Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ
- बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण
- जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
Author: admin
publicuwatch24.com,रायपुर। आरडीए संचालक मंडल ने कमल विहार के एसटीपी प्लांट, रो हॉउस, ईडब्ल्यूएस मकानों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान आरडीए के उपाध्यक्ष द्वय सूर्यमणि मिश्रा, शिव सिंह ठाकुर के साथ डायरेक्टर राजेन्द्र पप्पू बंजारे ने एसटीपी प्लांट, रो हाउस, एलआईजी, ईडब्लूएस निर्माणाधीन मकानों को देखा. 66 रॉ हाउस डुप्लेक्स का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। आरडीए उपाध्यक्ष सूर्यमणि मिश्रा ने सेक्टर 10 एलआईजी में निर्माणधीन फ्लैट का गुणवक्ता युक्त सहित बिल्डिंग का मापदंड के अनुसार निर्माण करने ठेकेदार के इंजीनियरों को निर्देश दिए. वहीं आरडीए उपाध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर ने कमल विहार सेक्टर 1 में…
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के दौरान राजधानी में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए देश के तमाम प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया जा रहा है. इस कड़ी में विधायक व सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पत सिंह ने सिक्किम सरकार में सांस्कृतिक मामले एवं विरासत तथा लोक निर्माण विभाग मंत्री समदुप लेपचा के माध्यम से सिक्किम के मुख्यमंत्री को आमंत्रण पत्र भेंट किया।
इस जिले की सड़कें बेहद जर्जर, 889 लोगों की गई सड़क हादसे में जान, अब सॉफ्टवेयर से पता चलेगा दुर्घटनाओं का कारण
publicuwatch24.com,जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सड़कों की हालत बेहद जर्जर है. जिले में खराब सड़कों की वजह से आए दिन दुर्घटनाओं में लोगों की मौतें हो रही है. सड़क दुर्घटनाओं को रोकने यातायात पुलिस भी सख्ती बरत रही है. वाहन चालकों को हेलमेट समेत अन्य यातायात के नियमों का पालन करा रही है. पूरे प्रदेश में आइरेड नाम का एक सॉफ्टवेयर शुरू किया गया है. इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं के बाद हादसे की वजह का पता लगेगा. फिर उसे संबंधित विभाग तक पहुंचाकर दुर्घटना के कारणों का हल निकालने पर काम किया जा रहा है। जशपुर…
कांग्रेस का मौन धरना: योगी सरकार और केंद्रीय गृहराज्य मंत्री की बर्खास्त को लेकर कांग्रेस 11 अक्टूबर को करेगी मौन धरना
publicuwatch24.com,रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है. इसे लेकर सोमवार 11 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक देशभर में मौन-व्रत करने का निर्णय लिया है. मौन-व्रत का आयोजन सभी जिलों में स्थित केन्द्र सरकार अधिनस्थ कार्यालयों के समक्ष किया जाना है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खिरी में कृषि कानून के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों को केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा…
तबादला : गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के पलारी दौरे का असर, तीन निरीक्षक और एक उप निरीक्षक हुए इधर से उधर
publicuwatch24.com,बलौदाबाजार। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के पलारी दौरे का असर देखने को मिला है. लोगों की शिकायत के बाद जिले के तीन निरीक्षकों और एक उप निरीक्षक का तबादला किया गया है. पुलिस अधीक्षक आईके एलेसेला द्वारा जारी आदेश में सभी थाना प्रभारियों को तत्काल चार्ज लेने कहा गया है। पुलिस अधीक्षक ईके एलेसेला की ओर से जारी आदेश में बलौदाबाजार यातायात शाखा में पदस्थ निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को पलारी थाना प्रभारी, सिमगा थाना में पदस्थ निरीक्षक नरेश चौहान को बलौदाबाजार यातायात शाखा प्रभारी, रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में पदस्थ निरीक्षक दीनबंधु उइके को भटगांव थाना प्रभारी और भटगांव थाना…
जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह भाग-दो पर होगी केंद्रित publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 22 वीं कड़ी का प्रसारण 10 अक्टूबर रविवार को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह भाग-दो विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
नवगठित ‘मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर‘ जिले को कैसे सजाना-संवारना है यह क्षेत्र के नागरिक मिलकर तय करें : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नवगठित ‘मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर‘ जिले को कैसे सजाना-संवारना है, यह उस क्षेत्र के नागरिक प्रेम, समन्वय, सहमति और भाई-चारे के साथ मिलकर तय करें। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहां अपने निवास में चिरमिरी से पद यात्रा कर रायपुर पहुंचे पदयात्रियों और नागरिकों के प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा कर रहे थे। प्रतिनिधि मण्डल ने नए जिले के गठन और जिले के नाम में चिरमिरी का नाम भी शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल…
चोर की चूक बनी हथकड़ी: अस्पताल और सब्जी मार्केट से करता था महंगे मोबाइल फोन की चोरी, पुलिस ने शातिर को ऐसे किया बेनकाब…
publicuwatch24.com,धमतरी। शहर क्षेत्र अंतर्गत अस्पतालों और सब्जी मार्केट से मोबाइल चोरी करने की लगातार शिकायतें मिल रही थी. इन वारदातों से लोग हलाकान हो गए थे. इसको लेकर पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रख रही थी. इसी बीच पुलिस की टीम ने सिविल ड्रेस में चोर की तलाश शुरू की. मुखबिर की मदद से चोर को धर दबोचा। मुखबिर से मिली सूचना पर कोतवाली पुलिस ने संदेही विकास शेंडे उर्फ विक्की को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की. पूछताछ में संदेही ने किसी भी घटना में संलिप्त होने से इनकार किया, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर…
publicuwatch24.com,रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने रायपुर जिले के विकासखण्ड अभनपुर के ग्राम छछानपैरी में कल मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला छछानपैरी में करीब 18 लाख रूपए की लागत से बनने वाले पहुंच मार्ग का शुभारंभ कर अन्य विकास कार्या का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक श्री धनेन्द्र साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती देवकीनंदन साहू, सभापति श्रीमती नेहा कुर्रे, छछानपैरी की सरपंच श्रीमती भानमति महेन्द्र चेलक सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
कवर्धा में कर्फ्यू के बीच ढील: कलेक्टर ने 4 घंटे दुकान खोलने की दी अनुमति, आम जनता और व्यापारियों को मिली राहत
publicuwatch24.com,कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दो गुटों की विवाद के बाद जिला प्रशासन ने नगर पालिका क्षेत्र में धारा 144 और कर्फ्यू लगा दिया था. लेकिन अब कलेक्टर ने कर्फ्यू के बीच 4 घंटे की ढील दे दी है. सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है. जिससे आम लोगों और व्यापारियों को कुछ राहत मिल सके. हालांकि अभी भी शहर में कर्फ्यू लागू है. दोपहर 2 बजे के बाद किसी को भी घर से निकलने की अनुमति नहीं होगी। कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र में 144 और कर्फ्यू के दौरान इमरजेंसी…