
publicuwatch24.com, बलौदाबाजार। ‘हर घर नल, हर घर शुद्ध जल योजना’ के क्रियान्वयन की पड़ताल करने नई दिल्ली से जलशक्ति मिशन संचालक के नेतृत्व मे केन्द्रीय टीम बलौदाबाजार पहुंची है. टीम जिले के ग्रामों का दौरा करने के साथ ग्रामीणों से चर्चा कर योजना की जानकारी दे रही है।
केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘हर घर नल, हर घर शुद्ध जल योजना’ को आगामी दो वर्षों मे पूरा करना है. योजना का समय पर क्रियान्वयन हो पाएगा या नहीं इस बात की पड़ताल चलने केन्द्र की टीम बलौदाबाजार आई है. टीम का नेतृत्व जलशक्ति मिशन संचालक अमित शुक्ला कर रहे हैं. उन्होंने ग्राम अर्जुनी, देवरी, शुक्लाभाठा, सोनपुरी, हथबंद का दौरा कर शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन को देखा।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर योजनाओं की जानकारी देने के साथ साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया. उन्होंने जल जांच समिति की महिलाओं से भी चर्चा कर उनके द्वारा की जाने वाली पानी की जांच को देखा. ग्राम सोनपुरी मे भ्रमण के दौरान पानी टंकी के पास गंदगी देख अधिकारियों को फटकार भी लगाई।
पीएचई के मुख्य कार्यपालन अभियंता अजय साहू ने इस संबंध मे जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र से पांच सदस्यीय टीम आई है, जो ग्रामों मे जाकर जलप्रबंधन को देखने के साथ ग्रामीणों से चर्चा कर इसके बेहतर क्रियान्वयन की जानकारी भी दे रही है. आनेवाले दो वर्षों में हर घर नल, हर घर शुद्ध जल पहुँचाने की योजना है।