
publicuwatch24.com,जशपुर। इधर घर में शादी का कार्यक्रम शुरू हो गया था, उधर युवक ने अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ पेड़ में फांसी लगा ली. दो लोगों के जान देने से तीन परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत पाकेरटिकरा में रहने वाले युवक इंदरसाय मांझी का ग्राम पंचायत ईला में रहने वाली नाबालिग लड़की से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बीच इंदर की शादी कहीं और तय होने जाने से दोनों बहुत परेशान थे।
कयास लगाए जा रहे हैं कि अलग होने से ज्यादा बेहतर प्रेमी जोड़े ने मौत को गले लगाना समझा. इला गांव के घुटरापारा के नजदीक एक पेड़ से प्रेमी जोड़ी को फांसी पर लटके देख ग्रामीणों ने पत्थलगांव थाने में सूचना दी. पत्थलगांव पुलिस सूचना मिलते ही तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर पंचनामा बनाने के साथ शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद शुरू कर दी।