Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ
- बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण
- जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
Author: admin
publicuwatch24.com,बिलासपुर। तखतपुर के सराफा व्यवसायी से 99 हजार 424 रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत पर तखतपुर पुलिस जुर्म दर्ज कर जालसाज की तलाश कर रही है। तखतपुर के गुरुद्वारा रोड में रहने वाले गुरुचरण सिंह बग्गा व्यवसायी हैं। उनके बेटे प्रभादीप के नाम पर पंजाब ज्वेलर्स दुकान है। 12 अक्टूबर को प्रभादीप किसी काम से बाहर गए थे। इस दौरान उनके पिता गुरुचरण सिंह दुकान में काम देख रहे थे। शाम पांच बजे उनकी दुकान में एक युवक सोने की चेन खरीदने आया। युवक ने सोने की कई चेन देखने के बाद 19 ग्राम का…
publicuwatch24.com,बिलासपुर। छात्राओं का रास्ता रोककर छेड़खानी करने वाले तीन युवकों का अब पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। हुआ यूं कि रोज की तरह मरवाही वनांचल की छात्राएं अपने स्कूल जा रही थी तभी तीन युवक उनके साथ रास्ता रोककर छेड़खानी करने लगे। छात्राओं ने वीडियो बनाकर सीधे क्षेत्र के विधायक डा.केके धु्व के व्हाटसएप पर भेज दिया। जिसके बाद विधायक बैठक छोड़कर सीधे प्राचार्य के पास पहुंच गए। महिला सुरक्षा को लेकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई है। मरवाही विधायक डा.केके धु्रव के पास जैसे ही…
publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी स्थित गुरुकुल विद्यालय में एक शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुकुल विद्यालय में पदस्थ चपरासी ने एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया है, जिसकी शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक आरोपी अरविंद जगत गुरुकुल विद्यालय में चपरासी है। उसने अपनी एक परिचित महिला को झांसा दिया कि उसके पति की नौकरी की बात हो गई है। उसने पीड़िता को 17 अक्टूबर को विद्यालय में बातचीत के बहाने बुलाया। चूंकि महिला उससे पूर्व परिचित थी और रिश्तेदारी भी थी,…
publicuwatch24.com,रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में आज दूसरे दिन सुबह 9 बजें से पारम्परिक त्यौहार, अनुष्ठान, फसल कटाई एवं अन्य पारम्परिक विधाओं पर आधारित लोकनृत्य प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इस श्रेणी के प्रतियोगिता की शुरुआत उत्तराखंड के झींझीहन्ना लोक नृत्य के साथ हुआ। यह पारंपरिक नृत्य थारू समुदाय के लोगों द्वारा किया जाता है। नई फसल आ जाने के उपलक्ष्य में क्वांर-भादो के महीने में गांव के प्रत्येक घर-घर जाकर महिलाओं द्वारा यह नृत्य किया जाता है। झींझी नृत्य में घडे सिर पर रख कर प्रत्येक घर से आटे व चावल का दान लेते हुए और सभी घरों में झींझी…
publicuwatch24.com,धमतरी। धमतरी जिले के नगरी ब्लाक में ग्राम पंचायत दुगली स्थित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा को 28 अक्टूबर की रात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75 वीं जयंती के अवसर पर दुगली में स्थापित उनकी आदम कद प्रतिमा का अनावरण किया था। ज्ञात हो कि 14 जुलाई 1985 को देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का दुगली आगमन हुआ था, तब से दुगली को राजीव ग्राम के नाम से भी जाना जाता है। वे सोनिया गांधी के साथ दुगली पहुंचे थे और गांव को गोद लिया था। राजीव गांधी…
publicuwatch24.com,रायपुर। टी – 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच में सट्टा संचालित करते 2 सटोरिये को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक़ सायबर सेल की टीम को सूचना मिली थी, कि आस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के मध्य चल रहे मैच के दौरान डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत महादेव घाट रायपुरा स्थित एक मकान में क्रिकेट सट्टा का संचालन किया जा रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सटोरियों को सट्टे का संचालन करते रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिस पर सायबर सेल एवं थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान में जाकर मकान को चिन्हांकित…
publicuwatch24.com,रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव के अवसर पर स्थानीय साइंस कॉलेज में आयोजित राज्योत्सव जनसम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। आज प्रदर्शनी के पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने इसका अवलोकन किया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई महिला स्वसहायता समूह की बहनों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की। ग्राम केन्द्री के ओमप्रकाश ने कहा कि जनसम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी में पारंपरिक वाद्य यंत्रों को जानने का मौका मिला। इसमें मंजीरा, गुजेरी, सारंगी, तम्बूरा, सींग बाजा, मांदर आदि वाद्य यंत्र सामान्य अवसरों पर देखने को नहीं मिलते। इसी प्रकार…
publicuwatch24.com,रायगढ़। कलेक्टर भीम सिंह ने पिछले दिनों जिला अस्पताल में संचालित कुछ विभागों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल (एमसीएच),रायगढ़ में शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत स्त्री एवं शिशु रोग विभाग को वहां शिफ्ट किया गया है तथा आगामी 01 नवम्बर से बाह्य रोगियों हेतु ओपीडी का संचालन अस्पताल के प्रथम तल में प्रारंभ किया जाएगा। ओपीडी का संचालन समय प्रात: 8.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक किया जाएगा।
publicuwatch24.com, अंबिकापुर। एक प्रेमी युवक ने मोबाइल के टावर में आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम गोलू (25 ) निवासी ग्राम केपी का बताया जा रहा है। मामला अंबिकापुर नगर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबिकापुर नगर कोतवाली थाना अंतर्गत केपी ग्राम में युवक गोलू ने मोबाइल के टावर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला प्रेम संबंध का बताया जा रहा है।
मरार पटेल समाज एवं पेंशनर्स समाज के भवन निर्माण के लिए 10-10 लाख की स्वीकृति publicuwatch24.com,रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने बलौदाबाजार शहर के विकास के लिए 3 करोड़ रूपये देने की घोषणा की नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य में विगत लगभग तीन वर्षों में सर्वांगीण विकास हुआ है।समारोह मे नगरपालिका अध्यक्ष श्री चित्तावर जायसवाल ने स्वागत भाषण दिया नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने बलौदाबाजार शहर के विकास के लिए 3 करोड़ रूपये देने की…