Author: admin

publicuwatch24.com,कोरबा। जिले में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है. यहां स्कूल खुलने के बाद कोरोना विस्फोट हुआ है. 10 स्कूली बच्चे समेत 24 लोग संक्रमित हुए हैं. बच्चों की उम्र 9 से 12 साल के बीच बताई जा रही है. जिले में करीब डेढ़ महीने बाद इतने संख्या में लोग पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव मरीज शहर के मानिकपुर बस्ती इलाके की बताई जा रही है. रिपोर्ट के बाद कलेक्टर ने इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया. पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है. टीम द्वारा कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। बता…

Read More

publicuwatch24.com,जशपुर। तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, यात्री बस क्रमांक JH 01 AB 0338 पूजा रथ रांची से पत्थलगांव की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ. मृतक अरविंद लकड़ा (28 वर्ष) बेमताटोली का रहने वाला था. घटना कुनकुरी थाना के टंगरपानी गांव की है। कुनकुरी पुलिस ने बताया कि बाइक सवार अरविंद लकड़ा 28 वर्ष पिता फ्रांसिस लकड़ा निवासी बेमताटोली का निवासी है. युवक अपने गांव से जामटोली जा रहा था, तभी रास्ते में टंगरपानी…

Read More

publicuwatch24.com,कोरिया। अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड और उसके भाई को बदनाम करने के लिए एक आरोपियों ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी का सहारा लिया. लेकिन उसकी ये चालाकी ज्यादा दिन नहीं चल पाई. पुलिस ने अब लड़की और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल 25 मई 2021 को थाना चिरमिरी में प्रार्थी द्वारा फर्जी आयुषी-2 नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाकर प्रार्थी के फोटो पर अश्लील टिप्पणी कर पोस्ट किये जाने वाले मामले में थाना चिरमिरी ने धारा 509 भा.द.वि. का अपराध कायम कर विवेचना किया। विवेचना के दौरान उक्त फर्जी इंस्टाग्राम आईडी का आईपी ऐड्रेस प्राप्त करने हेतु साइबर सेल…

Read More

publicuwatch24.com,बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने रविवार रात हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस के अनुसार, मृतक पुष्पेंद्र की हत्या उसके सगे भाई ने ही अपने भांजे के साथ मिलकर की थी. हत्यारों ने इस हत्या की वजह पुष्पेंद्र की शराब की लत को बताया है. पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार जब्त कर लिया है, और कार्रवाई कर रही है। दरअसल, सोमवार की सुबह सरकंडा क्षेत्र के मोपकाखार इलाके में पुलिस को एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दलदल में फंसे शव को किसी…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक, एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश और उससे लगे उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश के ऊपर स्थित है. इसके साथ चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है, इसके पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। मानसून द्रोणिका, फिरोजपुर, संगरूर, देल्ही, सीधी, गया, मंडला और उसके बाद उत्तर बांग्लादेश होते हुए त्रिपुरा तक स्थित है. इस मौसम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। राज्य शासन की प्राथमिकता के कार्यों में शामिल जल संरक्षण, शुद्ध जल की उपलब्धता और नदियों के शुद्धिकरण संबंधी कार्यों के क्रियान्वयन की कार्ययोजना तैयार करने के लिए आज मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने सचिव स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में श्री जैन ने नगरीय प्रशासन विकास विभाग, पर्यावरण संरक्षण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि खारून नदी के शुद्धिकरण के लिए विभागीय अमले के द्वारा एक अभियान चलाया जाए जिसमें खारून नदी के उद्गम स्थल से संगम स्थल तक का निरीक्षण…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। राज्य शासन के निर्देशानुसार आज 2 अगस्त से प्रदेश में 10वीं, 12वीं, 8वीं एवं प्राथमिक स्कूलों की कक्षाएं प्रारंभ हो गई। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज राजधानी रायपुर के आर.डी. तिवारी राजकीय इंग्लिश मीडियम उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश उत्सव के कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने उत्साह एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे छोड़े। मंत्री डॉ. टेकाम ने स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने पर डिजिटल बोर्ड पर हाथ से लिख कर बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री डॉ. टेकाम ने आगे कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण आज 16 महीने बाद…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र के 07 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के लगभग 7 करोड़ 25 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से चर्चा भी की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खादी एवँ ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य श्री हेमन्त देवांगन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण कार्यक्रम स्थल में उपस्थित थे। अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित थे।

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित रविशंकर शुक्ल और पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री विद्याचरण शुक्ल की जयंती के अवसर पर उनके तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। उन्होंने दोनों महान विभूतियों को छत्तीसगढ़ के विकास में उनके योगदान के लिए स्मरण करते हुए कहा कि पुरोधा के रूप में दी गई उनकी सीख सदैव हमारा मार्ग प्रशस्त करेगी।

Read More

publicuwatch24.com,कोरिया। छत्तीसगढ़ में एक तरफ पुलिस सट्टा कारोबार पर लगाम लगाने की बात कह रही है, लेकिन दूसरी ओर खुलेआम दीवारों पर ही ऑनलाइन सट्टे का विज्ञापन चस्पा किया गया है. ऐसे में कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. दरअसल कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ शासकीय कार्यालय के बाहर दीवार और शहर के दीवारों पर ऑनलाइन सट्टा खेलने के लिए पंपलेट चिपकाया गया है. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सट्टे का यह पंपलेट पुलिस के लिए मुसीबत बन गई है। मनेंद्रगढ़ शहर में पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है. वायरल…

Read More