Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय लिए
- स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान
- दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्ममदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट
- सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ
- बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण
- जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
Author: admin
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रक्षाबंधन पर बांधने ऑनलाइन मंगाई ‘बिहान’ की प्राकृतिक राखी, नांदगांव कलेक्टर ने किरणमयी नायक को दिया धन्यवाद…
publicuwatch24.com,रायपुर। रक्षाबंधन पर्व की तैयारियों के बीच राजनांदगांव जिला के बिहान स्व- सहायता समूह की महिलाएं अपने हाथों से धान, चावल, गेहूं, दाल, फल व सब्जियों के बीज से रंग-बिरंगी राखियों का निर्माण कर ऑनलाइन बेच रही हैं. महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने भी भाई मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पहनाने के लिए महिला समूह द्वारा निर्मित राखियों को खरीदा है. इस पर राजनांदगांव कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने डॉ. नायक को धन्यवाद दिया है। उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव की बिहान महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित राखियां ऑनलाइन प्लेटफार्म अमेजॉन के जरिए देश के किसी भी…
तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 4 महिलाओं की मौके पर मौत औऱ 4 महिलाएं घायल, ड्राइवर फरार
publicuwatch24.com,जगदलपुर। भीषण सड़क हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई है. वहीं सड़क हादसे में 4 अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. तेज़ रफ़्तार पिकअप और ऑटो के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक ऑटो में सवार होकर महिलाएं देवड़ा साप्ताहिक बाजार में खरीददारी के लिए निकली थीं. इसी बीच भानपुरी के चमिया के पास सड़क हादसा हुआ. हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर मौके से फ़रार हो गया है. भानपुरी थाना प्रभारी राजेश मरई ने जानकारी दी।
publicuwatch24.com,रायपुर। जिले में चिटफंड घोटाले से पीड़ित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. फार्म जमा करने की तारीख समाप्त होने के बाद भी निवेशक तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहे है. निवेशकों की मांग है कि तारीख बढ़नी चाहिए। चिटफंड निवेशक मंजू चौहान ने कहा कि शुक्रवार को त्योहार की वजह से सार्वजनिक अवकाश था, तो हमें लगा कि फार्म अगले दिन जमा होगा. आज तहसील कार्यालय बंद है. समझ नहीं आ रहा कि क्या करें। दीपक श्रीवास का कहना है कि कल छुट्टी की वजह से हम नहीं आ पाए, और आज देखा…
नारायणपुर जिला में कोयलीबेड़ा को शामिल करने ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, जानिए क्या है उनका तर्क…
publicuwatch24.com,कांकेर। आदिवासी बहुल कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों ने शनिवार को अंतागढ़ में महारैली का आयोजन किया. ग्रामीणों की मांग है कि 18 पंचायतों के 68 गांवों को नारायणपुर जिला में शामिल किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि कोयलीबेड़ा से कांकेर जिला मुख्यालय करीब डेढ़ सौ किलोमीटर दूर है, जबकि नारायणपुर जिला मुख्यालय की दूरी महज 65 किलोमीटर है. नारायणपुर जिले में शामिल होने से यहां के लोगों को जिला मुख्यालय आने जाने का खर्च कम पड़ेगा और समय की बचत होगी. इसके अलावा गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले स्थानीय आदिवासी परिवार…
कलम बंद मशाल उठा आंदोलन : 3 सितंबर के आंदोलन की बनी रणनीति, सरकार से करेंगे ये 14 सूत्रीय मांग…
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 3 सितंबर को सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे. प्रदेश भर के कर्मचारी कलम बंद मशाल उठा आंदोलन करेंगे. छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने ऐलान किया है. इसको लेकर शुक्रवार को राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक हुई है, बैठक प्रदेश के सभी विभाग के मान्यता प्राप्त संघ एवं फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य सदस्य शामिल हुए. सभी ने आंदोलन को समर्थन दिया है, कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की मांग है कि केंद्र के समान राज्य के कर्मचारी-अधिकारियों को भी महंगाई भत्ता दिया जाए. महंगाई भत्ता समेत अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। छत्तीसगढ़…
publicuwatch24.com,बिलासपुर। शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने की शिकायत पर वन विभाग में ट्रेनी अधिकारी के खिलाफ सरकंडा पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है. पीड़िता और आरोपी दोनों भिलाई निवासी हैं। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी एसडीओ मानवेंद्र मारकंडे और वे दोनों भिलाई के रहने वाले हैं. 3 साल पहले परीक्षा की तैयारी करते समय दोनों की कोचिंग सेंटर में मुलाकात हुई थी. धीरे-धीरे यह मुलाकात प्यार में तब्दील हो गई. इस बीच लड़की बिलासपुर आ गई और सरकंडा थाना क्षेत्र में रेंट का मकान लेकर एग्जाम की तैयारी करने लगी। आरोपी युवक बीच-बीच में लड़की…
वकील की पत्नी प्रेमी डॉक्टर से फरार मामले में आया नया मोड़, पत्नी पहुंची थाने, लगाया यह आरोप…
publicuwatch24.com,लोरमी। मुंगेली जिले में वकील ने एक डॉक्टर पर पत्नी का अपहरण करने का केस दर्ज कराया था. अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है. वकील की पत्नी पुलिस के सामने आ गई है. उन्होंने अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. साथ ही प्रताड़ना से तंग आकर अपनी मर्जी से जाने की बात कही है. वहीं वकील ने कांग्रेस नेता के दबाव में उल्टा केस दर्ज करने का आरोप लगाया है. वकील संघ ने इस मामले पर पुलिस के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है। मामला बीते 18 दिन पहले का है. जहां…
publicuwatch24.com, बिलासपुर। जिले में नकली सामान बेचने वाले दो व्यापारी गिरफ्तार हुए है. कार्रवाई के दौरान पुलिस भारी मात्रा में नकली सामान जब्त किया है. पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, कंपनी के रीजनल मैनेजर ने एसपी से शिकायत की थी. इसमें मैनेजर ने कहा कि नामी ब्रांड के सामान का नकली माल बेची जा रही है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने गोड़पारा के सुमित ट्रेडर्स और नेहरू नगर के मनोज प्रॉविजन में दबिश दी. यहां से भारी मात्रा में हारपिक, कोलिन, लाइजोल जैसे उत्पादों के डुप्लीकेट सामान बरामद किए।
पटरी पर लौटती जिंदगी के बीच रेल सेवा को सामान्य करने की मांग, आम लोग के साथ जनप्रतिनिधि भी लगा रहे गुहार
publicuwatch24.com,महासमुन्द। कोरोना काल का सबसे ज्यादा असर रेल यातायात पर पड़ा है. कोविड-19 के बेहद बुरे दौर के बाद जहां जिन्दगी पटरी पर आ रही है, लेकिन रेल सुविधा के लिए आज भी जनता और जनप्रतिनिधि संघर्ष कर रहे है. अन्तर्राज्यीय यात्रा एवं दैनिक यात्रियों के लिए बहुत बड़ा साधन ठप होने से जिले की अर्थव्यवस्था पर सीधा असर नजर आ रहा है. अब रेल सुविधा बहाल करने की मांग तेज होती जा रही है। महासमुंद जिले को ओडिसा से जोड़ने वाली रायपुर-वाल्टेयर रेलवे लाइन पर दर्जनों ट्रेन चलती थी. महासमुंद जिले के पांच ब्लॉकों में से सिर्फ दो…
रक्षाबंधन : राखियों से बाजार में लौटी रौनक, व्यापारियों को उम्मीद, इस बार होगा अच्छा व्यापार…
publicuwatch24.com,रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार की वजह से रायपुर के अलग-अलग बाज़ार राखियों के कारण गुलज़ार नज़र आ रहे हैं. गोल बाजार, मालवीय रोड, पंडरी समेत सभी बाज़ारों में लोग राखी खरीदने पहुंच रहे हैं. कोरोना के कारण पिछले साल सभी त्योहारों के रंग फीके नज़र आए लेकिन इस बार संक्रमण की रफ़्तार धीमी होने कारण बाज़ारों में रौनक लौटी हुई नजर आ रही है। व्यापारी भी इस उम्मीद में हैं कि इस बार रक्षाबंधन में व्यापार अच्छा होगा. हालांकि इस बार व्यापारियों ने बाहर से हर साल जितनी राखियां नहीं खरीदी हैं. उनका कहना है कि राखियों…