Author: admin

रायपुर, 5 नवंबर 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोवर्धन तिहार पारंपरिक हर्षाेल्लास के बीच धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया । इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल और परिवार के सदस्यों के साथ तुलसी, गौरा-गौरी और गोवर्धन पूजा की और गौमाता को खिचड़ी खिलाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री निवास में देवारी तिहार और गोवेर्धन पूजा के अवसर पर राउत नाचा दल और सुआ नर्तक दल ने आकर्षक धुनों के साथ परंपरागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी…

Read More

दुर्ग, 5 नवंबर 2021/परंपरा के मुताबिक मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल हर साल प्रदेश की मंगल कामना और शुभ के लिए तथा विघ्नों के नाश के लिए कुश से बने सोटे का प्रहार सहते हैं। आज भी ग्राम जंजगिरी में उन्होंने यह परंपरा निभाई। यहां के ग्रामीण श्री बीरेंद्र ठाकुर ने उन पर सोटे का प्रहार किया। इससंबंध में ग्रामीण बताते हैं कि यह प्राचीन परंपरा है कि इस तरह सोटे का प्रहार विघ्नों का नाश करने वाला है साथ ही सुख और समृद्धि लेकर आता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्रामीणों से कहा कि हर साल श्री भरोसा ठाकुर…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा है कि दीपावली का त्यौहार पौराणिक महत्व का त्यौहार होने के साथ-साथ हमारी संस्कृति और परम्परा का अभिन्न हिस्सा है। धनतेरस से लेकर भाई-दूज तक 5 दिनों के दौरान आपसी मेल-जोल से परस्पर स्नेह की जड़ें और गहरी तथा मजबूत होती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि दीपावली सबके लिए मंगलमय हो। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि त्यौहार के उत्साह के साथ हम पर्यावरण और खुद की सुरक्षा का भी…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों के पंजीयन एवं संस्थाओं के प्रस्ताव, स्वीकृति लॉक करने हेतु विभाग द्वारा लंबित विद्यार्थियों हेतु वर्ष 2021-22 के लिए तिथि निर्धारित की दी गई है। इसके अनुसार विद्यार्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन हेतु (नवीन एवं नवीनीकरण) के लिए अंतिम तिथि 30 नवबंर 2021 तक है। इसी तरह ड्रॉफ्ट प्रपोजल लॉक करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर, सेंक्श्न ऑडर लॉक करने हेतु 20 दिसंबर तथा डिसबर्स (शासकीय/अशासकीय) हेतु 25 दिसंबर 2021 निर्धारित की गई है। आदिवासी विभाग…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। सीएम भूपेश बघेल से आज आईजी इंटेलिजेंस आनन्द छाबड़ा एवं रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें प्रकाश पर्व दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दी।

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर में रात में घूमने जाने से मना करने पर बेटे ने पिता पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुरानी बस्ती थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नाबालिग बेटे ने अपने पिता पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपित पर मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। वहीं पीड़ित का इलाज अस्पताल में जारी है। आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही।

Read More

publicuwatch24.com,दिल्ली। के एनडीएमसी कंवेंशन सेंटर में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक होने वाली है. आगामी चुनावों से ठीक पहले हो रही इस महाबैठक को काफी अहम माना जा रहा है. सियासी हलकों में चर्चा है कि इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों में बीजेपी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी. जानकारी के मुताबिक, यह बैठक 7 नवंबर को सुबह 9.30 बजे से शुरू होकर शाम 4.30 बजे तक चलेगी. बीजेपी की इस एक दिवसीय नेशनल एक्सक्यूटिव मीटिंग की शुरुआत पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के भाषण से होगी और समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से…

Read More

publicuwatch24.com,दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कम कोरोना वायरस टीकाकरण कवरेज वाले जिलों के जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस बैठक में कोविड के टीकों की पहली खुराक के 50 प्रतिशत से कम कवरेज और दूसरी खुराक के कम कवरेज वाले जिले शामिल हुए. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 100 साल की इस सबसे बड़ी महामारी में देश ने अनेक चुनौतियों का सामना किया है. अब आपको अपने जिलों में वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए नए Innovative तरीकों पर और ज्यादा काम करना होगा। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने अधिकारियों…

Read More

publicuwatch24.com,बिलासपुर। पुलिस सहायक निरीक्षक को आदेश के बावजूद नया पे ग्रेड नहीं देने पर दायर अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट ने जगदलपुर के संयुक्त संचालक कोष व लेखा को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने कहा है। याचिकाकर्ता एएसआई गोमा मिश्रा दंतेवाड़ा एसपी कार्यालय मे पदस्थ हैं। उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि 2019 में उन्हें 4200 रुपये पे ग्रेड के अनुसार वेतन दिया जाना था लेकिन 2800 रुपये के पे ग्रेड पर दिया जा रहा है। जिले में पदस्थ उनके समतुल्य अन्य पुलिस अधिकारियों को 4200 रुपये के स्केल पर ही वेतन दिया जा रहा है लेकिन…

Read More

publicuwatch24.com,मैनपाट। अंबिकापुर के दरिमा थाना क्षेत्र मैनपाट रोड में कालीघाट जंगल के पास एक युवती की अधजली लाश बरामद की गई है। यह लाश पूरी तरह से नग्न हालत में मिली है, कपड़ों को जला दिया गया है। युवती का चेहरा, सीना और पैर जल चुके हैं, तो शेष बचे हिस्सों को जानवरों ने नोंच डाला है। लाश को देखने के बाद पुलिस ने युवती की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच का बताया है, शिनाख्ती की कोशिश शुरु कर दी गई है। घटना के बारे में सुबह उस समय पता चला, जब मवेशी चराने जंगल गए ग्रामीणों की…

Read More