Author: admin

publicuwatch24.com,रायपुर। बस्तर के सहदेव दिरदो का बसपन का प्यार… गाना आजकल लोगों के जुबान पर चढ़ा हुआ है. हर किसी के जुबान से गाना सुनाई दे रहा है. वहीं बस्तर के बाल रैपर सहदेव दिरदो और मशहूर रैपर बादशाह ने इसे नए अंदाज में गाया है. जिसका ऑफिशियल वीडियो यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है. रिलीज होते ही यह गाना एक बार फिर धमाल मचा दिया और पहले नंबर पर ट्रेंड करने लगा है। बता दें कि बादशाह और सहदेव दिरदो ने गाने की शूटिंग चंडीगढ़ में की है. इसके लिए सहदेव पिछले दिनों चंडीगढ़ गए थे. इसके…

Read More

publicuwatch24.com,गरियाबंद। गरियाबंद जिला घने जंगलों से घिरा हुआ है. यहां लंबे समय से हाथियों के दलों का आगमन हो रहा है. वन विभाग हाथी मित्रदल व अनेक प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से हाथियों के दल के गांव में पहुंचने से पहले ग्रामीणों को सूचित कर उनकी सुरक्षा में लगा है. यह बात कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने तहसील मुख्यालय मैनपुर वन विभाग मैदान में आयोजित गरियाबंद वनमंण्डल के कार्यक्रम में कही। इस मौके पर प्रमुख रूप से वनमंण्डलाधिकारी गरियाबंद मंयक अग्रवाल, जिला पंचायत सभापति लोकेश्वरी नेताम, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, जनपद सदस्य डाकेश्वर नेगी, कमार समाज के…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर इलाके में रिटायर्ड कर्मचारी से पिछले दिनों हुई करीब 63 लाख 34 हजार रुपए की ऑन लाईन ठगी के मामले में रायपुर पुलिस को सफलता मिली है। सूत्र बताते है कि पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन सूत्रों का दावा है कि इसमें रिकवरी सिर्फ 30 हजार रुपए नगद की ही हो सकी है. बाकी 62 लाख 70 हजार रुपए का आरोपियों ने क्या किया इसकी पूछताछ जारी है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में झारखंड के जामताड़ा से 3 आरोपी दुलाल दास, अशोक दास और फूलचंद दास…

Read More

publicuwatch24.com,दुर्ग। दुर्ग बस स्टैंड के पास स्थित मण्णपुरम गोल्ड लोन ऑफिस में दोपहर करीबन दो बजे हथियारबंद लुटेरों ने धावा बोला. लूट को अंजाम देने के बाद भागने की फिराक में जुटे लुटेरों में एक को पुलिस ने गेट पर ही दबोच लिया, वहीं दूसरा लुटेरा भागने में कामयाब रहा. फरार लुटेरे की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, मण्णपुरम गोल्ड लोन ऑफिस में लूट को अंजाम देने पहुंचे हथियारबंद नकाबपोशों ने दहशत का मौहाल बनाने के बाद एक बैग में पैसे भरकर भागने की कोशिश की. इसी दौरान मण्णपुरम गोल्ड लोन…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। कोरोना की तीसरी लहर की संभावना के बीच छत्तीसगढ़ में वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी हो गई है. राज्य सरकार को केंद्र पर्याप्त वैक्सीन की आपूर्ति नहीं कर पा रही है. ऊंट के मुंह में जीरा के समान टीका सेंटरों में वैक्सीन पहुंच रही है. जो कि एक दो घंटे में ही खत्म हो जा रही है. जिस कारण लोगों में नाराजगी है. ऐसे में टीकाकरण एक संकट बना हुआ है। दरअसल मंगलवार 10 अगस्त को छत्तीसगढ़ में 1 लाख 25 हजार वैक्सीन की खेप पहुंची है. जिसमें 1 लाख कोविशील्ड और 25 हजार कोवैक्शीन की डोज शामिल है.…

Read More

publicuwatch24.com,सरगुजा। प्रदेश का सरगुजा धूम्रपान मुक्त जिला बनने की ओर अग्रसर है. राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत प्रदेश में विविध गतिविधियों के माध्यम से तंबाकू निषेध कानून (कोटपा एक्ट 2003) का सख्ती से पालन करने का प्रयास जारी है. इसी क्रम में सरगुजा जिले को धूम्रपान मुक्त जिला घोषित करने के लिए अध्ययन किया गया, जिसमें जिले के 95.7 प्रतिशत सार्वजनिक स्थानों पर कोटपा एक्ट की धारा 4 का पालन हो रहा है. इसकी जानकारी एम्स की टीम ने “कॉम्प्लियांस अध्ययन”की रिपोर्ट में दी है। सरगुजा को धूम्रपान रहित जिला घोषित किए जाने हेतु 22 से 24 जुलाई तक अखिल…

Read More

publicuwatch24.com,बलौदाबाजार। खाद्य विभाग की टीम ने राईस मिल में दबिश दी है. अधिकारियों के मुताबिक खाद्य विभाग के पास जनता को दिये जाने वाले चांवल का मात्र दो महीने का स्टॉक बचा हुआ है. स्टाक जिले के अधिकांश राईस मिलर्स समय पर शासन को चांवल आपूर्ति नहीं कर पा रहे है, जिसे आने वाले समय में राशन दुकानों से बटने वाले चांवल वितरण बंद भी हो सकता है. जिसे देखते हुए जिला खाघ अधिकारी ने अपनी टीम के साथ बलौदाबाजार के अग्रसेन राईस में दबिश देकर जांच कार्यवाही प्रारंभ की है। इस संबंध में जिला खाघ अधिकारी चित्रकांत यदु…

Read More

publicuwatch24.com,बिलासपुर। झीरम मामले में हाईकोर्ट में आज होने वाली सुनवाई अब 7 सितम्बर तक के लिए बढ़ा दी गई है. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की ओर से पूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया. बता दें कि एनआईए पर झीरम मामले में राजनीतिक षड्यंत्र के जांच नहीं करने का आरोप है. मामले में दरभा थाने में दर्ज आपराधिक प्रकरण को चुनौती दी गई है।

Read More

publicuwatch24.com,नई दिल्ली। दिल्ली के दौरे पर गईं राज्यपाल अनुसुईया उइके ने गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ की बस्तर कला से जुड़ा प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इसके पहले राज्यपाल अनुसुईया उइके ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को ‘कोरोना काल में राज्यपाल की रचनात्मक भूमिका’ पुस्तिका के अलावा प्रतीक चिन्ह भेंट किया था. प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यपाल से छत्तीसगढ़ में वर्षा और कृषि की स्थिति की जानकारी ली राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद, पांचवी अनुसूची, परियोजनाओं हेतु भूमि अधिग्रहण इत्यादि विषयों पर…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर।राजधानी के चौरसिया कॉलोनी में ढाई वर्षीय बालक गायब हो गया है. इसके बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका व्यक्त की है। जानकारी के मुताबिक कल रात 9 बजे से ये मासूम लापता है. स्थानीय लोगों के साथ बच्चे की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. ये पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है. परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि वे इस बच्चें को कही देंखे तो 112 पर पुलिस को इसकी सूचना दें.वहीं पुलिस ने परिजनों से भी विस्तृत पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक लापता बच्चें का नाम मो. मुश्तफा अली है। शहर…

Read More