Author: admin

publicuwatch24.com,भोपाल। भोपाल पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। सायबर क्राइम ब्रांच ने गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह ने 3 साल में 500 से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया है। इनके निशाने पर भोले-भाले बुजुर्ग और महिलाएं रहती थी। गिरोह के सदस्य राजस्थान से आकर शहर में एटीएम फ्रॉड करने के बाद भाग जाते थे। आरोपियों से 3 मोबाइल, 61 एटीएम, 2 बाइक जब्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक गिरोह राजस्थान के धौलपुर से ऑपरेट होता था। सभी आरोपी राजस्थान के ही रहने वाले हैं।…

Read More

publicuwatch24.com,भिलाई। एसटी आयोग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकुमार साय आज माता के दर्शन के लिए भिलाई के खुर्सीपार पहुंचे. बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह के साथ उन्होंने मातारानी की पूजा-अर्चना की. उसके बाद समिति के सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। खुर्सीपार जोन-2 दुर्गोत्सव समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि कोविड नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. इस पांडाल में एसटी आयोग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकुमार साय भी पहुंचे. उन्होंने यहां मातारानी की पूजा-अर्चना की. पुष्प महाभिषेक के साथ मातारानी का श्रृंगार भेंट किया. माता का आशीर्वाद लेने के बाद…

Read More

publicuwatch24.com,बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम महमंद में बीती रात पहले से ही शादीशुदा युवक शराब के नशे में साथ रह रही प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया. तोरवा पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, महमंद में रहने वाले राजेंद्र रजक का लॉकडाउन में लाल खदान की रहने वाली पूर्णिमा पासी से प्रेम हो गया था, जिसके बाद दोनों एक साथ रहने लगे. दोनों पहले से शादीशुदा थे. बीती रात दोनों के बीच विवाद होने पर राजेंद्र रजक ने टंगिया से वार कर पूर्णिमा पासी को मौत के घाट उतार दिया पूर्णिमा पासी…

Read More

publicuwatch24.com,कोरबा। कोरबा के सुनालिया पुल के ऊपर खड़े कुछ युवकों की नजर नहर में बहते एक बुजुर्ग पर पड़ी. असहाय चिल्लाते हुए नहर में बहते बुजुर्ग की आवाज सुनकर एक युवक ने नहर में छलांग लगा दी और किसी तरह उसे सकुशल बाहर निकाला. जिसने भी इस घटने को देखा सभी ने उक्त युवक की सराहना की। युवक हनीफ अंसारी ने बताया कि वह नहर के ऊपर से जा रहा था, तब नहर से किसी के चिल्लाने की आवाज आयी और नहर में छलांग लगा दिया. किसी तरह नहर के तेज बहाव पानी मे युवक उस बुजुर्ग को बचाने…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगो को लेकर एक नई रणनीति तैयार की है. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सिलसिलेवार प्रदर्शन दिसंबर तक आंदोलन करेंगी. साथ ही अगर सरकार ने उनकी मांगों को नहीं सुना तो वे आने वाले समय में एकजुट होकर एक बड़ा आंदोलन करेंगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि काफी लंबे समय से सरकार उनकी मांगों को नहीं सुन रही है, इसलिए उन्होंने एक नई रणनीति तैयार की है. रणनीति के तहत अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने एक तारीख निर्धारित की है. उस तारीख में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संभाग, ब्लॉक और जिला स्तर पर प्रदर्शन करेंगी और…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। नवरात्रि में माँ दुर्गा जी के तीसरे शक्तिरूप का नाम ‘‘चंद्रघंटा” है. इनके मस्तक में घण्टे के आकार का अर्धचंद्र है, इस कारण माता के इस रूप का नाम चंद्रघंटा पड़ा. इनके शरीर का रंग स्वर्ण के समान चमकीला है. इनके दस हाथ हैं और सभी हाथों में खड्ग आदि शस्त्र तथा बाण आदि अस्त्र विभूषित है. इनका वाहन सिंह है. इनकी मुद्रा यु़द्ध के लिए उद्यत रहने की होती है. इनके घण्टे की भयानक चण्डध्वनि से अत्याचारी दानव-दैत्य-राक्षस सदैव प्रकम्पित रहते हैं। ‘अग्नि’ तत्व की तेजोमयी मूर्ति ‘मां चंद्रघंटा’ अमृतमयी, स्वब्रह्मामयी रूपिणी है. चंद्र में प्रकाश सूर्य…

Read More

publicuwatch24.com,मुंबई। मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज शिप में चलने वाली ड्रग पार्टी का हिस्सा होने के कारण NCB ने आर्यन खान को हिरासत में लिया था. इस केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पिछले 7 दिनों से NCB की गिरफ्त में ही हैं. वहीं, अब आज उनकी जमानत के मामले में मुंबई कोर्ट में सुनवाई चल रही थी. जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है. आर्यन के वकील कल सेशन कोर्ट में जमानत की याचिका लेकर जाएंगे। आर्यन की जमानत याचिका खारिज बता दें कि मुंबई के किला कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई थी, जिसे…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) कई मायनों में लोगों की जिंदगी बदल रही है। आजीविका के साधनों को सशक्त कर आर्थिक समृद्धि का रास्ता खोलना हो या हाथ में कोई काम न होने पर रोजगार उपलब्ध कराकर आमदनी का जरिया देना हो, गांवों में सामुदायिक परिसंपत्तियों के निर्माण के साथ ही मनरेगा व्यापक पैमाने पर लोगों का जीवन आसान बना रही है। बीजापुर की 24 साल की युवती फूलमती का भी जीवन मनरेगा ने कई अर्थों में बदल दिया है। कोडोली पंचायत की इस सीधी-सादी युवती के हाथों में गांव में मनरेगा कार्यों में श्रमिकों को…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार 9 अक्टूबर को सवेरे 11.40 बजे अपने निज निवास रायपुर से आरंग के लिए कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 12.40 बजे से 2.40 बजे तक आरंग में साहू समाज भवन, यादव (अहिर) समाज भवन एवं मुस्लिम समाज भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद आरंग विकासखण्ड के ग्राम भोथली के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 2.55 से 4 बजे तक रानी अवंतिबाई लोधी की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वहां से चौथी बटालियन परिसर माना कैम्प रायपुर के…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत लगभग 30 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित भवनों एवं अन्य अधोसंरचनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित नवनिर्मित कृषि विज्ञान केन्द्र भवन, अक्ती जैवविविधता संग्रहालय, नवनिर्मित नॉलेज सेंटर भवन एवं रिकार्डिंग स्टूडियो तथा फाइटोसेनेटरी प्रयोगशाला के लोकार्पण के साथ वर्चुअल रूप से उद्यानिकी महाविद्यालय, जगदलपुर एवं कृषि महाविद्यालय, रायगढ़ के नवनिर्मित महाविद्यालय भवन, बालक छात्रावास एवं कन्या छात्रावास भवनों और 16 कृषि महाविद्यालयों में निर्मित ई-क्लासरूम का लोकार्पण भी किया। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय कृषि विज्ञान केन्द्र कृषि महाविद्यालय जैव विविधता इस…

Read More