
publicuwatch24.com,गरियाबंद। गरियाबंद जिला घने जंगलों से घिरा हुआ है. यहां लंबे समय से हाथियों के दलों का आगमन हो रहा है. वन विभाग हाथी मित्रदल व अनेक प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से हाथियों के दल के गांव में पहुंचने से पहले ग्रामीणों को सूचित कर उनकी सुरक्षा में लगा है. यह बात कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने तहसील मुख्यालय मैनपुर वन विभाग मैदान में आयोजित गरियाबंद वनमंण्डल के कार्यक्रम में कही।
इस मौके पर प्रमुख रूप से वनमंण्डलाधिकारी गरियाबंद मंयक अग्रवाल, जिला पंचायत सभापति लोकेश्वरी नेताम, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, जनपद सदस्य डाकेश्वर नेगी, कमार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनसिंह सोरी, आदिवासी नेता भोजलाल नेताम, वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रेमसाय जगत तथा वरिष्ठ जन उपस्थित थे. कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने विश्व हाथी दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि यह दिवस हाथियों के संरक्षण गैर कानूनी अधिकार उनके बेहतर इलाज और ग्रामीणाे में जागरूकता प्रदान करने के लिए मनाया जा रहा है।
डीएफओ गरियाबंद मंयक अग्रवाल ने कहा ओडिसा से हाथियों का दल लगातार गरियाबंद क्षेत्र में पहुंच रहा है. पिछले कई वर्षों से 34 की संख्या में हाथियों का दल लगातार क्षेत्र के जंगलों में विचरण कर रहा है. हाथियों के द्वारा ग्रामीणों के फसल व मकान क्षति की अब तक 75 लाख रुपए बतौर मुआवजा राशि वितरित किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि हाथियों में याददाश्त के साथ सूंघने की क्षमता 10 गुना ज्यादा रहती है. हाथी ग्रामीण क्षेत्रों में जिस घर में महुआ रहता है, उसे ज्यादा क्षति पहुंचाता है. इसलिए हाथी प्रभावित ग्रामों में महुआ संग्रहित कर न रखें. उन्होंने कहा कि 40 गांव में सायरन लगाया जा रहा है, जो हाथियों के गांव आने से पहले ग्रामीणों को सूचना देगा।
जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम ने कहा कि हाथी प्रभावित ग्रामों में प्रधानमंत्री आवास योजना का ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाये. इस दौरान हाथी विशेषज्ञ गौरव नेलानी एनं उपवनमंण्डलाधिकारी राजेन्द्र सोरी ने भी हाथी और मानव के बीच बढते द्वंद को कम करने के सबंध में जानकारी दी. कार्यक्रम के दौरान कई स्वः सहायता समूह को सिलाई मशीन, टार्च, दर्री, कंबल, मेट तथा पौधा वितरण किया गया।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से वन परिक्षेत्र अधिकारी मैनपुर संजीत मरकाम, हबीब मेमन, सरपंच देहारगुडा डिगेश्वरी साण्डे, सरपंच जिडार दुलेश्वरी नागेश, अशोक दुबे, सरपंच दबनई घनश्याम नागेश, सरपंच बोईरगांव सहदेव साण्डे, हुलार ठाकुर, हरिश्चंद्र ध्रुव, नोहर नायक, अघन सिंह सोरी, मनन सिंह ठाकुर व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे ग्रामीण, ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य, हाथी मित्रदल के सदस्य, उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन नोवा नेचर के प्रमुख एम सूरज ने और आभार प्रदर्शन मैनपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी संजीत मरकाम ने किया।