Author: admin

publicuwatch24.com,रविवार, 22 अगस्त को रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जाएगा। हर साल सावन मास में पूर्णिमा तिथि पर भाई- बहन का यह पवित्र त्योहार मनाया जाता है। इस दि बहन भाई को राखी बांधती है और भाई बहन को उपहार देता है और जीवनभर बहन की रक्षा करने का वचन भी देता है। धार्मिक कथाओं के अनुसार रक्षाबंधन के पावन पर्व को मनाने की शुरुआत माता लक्ष्मी ने की थी। सबसे पहले माता लक्ष्मी ने ही अपने भाई को राखी बांधी थी। आइए जानते हैं रक्षाबंधन की पौराणिक कथा… धार्मिक कथाओं के अनुसार जब राजा बलि ने अश्वमेध यज्ञ करवाया…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर में पार्किंग व्यवस्था को सु-व्यवस्थित करने, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने शहर का दूसरा मल्टीलेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स कलेक्ट्रेट परिसर के पास तैयार किया है, जिसका आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकार्पण किया है। बता दें कि इस मल्टी लेवल पार्किंग में 450 चार पहिया और 150 से 200 दो पहिया गाड़ियां एक वक्त में पार्क करने की जगह है. वहीं इस पार्किंग को कुल 28 करोड़ के खर्च के बाद 17,792 वर्ग मीटर एरिया में इसे तैयार किया गया है। इंजीनियर्स ने इसमें हेलिकल (स्प्रिंगनुमा) आकार में तैयार किया है. इस बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में…

Read More

publicuwatch24.com,नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर में शुक्रवार को आईटीबीपी के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में ( ITBP) के असिस्टेंट कमांडेंट समेत 2 जवान शहीद हो गए हैं. नक्सलियों ने जवानों से एक AK-47 हथियार, दो बुलेटप्रूफ जैकेट और वाकी टॉकी भी लूट लिया है. यह मुठभेड़ करियामेटा इलाके में हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक नारायणपुर और बारसूर मार्ग में पुलिस की टीम रोड़ ओपनिंग पर निकली थी. इसी दौरान घात लगाए बैठे लाल आतंक के नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया है. इस मुठभेड़ में आईटीबीपी (ITBP) के असिस्टेंट…

Read More

publicuwatch24.com,धमतरी। जिला पुलिस को धोखाधड़ी मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. धोखाधड़ी के मामले में एक बाबा और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने पैसे को चार गुना करने लालच देकर लाखों की ठगी की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आऱोपियों ने मिलकर 10 लाख रुपये ठगी की वारदात को अंजाम दिया था. खरतुली निवासी तरुण साहू को दोनों आरोपियों ने ठगी का शिकार बनाया था. शिकायत के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती 20 अगस्त के मौके पर धान एवं गन्ना उत्पादक राज्य के करीब 21 लाख किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 1522 करोड़ रूपए का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में वितरण किया. मुख्यमंत्री इस अवसर पर गोधन न्याय योजना के अंतर्गत पशुपालकों से क्रय किए गए गोबर तथा गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 3 करोड़ 49 लाख रूपए की राशि का भी ऑनलाईन अंतरण किया. किसानों एवं पशुपालकों को ऑनलाईन राशि अंतरण का यह कार्यक्रम दोपहर एक बजे से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। आज से 1 वर्ष पूर्व 20 अगस्त 2020 को पूरे प्रदेश के साथ सूरजपुर में भी राजीव भवन का भूमि पूजन का कार्यक्रम कांग्रेस के बड़े नेताओं के बीच किया गया था, पर जहां आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों मे कांग्रेस के राजीव भवन का उद्घाटन करेंगे. लेकिन सूरजपुर जिले में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान के आलम में राजीव भवन की नींव आगे ही नहीं बढ़ सकी है। सूरजपुर के रिंगरोड किनारे 20 अगस्त 2020 के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद फिर से छह माह पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के हाथों कांग्रेस के राजीव भवन …

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। देश के सर्वोच्च सदन में हुए हमले पर राज्यसभा सांसद व छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष फूलो देवी नेताम ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च (उच्च) सदन में जिस ढंग से नारी शक्ति की आवाज को दबाने के लिए सुनियोजित ढंग से हिंसात्मक हमले की गई थी, इस घटना से पूरा हिंदुस्तान शर्मिंदा है। फूलो देवी नेताम ने कहा कि मैं जब भी अपने साथ हुए घटना को याद करती हूं, तो दिल दहल जाता है. उन्होंने अपने साथ साथी महिला कांग्रेस सांसद छाया वर्मा के साथ हुई…

Read More

publicuwatch24.com,बालोद। आपने अब तक कई तरह की शादी देखी होगी. लेकिन हम आपको एक ऐसी शादी के बारे में बारे में बता रहे हैं, जिस पर आपके लिए मुश्किल होगा. जी हां, सावन माह के आखिरी दिन तक बारिश नहीं होने से आदिवासी समाज के 10 हजार से अधिक लोगों ने विधि-विधान के साथ अपने देव की शादी की, और दूल्हा जैसी ही दुल्हन को लेकर घर वापस लौटा जमकर बारिश होने लगी. देव के आशीर्वाद से सभी भावविभोर दिखे। बालोद जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर कमकापार गांव में गोंड़ समाज के भीमादेव का मंदिर है. मान्यता है…

Read More

publicuwatch24.com,बालोद। अल्प वर्षा के कारण डौंडी विकासखंड के 11 गांव में धान की फसलों की सूखते स्थिति को देखते हुए 11 गांव के लगभग 1000 से अधिक ग्रामीणों ने किसानों ने गुरुवार को किसान नेता रोहित महला के नेतृत्व में किसानों ने धान की फसलों के सिचाई के लिए बोईरडीह जलाशय पानी छोड़ने की मांग को लेकर महामाया माइंस मार्ग में 7 घण्टे तक चक्काजाम कर दिया. इस चक्काजाम से बीएसपी को भारी नुकसान हुआ है. महामाया माइंस से निकलने वाले लौह अयस्क की 70 गाड़ियां नहीं जा पाई। किसानों ने कहा अगर जल्द से जल्द पानी नहीं छोड़ा गया…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला स्थित बजरंग इस्पात के क्वाटर में युवक की हत्या कर दी गई है. दोस्त ने ही दोस्त को सजा-ए-मौत दी है. घटना उरला थाना क्षेत्र का है। आरोपी दोस्त बाला कुर्रे जानकारी के मुताबिक बजरंग पॉवर प्लांट दो दोस्त शत्रुघन महिलांगे और बाला कुर्रे काम करते थे. दोनों एक ही साथ रहा करते थे. लेकिन अचानक खाना बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि बाला कुर्रे ने शत्रुघन महिलांगे के सिर पर हथौड़ा से वार कर मौत के घाट उतार दिया. उसने मौका-ए-वारदात पर दम…

Read More