Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय लिए
- स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान
- दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्ममदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट
- सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ
- बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण
- जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
Author: admin
publicuwatch24.com,रायपुर। 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में रायपुर में मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथय तथा माननीय स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव की अध्यक्षता में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान कोरोना महामारी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के 22 चिकित्सकों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का प्रारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने भारत रत्न डॉ बिधान चंद्र रॉय, जो पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे और जिनकी स्मृति में डॉक्टर्स डे मनाया जाता है, उनकी फोटो पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। …
publicuwatch24.com,रायपुर। क्या महेंद्र सिंह धोनी अब छत्तीसगढ़ की एक स्कूल में पढ़ाएंगे ? इसके लिए उन्होंने आवेदन किया ? और अब उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है और उन्हें 98 प्रतिशत अंक भी हासिल हुए। ये पूरी बाते सच है या नहीं इसकी जानकारी रायगढ़ जिला प्रशासन देगा. क्योंकि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी पिता सचिन तेंदुलकर को शिक्षक (संविदा) पद हेतु साक्षात्कार सूचना के लिए आज यानी 2 जुलाई को बुलाया है. ये साक्षात्कार सेंट जेवियर हाईस्कूल बोईरदादर रोड रायगढ़ में होना है. बता दें कि ये आवेदन स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल समिति रायगढ़ जिला – रायगढ़…
publicuwatch24.com,छत्तीसगढ़। कोरिया जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. संयुक्त कार्रवाई कर 14 लाख का गांजा जब्त किया है. साथ ही 6 आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. चिरमिरी पुलिस मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर सफारी गाड़ी को रोका. तलाशी के दौरान तीन आरोपियों के पास 67 किलो गांजा बरामद किया. वहीं खड़गवां पुलिस घेराबंदी कर एक बोलेरो को पकड़ा. इस बोलरो में तीन लोग सवार थे. तीनों लगभग 70 किलो गांजा लेकर आ रहे थे, जिसे तलाशी कर जब्त किया गया. पुलिस ने एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की है। पुलिस को मुखबिर…
publicuwatch24.com,रायपुर। जिले के कम बीमा आवरण वाले क्षेत्रों में वर्तमान खरीफ मौसम वर्ष में कृषकों को जन जागरूकता लाकर अधिक से अधिक कृषकों को बीमा आवरण में लाने हेतु ष्ष्फसल बीमा सप्ताहष्ष् का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार.प्रसार के लिए कलेक्टर श्री सौरभ कुमार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मयंक चतुर्वेदी द्वारा कलेक्टोरेट परिसर रायपुर से प्रचार. प्रसार रथ को हरी झण्डी दिखा कर रवानगी की गई। यह रथ जिले के 56 ग्राम पंचायत में भ्रमण करेगा। उल्लेखनीय है कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर ष्ष्भारत का अमृत महोत्सव अभियानष्ष्…
सरकारी विभाग खुद दे रहे बेजा कब्जाधारियों को संरक्षण, शासकीय छोड़ किसानों की जमीन पर बना रहे सड़क
publicuwatch24.com,पेण्ड्रा। जिले में राजस्व और लोक निर्माण विभाग की भू-माफिया और ठेकेदार के साथ मिलीभगत कर भ्रष्टाचार और बेजा कब्जाधारियों को संरक्षण देने का अनूठा मामला सामने आया है. शासकीय भूमि को छोड़कर ठेकेदार ने ग्रामीणों की लगानी भूमि पर सड़क निर्माण शुरू कर दिया. इस पर शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर अब ग्रामीण न्यायालय की शरण लेने को मजबूर हो रहे हैं। पूरा मामला पेंड्रा से बसंतपुर तक बनाई जा रही आठ किमी सड़क के बीच में पड़े वाले ग्राम अमरपुर का है. लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क बनाने के लिए पर्याप्त शासकीय भूमि…
publicuwatch24.com, बलौदाबाजार। ‘हर घर नल, हर घर शुद्ध जल योजना’ के क्रियान्वयन की पड़ताल करने नई दिल्ली से जलशक्ति मिशन संचालक के नेतृत्व मे केन्द्रीय टीम बलौदाबाजार पहुंची है. टीम जिले के ग्रामों का दौरा करने के साथ ग्रामीणों से चर्चा कर योजना की जानकारी दे रही है। केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘हर घर नल, हर घर शुद्ध जल योजना’ को आगामी दो वर्षों मे पूरा करना है. योजना का समय पर क्रियान्वयन हो पाएगा या नहीं इस बात की पड़ताल चलने केन्द्र की टीम बलौदाबाजार आई है. टीम का नेतृत्व जलशक्ति मिशन संचालक अमित शुक्ला कर…
वर्दी पर उठे सवाल: पिता ने पुलिस पर बेटे से थाने में मारपीट का लगाया आरोप, तस्वीरें की वायरल, पुलिस ने भी आरोपों पर पूछे कई सवाल
publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर में एक युवक से मारपीट करने का मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. ये आरोप पुलिस पर लगे हैं. युवक के पिता ने पुलिस पर बेटे की बेदम पिटाई करने का आरोप लगाया है. इस पूरे मामले पर पुलिस का बयान भी सामने आया है. पुलिस के आला अधिकारियों ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर रही है। दरअसल, ये पूरा मामला रायपुर के सरस्वती नगर इलाके का है. जहां कोविड प्रोटोकॉल के नियमानुसार रात 8 बजे फल दुकान को बंद कराया जा रहा था. इसी बीच अक्षत नामक युवक फल दुकान…
publicuwatch24.com,तखतपुर। जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में गोधन न्याय योजना में गोबर घोटाले का आरोप लगाया है. इस मामले में एक जांच टीम गठित की गई है. वहीं जिला पंचायत सीईओ हरीश एस. ने मॉडल गोठान नेवरा, बेलटुकरी और देवरीखुर्द के समितियों सहित ग्राम पंचायत सचिव व सरपंचों से पूछताछ की है. साथ ही सारे रिकार्ड मांगे की है। दूसरी ओर गोठान समितियों एवं पंचायत सचिवों द्वारा गोठान से पांच हजार क्विंटल गोबर बारिश के पानी में बहना बताया जा रहा है, जो कि ये बात किसी के गले से नहीं उतर रही है. विपक्ष ने गोधन न्याय योजना में…
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वावलंबी गांवों के सपनों को साकार करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है छत्तीसगढ़: भूपेश बघेल
publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वावलंबी गांवों के सपनों को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी योजना के तहत गौठानों में संचालित विभिन्न आर्थिक गतिविधियों जैसे महिला स्व सहायता समूहों द्वारा वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन, बाड़ियों में सब्जियों के उत्पादन सहित अन्य आर्थिक गतिविधियों से महिलाएं और ग्रामवासियों को रोजगार के साथ आमदनी का जरिया मिला है और वे स्वावलंबन की ओर बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में खरीफ फसल को खुले पशुओं की…
CPI(M) ने सरकार के फैसले का किया विरोध, कहा- सरकारी खजाने से निजी स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना ‘दिवालिया दिमाग की उपज’
publicuwatch24.com,रायपुर। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने सरकारी खजाने से अनुदान देकर निजी स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देने के कांग्रेस सरकार के फैसले का कड़ा विरोध किया है. CPI(M) ने कहा कि चुनावी वादे के अनुसार सरकारी स्वास्थ्य के क्षेत्र को मजबूत करने और सभी नागरिकों को इसे निःशुल्क उपलब्ध कराने की मांग की है. पार्टी ने कहा है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में निजीकरण को बढ़ावा देने से सरकारी चिकित्सा की बची-खुची विश्वसनीयता और गुणवत्ता भी खत्म हो जाएगी। निजी स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने का विरोध आज यहां जारी एक बयान में माकपा राज्य सचिवमंडल ने कांग्रेस सरकार के…