Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ
- बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण
- जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
Author: admin
लोकगीतों के माध्यम से नशे के खिलाफ जनजागृति का संदेश publicuwatch24.com,रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव में विभिन्न स्टालों के निरीक्षण के दौरान जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आबकारी मंत्री कवासी लखमा समाज कल्याण विभाग के स्टाल में पहुंचे तब वहां नशा मुक्ति के लिए लोकगीतों के माध्यम से संदेश दिया जा रहा था। आबकारी मंत्री लखमा लोकगीत की धुन पर अपने आप को रोक नहीं पाए और गीत के लय और धुन थिरकने लगे। मुख्यमंत्री बघेल ने भी कलापथक दल द्वारा नशामुक्ति के गीतों की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उल्लेखनीय है कि साइंस कालेज मैदान…
राष्ट्रीय आदिवासी संगोष्ठी: आदिवासी गहने एवं अन्य कलाकृतियों के स्टॉल ने प्रतिभागियों को किया आकर्षित
publicuwatch24.com,रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 के अवसर पर राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आदिवासी समाज दशा और दिशा विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में आदिवासियों के गहनों तथा अन्य कलाकृतियों पर लगाये गए स्टॉल ने देश के विभिन्न प्रांतों व हिस्सों से आए प्रतिभागियों तथा शोधार्थियों को अपनी ओर आकर्षित किया। उल्लेखनीय है कि मूल निवासियों की भाषा एवं संस्कृति के विविध आयाम- आदिवासी समाज की दशा और दिशा विषय पर 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। उल्लेखनीय है कि आदिवासियों के प्राचीन कला-संस्कृति एवं परम्परा पर…
publicuwatch24.com,बिलासपुर। बेलतरा सर्किल की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने बोलेरो से एक लाख की सागौन गोले की तस्करी करते हुए दो आरोपितों समेत एक खरीदार को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई। वहीं बोलेरो को राजसात करने की प्रक्रिया चल रही है। बिलासपुर वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत को मुखबिर ने सूचना दी कि रात में एक बोलेरो से बड़ी मात्रा में सागौन की तस्करी होने वाली है। इस पर उन्होंने उपवनमंडलाधिकारी सुनील कुमार बच्चन व बिलासपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी आलोक नाथ को निर्देश देकर अमले को सतर्क…
publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में चल रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 के तीसरे दिन पश्चिम बंगाल के संथाली समुदाय के नर्तक दल द्वारा प्रस्तुत संथाली लोकनृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे आकर्षक परिधान धारण किए हुए नर्तक दल की सधे हुए लयबद्ध नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियां बजाकर नर्तक दल का उत्साहवर्धन किया। पश्चिम बंगाल के संथाल परगना में संथाली आदिवासी बहुतायत रूप से बसते हैं। संथाली लोक कला व संस्कृति का अहम हिस्सा है नृत्य। साड़ी की धोती और माथे पर साड़ी की पगड़ी पहन कर संथाली जब समवेत स्वर…
publicuwatch24.com,रायपुर। राजीव भवन में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के सामने पार्टी के दो प्रमुख पदाधिकारी आपस में भिड़ गए। बताया गया कि परिसर से गाड़ी हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ, और अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के चेयरमैन सन्नी अग्रवाल और महामंत्री अमरजीत चावला के बीच हाथापाई हुई है। वहां मौजूद अन्य नेताओं ने दोनों को किसी तरह अलग किया। खास बात यह है कि इस पूरे घटना के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम मौजूद थे।
publicuwatch24.com,,नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,313 नए मरीज मिले हैं. जबकि इस दौरान 13,543 मरीज महामारी से स्वस्थ हुए हैं. देश में कोरोना से कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3.36 करोड़ से ज्यादा हो गई है. जबकि रिकवरी रेट 98.19 फीसदी हो गया है. केरल में कोरोना मरीजों की मौतों की संख्या में अपडेट के कारण पिछले 24 घंटे में कोविड से जान गंवाने वाली मरीजों की संख्या बढ़ी है.देश में एक्टिव केस कुल कोरोना के मरीजों के मुकाबले एक फीसदी से भी कम रह गए हैं. वास्तव में देखें तो यह महज 0.47…
publicuwatch24.com,महासमुंद। आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, महासमुन्द में भारतीय कृषि अनुसंधान परिष्द, भारतीय जैव स्टेªस प्रबंधन संस्थान, रायपुर द्वारा प्रायोजित परिचर्चा एवं धान फसल प्रक्षेत्र दिवस का अयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, महासमुन्द एवं कृषि महाविद्यालय, महासमुन्द के संयुक्त तत्वाधान में कृषि महाविद्यालय, कांपा, महासमुन्द में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन जैव प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली में आयोजित किया गया जिसमें भारत के सभी अकांक्षी जिले के कृषक ऑनलाईन माध्यम से जुड़े। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि…
publicuwatch24.com, बिलासपुर। पत्नी से मारपीट कर रहे युवक को उसके ससुर ने समझाइश दी। इस पर युवक ने अपने ससुर की भी पिटाई कर दी। मारपीट से आहत ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सरकंडा क्षेत्र के मोपका गोंडपारा में रहने वाले ननका साहू राजमिस्त्री हैं। उनकी बेटी मीरा अपने पति के साथ राजकिशोर नगर में रहती है। शुक्रवार की शाम सात बजे वे अपनी बेटी के घर गए। इस दौरान उनका दामाद गंगा मीरा से मारपीट कर रहा था। बेटी की पिटाई होते देख…
publicuwatch24.com,रायपुर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए दीपावली के मौके पर मस्तूरी क्षेत्र के सरपंचों ने एक नई और अनोखी पहल की है। अनेक ग्राम पंचायतों में पर्चे छपवा कर ग्राम वासियों को सूचित किया गया है की कोविड टीका लगवाने पर उन्हें लाटरी के माध्यम से इनाम दिया जाएगा। टीकाकरण के लिए प्रेरित करने पर पंचों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को भी नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। ग्राम पंचायत देवरी की सरपंच राम कुंवर द्वारा ग्राम वासियों को वितरित पंपलेट में सूचित किया गया है कि 30 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक के 2 दिनों में…
publicuwatch24.com,रायपुर। साइंस कालेज मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव में इस साल बांस से बनी साइकिल लोगों के बीच कौतूहल का विषय बनी हुई है। वह दर्शकों का मन लुभा रही है। मंच के ठीक सामने प्रदर्शित की गई साइकिल की सेल्फी और फोटो लेने के लिए होड़ मची हुई है। उल्लेखनीय है कि महोत्सव में बस्तर की विभिन्न कलाओं के विहंगम संयोग का एक अनूठा प्रयास किया है। बताया जाता है कि साइकिल बनाने के लिए पहले बांस का बीओवन प्रोटोटाइप तैयार किया गया है। इसमें बस्तर के प्रसिद्ध चार अलग-अलग हस्तशिल्प कला के समागम का प्रमाण मिलता…