Author: admin

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहृदयता से गरीब परिवार के होनहार छात्र योगेश साहू के लिए आईआईटी बाम्बे में पढ़ाई करना अब संभव हो पाएगा। बलौदाबाजार जिले के भाटापारा निवासी छात्र योगेश साहू ने जेईई एडवांस की परीक्षा वर्ष 2021 में ऑल इंडिया रैंक (ओबीसी) 241 प्राप्त किया है। उनका दाखिला आईआईटी बाम्बे में हो रहा है। योगेश साहू के पिता श्री गयाराम साहू वाहन चालक हैं। उनकी मासिक आय लगभग 12 हजार रूपए है। योगेश साहू ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर उन्हें अपने परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी दी थी। योगेश…

Read More

publicuwatch24.com,दुर्ग। इंटरनेशनल मोबाइल नंबर से युवती को अश्लील तस्वीर तस्वीर भेजने वाले के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है. पुलिस के सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने युवती को मैसेज के साथ अश्लील तस्वीर भेजकर धमकी दी थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने के दर्ज किया है. बता दें कि ये पूरा मामला नेवई थाना क्षेत्र का है।

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। शहर के ट्रैफिक जाम को कम करने रायपुर धमतरी छोटी रेल लाइन पर करीब 300 करोड़ की लागत से एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है। मई 2019 में एक्सप्रेस-वे को ट्रायल के लिए खोला गया था, लेकिन 11 अगस्त 2019 को तेलीबांधा ओवरब्रिज का एक हिस्सा धसक गया था। उसके बाद अलग-अलग जांच एजेंसियों से इसकी जांच कराई गई औैर काम रुक गया। विभाग ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई कर एक्सप्रेस-वे बनाने का काम दोबारा शुरू किया। लेकिन कोरोना और लॉकडाउन की वजह से काम खत्म करने की डेडलाइन हर बार आगे बढ़ती गई। कई तरह के विवादों…

Read More

publicuwatch24.com,जांजगीर चांपा। हसदेव नदी में तहसीलदार के टीम ने आज दबिश दी है. छापेमारी के दौरान रेत का अवैध उत्खनन करते 7 ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. वही मौके से ही ट्रैक्टर चालक नदी में ट्रैक्टर छोड़कर भाग खड़े हुए. यह घटना चांपा तहसील क्षेत्र के हनुमान धारा रेत घाट की है। मुखबिर की सूचना पर चांपा तहसीलदार शेखर पटेल ने कार्रवाई को अंजाम दिया है।

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। IP क्लब में गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिलीप मिश्रा को यूपी के प्रतापगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। दिलीप को रायपुर लाया गया है। पुलिस दिलीप को कोर्ट में पेश कर उसकी रिमांड मांग सकती है। बता दें दो दिन पहले दिलीप ने विवाद के बाद गोली चलाई थी। फायरिंग का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था। शिकायत के बाद आबकारी विभाग ने IP क्लब का लाइसेंस सस्पेंड किया है।

Read More

publicuwatch24.com,भानुप्रतापपुर। साल्हे के एक दिव्यांग किसान अमर दास साहू 42 वर्ष खेती संबंधी विवाद शिकायत को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे। इसकी जानकारी एसडीएम जितेंद्र यादव चेम्बर से बाहर निकलकर शिकायत सुनी। दिव्यांग किसान अमर दास ने एसडीएम को बताया कि ग्राम साल्हे में परिवार में जमीन का बटवारा हो गया है। इसके बाद हम खेती किसानी कर रहे है। इसके बाद मेरे चाचा भारत साहू के द्वारा मेरा 60 डिसमिल खेत मे मैं धान बोया था और फसल पक जाने के मैने कटवाया था। जिसे जबर्दस्ती मेरे चाचा भारत साहू के द्वारा कटाई गई की गई धान को…

Read More

publicuwatch24.com,बलौदाबाजार। प्राकृतिक आपदा से पीड़ित जिले की दो परिवारों के लिए 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक परिवार के लिए 4-4 लाख की स्वीकृति कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आरबीसी 6-4 योजना के अंतर्गत प्रदान की है। लाभान्वित हितग्राहियों में रूपसिंह धु्रव ग्राम कुकुरदी तहसील बलौदाबाजार एवं श्रीमती तुलसीबाई ग्राम डोगरा वर्तमान पता पैजनी तहसील लवन शामिल हैं। पानी में डूबने एवं सर्प काटने से उनके निकट परिजनों की मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिए उनके खाते में स्वीकृत राशि जमा कराने के निर्देश दिए हैं।

Read More

publicuwatch24.com,नवंबर महीना समाप्त होने वाला है, इसके साथ ही आम लोगों के जीवन से जुड़े कुछ नियम भी बदल जाने वाले हैं। नए महीने में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बदल सकती हैं। इसके अलावा बैंकिंग और पेंशन से संबंधित कुछ नियम भी बदलने जा रहे हैं। डीजल-पेट्रोल की खुदरा बिक्री करने वाली सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम की समीक्षा करती हैं। कोरोना वायरस का नया वैरिएंट सामने आने के बाद क्रूड ऑयल (Crude Oil) के दाम में बड़ी गिरावट आई है। इस शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड के दाम में 10 डॉलर प्रति…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर में संचालित चार ‘हमर अस्पताल’ से शहर में स्वास्थ्य सेवाओं की सूरत और सीरत बदल रही है। कई नई सुविधाओं से लैस इन अस्पतालों में पिछले तीन महीनों अगस्त, सितम्बर एवं अक्टूबर में 30 हजार ओपीडी हुई हैं। इस दौरान यहां 200 से अधिक प्रसव भी कराए गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से गुढ़ियारी के शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा राजातालाब, भाठागांव और भनपुरी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का पिछले वर्ष ‘हमर अस्पताल’ के रूप में उन्नयन किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने मार्च-2020 में गुढ़ियारी में और नवम्बर-2020 में…

Read More

publicuwatch24.com,कोण्डागांव । 24 नवम्बर को जगदलपुर में चिराग योजना के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संभाग के उत्कृष्ट कृषकों का सम्मान किया। इसमें कोण्डागांव जिले के विकासखण्ड फरसगांव के पतोड़ा निवासी नवाचारी कृषक अभिमन्यु एवं माकड़ी विकासखण्ड के ग्राम देउरबाल निवासी सीबो के साथ कोण्डागांव विकासखण्ड के ग्राम मयूरडोंगर में कार्यरत् परदेशीन माता महिला स्व-सहायता समूह का सम्मान किया गया। अभिमन्यु द्वारा पतोड़ा में अपने परम्परागत फसलों को छोड़कर विगत वर्षों से 01 हेक्टेयर में रागी फसल बीज उत्पादन कार्यक्रम से जुड़कर बीज उत्पादन का कार्य कर रहे हैं। इसके द्वारा उन्होंने अब तक 20 क्विं उन्नत किस्म…

Read More