Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण
- जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
Author: admin
publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्योत्सव के अवसर पर 1 नवम्बर को छत्तीसगढ़ के 21 लाख ग्रामीण किसान भाईयों के खाते में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त की राशि 1500 करोड़ रूपए ऑन लाइन जमा कराई गई थी। किसानों को त्यौहारों के अवसर पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि मिलने से किसानों के परिवारों में खुशियां आई। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बिलासपुर जिले के एक लाख 1 हजार 986 किसानों के खाते में खरीफ सीजन 2020-21 के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त 73 करोड़ 49 लाख 11 हजार…
publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने बुधवार को राज्य में मतदान केंद्रों में सुविधाएं सुनिश्चित करने और गरूड़ ऐप की प्रगति की समीक्षा के लिए राज्य के बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) प्रतिनिधयों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विकसित डिजिटल एप गरूड़ को मतदाताओं की सुविधा के लिए विकसित किया गया है। सभी बीएलओ को निर्वाचन आयोग के डिजिटल प्लटफार्म पर जानकारियां देने, गरूड़ ऐप डाउनलोड करने और बूथ के एएमएफ (एश्योर्ड मिनिमम फेसेलिटी) की जानकारी को पूरा करने पर 500 रूपए वन टाईम डेटा रिचार्ज के लिए मानदेय…
श्रीमद् देवी भागवत सप्ताह यज्ञ कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश की खुशहाली की कामना की
publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां तिल्दा विकासखंड के ग्राम खपरी मढ़ी में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत सप्ताह यज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए। बंजारी धाम मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर धरसीवां की विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने बंजारी माता का दर्शन कर सबके लिए आशीर्वाद मांगा और कहा भगवान कृष्ण और बंजारी माता सबको शुभ आशीष प्रदान करें, सभी तरक्की करें…
publicuwatch24.com,सरगुजा। सरगुजा में पिछले दिनों हुई एक महिला की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस की सूचना के मुताबिक महिला की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका प्रेमी ही निकला। कातिल ने महिला का गला दबाकर उसे जिन्दा जला दिया। बताया जा रहा है कि कातिल ने पहले महिला से शादी का वादा किया और उसके साथ प्यार का नाटक करने लगा। लेकिन जब बारी शादी की आई तो उसने इन्कार कर दिया। शादी के लिए जिद करने पर प्रेमी ने ही महिला की हत्या कर दी। महिला की जली हुई लाश 2 नवंबर को मिली…
publicuwatch24.com,रायपुर। नगरीय प्रशासन विकास तथा श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया एक दिवसीय प्रवास पर 26 नवम्बर को रायपुर जिले के विकासखण्ड आरंग जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ.डहरिया सवेरे 11.15 बजे रायपुर से प्रस्थान कर ग्राम संडी पहूँचेंगे एवं यहां पर 12 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक सुआ नृत्य भूमि पूजन एवं सम्मान समारोह के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद आरंग आएंगे। वे आरंग में 2.15 बजे से शाम 4 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित मितानिन सम्मान समारोह के कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ.डहरिया रात्रि 9 बजे आरंग से प्रस्थान कर रायपुर आएंगे।
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल लगभग तीन साल पूरा होने जा रहा है जिससे छग के मुस्लिम समाज को आशा की किरण नजर आ रही है। वैसे भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुस्लिम समाज का भला ही चाहते है। वे काफी पहले मुस्लिम समाज से संबंधित निगम मंडलों में नियुक्तिकर चुके होते, लेकिन कुछ तथाकथित पदों पर बैठे पावरफुल मुस्लिम नेता अल्पसंख्यक आयोग और रिक्त अल्पसंख्कों से संबंधित विभागों में नियुक्ति को जानबूझ कर रोक रखे है ताकि उनका वर्चस्व बना रहे यही कारण है कि यहां नियुक्ति रूकी हुई ऐसा मुस्लिम समाज के लोग महसूस करते…
publicuwatch24.com,रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान खरीदी हेतु बारदाना क्रय, वितरण, केन्द्रीय एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से नियमित समन्वय तथा आवश्यक समन्वय की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मोहम्मद कैसर अब्दुलहक को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मंत्रालय महानदी भवन स्थित सामान्य प्रशासन विभाग से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। श्री कैसर अब्दुलहक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में विशेष सचिव तथा महात्मा गांधी नरेगा के आयुक्त (अतिरिक्त प्रभार)…
publicuwatch24.com,,जशपुर। जशपुर जिले के छिछली गाँव में धान की मिसाई कर के लौट रहा एक ट्रैक्टर गहरे तालाब में जा घुसा। जानकारी के मुताबिक घटना ग्राम पंचायत छिछली (अ) की है। जहाँ धान की मिसाई कर ट्रैक्टर मालिक मनोज टोप्पो लौट रहा था तभी तालाब के पास ट्रैक्टर अनकंट्रोल हो गया और सड़क से उतरकर सीधे गहरे तालाब में जा घुसा। घटना एकम्बा रोड पर घटित हुई है। राहत की बात यह है कि ट्रैक्टर चालक इस दुर्घटना में बाल बाल बच गया हालाँकि ट्रैक्टर पूरी तरह पानी मे डूब गया।
मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने कोरोना की संभावित लहर से निपटने चिकित्सा उपकरणों को झंडी दिखाकर किया रवाना
publicuwatch24.com,रायपुर। कोविड की दूसरी लहर का असर ग्रामीण और दूर दराज के इलाको पर भी देखने को मिला। दूसरी लहर मे ऑक्सीजन की जरूरत प्रमुख रूप से सामने आई। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने पूर्व तैयारी हेतु महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आज रायपुर के फॉरेस्ट कॉलोनी स्थित अपने निवास से बालोद जिले के डोंडी-लोहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए लगभग साढ़े सात लाख रूपए के चिकित्सा उपकरणो की गाड़ी को रवाना किया। चिकित्सा उपकरण कोरोना महामारी की चुनौतियों से निपटने के लिए…
मुख्य सचिव ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के दिए निर्देश
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा कार्यों की वर्चुअल समीक्षा बैठक publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य सचिव ने राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को सड़क दुर्घटना के कारणों की समीक्षा और सुधारात्मक उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे जंक्शन जहां दुर्घटना अधिक हो रहे है, जिलेवार सघन अध्ययन कर आवश्यक कार्यवाही करें। मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा कि प्रदेश में आम नागरिकों को हेलमेट, सीटबेल्ट का…