Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय लिए
- स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान
- दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्ममदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट
- सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ
- बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण
- जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
Author: admin
कैग रिपोर्ट पर भाजपा ने कांग्रेस सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा- प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा राजस्व घाटा बयां कर रहा आर्थिक बदहाली
कैग को जीएसटी पोर्टल एक्सेस नहीं करने देने क लगाया आरोप publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ की वित्तीय हालात को लेकर कैग द्वारा हाल ही में जारी रिपोर्ट ने भाजपा को कांग्रेस सरकार पर हमला करने का अवसर दे दिया है. भाजपा ने राजस्व घाटे को प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा घाटा करार देते हुए कहा कि यह राज्य की आर्थिक बदहाली को बताता है, वहीं राज्य सरकार के केंद्र सरकार पर पैसा नहीं देने के आरोप को झूठ करार दिया है। भाजपा नेता अमित चिमनानी ने कैग रिपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मंत्री रविंद्र चौबे ने…
publicuwatch24.com,जगदलपुर। नक्सलियों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. पुलिस बल ने मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, दंडकारण्य के चारला के जंगलों में पुलिस के जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ छत्तीसगढ़ से लगे तेलंगाना सीमा पर हुई है. जिसमें एक नक्सली को मार गिराया गया. ये पूरा मामला कोत्तागुडंम जिले के भदराद्रि थाना क्षेत्र का है. इसकी पुष्टि एसपी सुनील दत्त ने की है।
चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज अधिग्रहण: CM भूपेश बघेल को कांग्रेसियों ने ‘THANK YOU CM’ कहते छोड़े गुब्बारे,
publicuwatch24.com,दुर्ग। भिलाई-दुर्ग के कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ‘THANK YOU CM’ लिखते हुए गुब्बारे छोड़े. इसके लिए भिलाई-दुर्ग के सभी ब्लॉक और वार्डों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेसियों ने सीएम से कहा कि चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण से सबको राहत मिली है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक बंद कॉलेज के खुल जाने से सरकार को राजस्व की हानि नहीं हुई. हर साल 150 डॉक्टर चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज से पढ़कर निकलेंगे, जो देश की सेवा करेंगे। विधायक देवेंद्र यादव के निर्देशन में सेक्टर-7 में पार्षद लक्ष्मीपति राजू के साथ कांग्रेसियों ने…
publicuwatch24.com,कांकेर। शासन-प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर है. पखांजूर में खाद व्यापारी किसानों को 266 रुपए की यूरिया बोरी को 500 रुपए में बेचे रहे हैं. किसानी के समय मजबूरी में किसा किसानों दोगुनी कीमत में खाद खरीदने को मजबूर हैं। कांकेर जिले के पखांजूर ब्लॉक में व्यापारियों की मनमानी जारी है. डीएपी खाद के बाद अब धड़ल्ले से यूरिया खाद की कालाबाजारी कर रहे हैं. क्षेत्र में धान और मक्के की फसल का टॉपडेसिंग का अभी समय चल रहा है. ऐसे में सभी किसानों को यूरिया खाद की आवश्यकता होती है. इसका…
publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल पर महिलाएं अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर इकट्ठी हुई है. बारिश के मौसम में महज एक पंडाल के नीचे बैठकर विपरीत हालात में राज्य सरकार से अनुकंपा नियुक्ति की मांग कर रही है. वहीं धरना स्थल पर महिलाओं की तबीयत भी बिगड़ने लगी है. कुछ महिलाओं को अस्पताल भेजा जा रहा है. आंदोलनकारी दिवंगत पंचायत शिक्षक के परिजनों का कहना है कि उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद भी वो धरना स्थल पर बैठी रहेंगी, जब तक राज्य सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती। बीते 12 दिनों से अनुकंपा…
सांसद रामविचार नेताम की चेतावनी, विधायक बृहस्पति मांगे माफी, नहीं तो करूंगा मानहानि का मुकदमा, जानें पूरा मामला…
publicuwatch24.com,नई दिल्ली। सरगुजा से लेकर विधानसभा तक बवाल मचाने वाले बृहस्पति व टी.एस.सिंहदेव विवाद के ड्रामेपूर्ण पटाक्षेप के बाद अब राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने मोर्चा खोल दिया है. नेताम ने कहा है कि रामानुजगंज क्षेत्र के वर्तमान विधायक बृहस्पति सिंह परम्परागत ढंग से स्वभाववश कभी, तत्कालीन कलेक्टर, राज्यसभा सांसद एवं छ.ग. शासन के मंत्री को कह देते है कि ये मेरी हत्या करवाना चाहते है. इस पर विधायक मंत्री के समक्ष व विधानसभा में स्वीकारते है कि मैने भावावेश में कह दिया था कि आप मेरी हत्या करवाना चाहते है, अब खेद प्रगट करता हूं. ऐसा कहकर…
छत्तीसगढ़ में औषधीय पौधों के संरक्षण व संवर्धन के कार्यों की सराहना publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में औषधीय पौधों के संरक्षण, संवर्धन एवं विकास की दिशा में हो रहे कार्यों की अंतर्राष्ट्रीय संस्था यूनाइटेड नेशन कन्वेंशन टू कंबैट डिजरटीफिकेशन (यूएनसीसीडी) ने सराहना की है. इसके लिए यूएनसीसीडी ने वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर और छत्तीसगढ़ राज्य के पारंपरिक वैद्य संघ के प्रांतीय सचिव निर्मल अवस्थी को सम्मानित किया है। यूएनसीसीडी सचिवालय के मिस्टर रजेब बुलहारौत ने वन मंत्री मो अकबर के साथ निर्मल अवस्थी के कार्यों की सरहाना करते हुए उन्हें सर्टिफिकेट जारी कर सम्मानित किया है. छत्तीसगढ़ राज्य…
publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुंशी प्रेमचंद जी की आज 31 जुलाई को जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होने मुंशी प्रेमचंद (श्री धनपतराय श्रीवास्तव) के साहित्य में योगदान को याद करते हुए कहा कि उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद ने आम आदमी के दुख दर्द को अपने साहित्य में उतारा। उनकी ज्यादातर रचनाएं आम आदमी की गरीबी और बेबसी का यथार्थ चित्रण हैं। उन्होंने सांप्रदायिकता, भ्रष्टाचार, जमींदारी, कर्जखोरी, गरीबी, उपनिवेशवाद का बड़ी कुशलता से अपने साहित्य में वर्णन किया। प्रेमचंद एक संवेदनशील लेखक थे जिन्होंने सरल, सहज और आम बोल-चाल की भाषा का उपयोग किया और अपने…
publicuwatch24.com,उत्तर बस्तर कांकेर । जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे के द्वारा विकासखण्ड कांकेर के ग्राम पंचायत कुलगांव में संचालित विभिन निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मनरेगा से बने सी.सी.सडक निर्माण कार्य ,स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत बन रहे सामुदायिक शौचालय निर्माण, स्व-सहायता समूह के लिए निर्माणाधीन एसएचजी वर्कशेड तथा छ.ग. शासन के महत्वाकांक्षी योजना नरवा,गरूवा,घुरवा एवं बाडी अंतर्गत बन रहे गौठान एवं चारागाह विकास कार्यो का जायजा लिया, साथ ही ग्राम पंचायत के सरपंच श्री कमलेश पदमाकर एवं समूह के महिला सदस्यों से चर्चा कर, कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने महिला समूहो को विभिन्न…
अदरक, हल्दी, तिखूर, पपीता, केला, मुनगा उगाने के लिए उत्साहित होकर आगे आ रहे है जिले के किसान
जिले मे खेती के इस अभिनव पहल का दिखायी देने लगा परिणाम publicuwatch24.com,नारायणपुर। जिले के किसानों को अब परंपरागत खेती धान के अलावा अन्य लाभदायी फसलों को लेने के लिए जिला प्रशासन तथा कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा पहल की जा रही है। इस पहल का अब परिणाम भी दिखायी देने लगा है। ग्रामीण क्षेत्रों मे बड़ी संख्या में किसान विभिन्न प्रकार की फसलें जिसमें धान के स्थान पर अदरक, हल्दी, तिखूर, पपीता, केला, मुनगा इत्यादि उगाने के लिए उत्साहित होकर आगे आ रहे है। कलेक्टर श्री धर्मेष कुमार साहू ने इसके लिए पहल करते हुए किसानों को…