Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ
- बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण
- जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
Author: admin
publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर के गायत्री नगर फेस 2 में हादसा हो गया। यहां एक घर से सामने खड़ी कार में अचानक आग लग गई। आग से चारपहिया वाहन पूरी तरह जल गया। जानकारी के मुताबिक एसबीआइ बैंक कर्मचारी विनोद कुमार लिखार के घर के आगे खड़ी कार में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। तंग रास्ता होने से और समय पर दमकल वाहन नहीं पहुंचने से कार पूरी तरह जल गई। कार मालिक और आसपास के युवाओंं समेत डायल 112 के कर्मचारियों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की। बहरहाल अभी आग लगने का कारण अज्ञात है। यह घटना खम्हारडीह…
publicuwatch24.com,नारायणपुर। राज्योत्सव 2021 के अवसर पर आज सवेरे कलेक्टोरेट परिसर से जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास व शिक्षा विभाग जागरूकता रैली निकाली गयी। इस रैली को कलेक्टोरेट परिसर से जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनाथ उसेण्डी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पोशण चंद्राकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में षासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर, षासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बखरूपारा, षासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महावीर चौक, षासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर, षासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सिंगोड़ीतराई के बच्चे, शिक्षक एवं सरकारी कार्योलयों के अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साह के साथ सहभागिता निभायी। रैली में स्कूली…
विभागीय स्टॉल का किया अवलोकन publicuwatch24.com,सूरजपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के 21वंे स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि धर्मजयगढ़ विधायक एवं अध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण लालजीत सिंह राठिया के कर कमलो से हुआ । अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। कार्यक्रम के शुभारंभ में राज्यगीत का गायन कर विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि लालजीत सिंह राठिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के मुखिया भूपेश बघेल के मंशानुरूप शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को…
जारी रहेगी विकास की अनवरत यात्रा-विधायक संतराम नेताम publicuwatch24.com,कोण्डागांव। मुख्यालय के स्टेडियम ग्राउण्ड में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव वर्ष 2021 का रंगारंग समारोह कल देर शाम सम्पन्न हुआ। इस दौरान प्रस्तुत विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनियां तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र बने रहे। यद्यपि वर्षा के व्यवधान के चलते कार्यक्रमों को सीमित भी करना पड़ा फिर भी राज्योत्सव में अधिकारियों-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों तथा उपस्थित जनसमूदाय का उत्साह फीका नहीं पड़ा। इस मौके पर उपस्थित विधायक केशकाल एवं उपाध्यक्ष बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण श्री संतराम नेताम ने मुख्य अतिथि की आसंदी से शासन विगत 02 वर्षों की उपलब्धियों का ब्योरा देते…
publicuwatch24.com,रायपुर। प्रदेश में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी अधिनियम) जॉब कार्डों के अद्यतन और सत्यापन के लिए 30 नवम्बर 2021 तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। मनरेगा के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के लिए हर पांच वर्ष में जॉब कार्डों की वैधता की जांच कर अद्यतन एवं सत्यापन किया जाता है। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 1 नवम्बर से 30 नवम्बर तक विशेष अभियान चलाकर परिवार रोजगार कार्डो (जॉब कार्डों) के अद्यतन एवं सत्यापन के निर्देश दिए हैं। राज्य मनरेगा आयुक्त श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने सभी कलेक्टरों-सह-जिला कार्यक्रम समन्वयकों…
publicuwatch24.com,रायपुर। राजभवन में दीपावली मिलन के कार्यक्रम में राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और मिष्ठान वितरित किए। राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी राज्यपाल को दीपावली की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि राजभवन से छत्तीसगढ़ की जनता को अपेक्षाएं हैं और राजभवन इसमें खरा भी उतर रहा है। इसमें राजभवन के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों का योगदान है। हम सबके समन्वित प्रयास से हम छत्तीसगढ़ की जनता के दुख-दर्द को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। आज लोगों का राजभवन के प्रति…
publicuwatch24.com,अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर सोमवार को अम्बिकापुर के कलाकेंद्र मैदान में आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता शिविर लगाया गया। प्रदर्शनी में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की आकर्षक फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। छाया चित्र प्रदर्शनी को ग्रामीण एवं नगरवासियों का अच्छा प्रतिसाद मिला। प्रदर्शनी में जनसंपर्क संचालनालय रायपुर द्वारा हर माह प्रकाशित होने वाली जनमन पत्रिका, किसान मार्गदर्शिका, कोरोना गाईडलाइन सहित अन्य विभिन्न प्रकार के ब्रोशर जन सामान्य को वितरित किया गया। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ शासन की सुराजी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा, बारी के अलावा डॉ खूबचंद…
publicuwatch24.com,जशपुर। जिले के दोकडा पुलिस चौकी में एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की उम्र तकरीबन 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आज सुबह जब कुछ लोग इस तरफ से आना जाना शुरू किए तो पहले उन्हें यह लगा कि किसी का एक्सीडेंट हो गया है। लेकिन जब करीब जाकर देखा तो युवक की लाश पड़ी थी। घटना की सूचना स्थानीय लोगो के द्वारा दोकडा चौकी को दी गई। सूचना मिलते ही दोकडा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुँच गई है। चौकी प्रभारी ने…
publicuwatch24.com,रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा है कि पेट्रोलियम पदार्थ अब लाइलाज बीमारी का रूप धारण कर चुकी है। पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतें आम लोगों की मुसीबत बन गई है और समूची महंगाई का कारक ईंधन का दर बन चुका है। लेकिन केंद्र सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता है, सरकार के स्तर पर चर्चा तक नहीं की जा रही है। विपक्ष लगातार आवाज उठा रहा है तथा जनता घरों में कोसते हुए बेबस हो गई है। सुनवाई कहीं नहीं है और लगातार महंगाई की अंतहीन आग लगी हुई है। कीमतें बढ़ते ही जा रही…
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज बारिश के आसार है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बता दें कि प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बादल छाए हुए है। वहीं ठंडी हवाओं से तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग की माने तो पूर्वी, दक्षिण – पूर्वी दिशा से आ रही नमीयुक्त हवा से प्रदेश के मौसम में बदला हुआ है। आज बस्तर में आज बारिश की संभावनाएं है। इधर राजधानी रायपुर में भी आज सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। वहीं सुबह—सुबह ठंड का एहसास हो रहा है। उल्लेखनीय है कि…