म का ट्रेलर एमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में बलरामपुर की बेटी का भी नाम जुड़ा हुआ है। बलरामपुर जिले के एक छोटे से शहर कुसमी की बेटी प्रीति साय भी फ़िल्म ‘शेरनी’ का हिस्सा है. इस फिल्म के जरिए क्षेत्र की बेटी बॉलीवुड में एंट्री कर रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. बॉलीवुड फ़िल्म में 18 जून को विद्या बालन जैसी कलाकार के साथ फ़िल्म में अपने कला का प्रदर्शन…
प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन पर सिंहदेव का बड़ा बयान, कहा- माहौल खराब करने के लिए की जा रही बदमाशी…
सीजी टीका एप को लेकर राज्य सरकार कर रही है विचार publicuwatch24.com,रायपुर। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरा होने के साथ ही मुख्यमंत्री बदलने जाने को सुगबुगाहट को मंत्री टीएस सिंहदेव ने खारिज करने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि यह बदमाशी है. वे माहौल खराब करने के लिए ऐसा कर रहे हैं. तय करके किसी के पास कोई जानकारी नहीं आई है कि 17, 18 को होगा या नहीं होगा. समय बताना व्यर्थ है. कोई भी ऐसी जानकारी नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सीजी टीका एप को लेकर आशंका को दूर करते…
publicuwatch24.com,रायपुर। कोरोना की वजह से अनाथ हुए बच्चों के जीवन को छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के जरिए रोशन किया जाएगा. स्कूल शिक्षा विभाग ने अनाथ हुए बच्चों के शिक्षा का बीड़ा उठाया है. इन बच्चों को स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी मीडिया स्कूल में प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी. इसके अलावा बच्चों को स्कॉलरशिप भी दिया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी एएन बंजारा ने बताया कि छत्तीसगढ़ महतारी योजना के लागू होते ही ब्लॉक स्तर से सर्वे कराया गया. सभी ब्लॉकों से रिपोर्ट माँगी गई, साथ ही हेल्थ विभाग से भी रिपोर्ट ली गई है. उसके अनुसार लिस्ट तैयार किया गया है,…
शिक्षक भर्ती मामला : पूर्व सीएम डॉ रमन ने गिरफ्तारी मामले में कांग्रेस को दिया करारा जवाब, सोशल मीडिया पर शेयर किया ये सबूत…
publicuwatch24.com,रायपुर। शिक्षक भर्ती मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने ट्वीट कर सबूत मांगने वाले कांग्रेस को करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि “सत्य अकाट्य है, झूठे इस पर हमला कर सकते है, इसका उपहास उड़ा सकते हैं लेकिन अंत में जीतता सत्य ही है। रमन सिंह ने कहा कि शिक्षक अभ्यर्थी आपको डरने की जरूरत नहीं है, सच के साथ अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाते रहिए, हम आपके साथ हैं. आखिर में जीत सच की ही होती है, सच ही जीतेगा। सबूत के तौर पर ओपी चौधरी के ट्वीट को रिट्वीट किया है. जिसमें भाजपा नेता…
publicuwatch24.com,रायपुर। विधायक निधि पर सूबे में सियासत गर्मा गई है. दरअसल केंद्र सरकार के मुफ़्त वैक्सीनेशन की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने ये आवाज़ उठाई है कि वैक्सीन ख़रीदी के नाम पर राज्य सरकार ने विधायक निधि को डायवर्ट कर दिया था, लिहाज़ा अब जब वैक्सीन मुफ़्त में लगाने की घोषणा हो गई है तो फिर विधायकों को उनके क्षेत्रों में होने वाले विकास के लिए आबंटित होने वाली विधायक निधि लौटाई जाए। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना के टीकाकरण के नाम पर विधायक विकास निधि की राशि वापस ले लिया…