Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
Author: admin
publicuwatch24.com,कोरिया। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 को आयोजन स्थल रामानुज उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर के मिनी स्टेडियम में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत द्वारा प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। 9:02 मिनट पर गार्ड ऑफ ऑनर एवं 9:05 मिनट पर मुख्य अतिथि का उदबोधन होगा। 9:20 मिनट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। 9:50 को कोरोना योद्धाओं का सम्मान के पश्चात 10 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।
publicuwatch24.com,रायपुर। आठ साल तक सरकार के अधीन काम कर चुके छत्तीसगढ़ के आयुष्मान कर्मचारियों ने सोमवार को राजधानी रायपुर में सीएम हाउस का घेराव कर दिया। आयुष्मान कर्मचारियों का दावा है कि वे 8 साल से सरकार के अंतर्गत काम कर रहे हैं। और अब उन्हें अचानक हटाने का नोटिस जारी हो गया है, जिसका वे विरोध जता रहे हैं। उल्लेखनीय है कि आयुष्मान कर्मी राज्य के निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना से संबंधित सेवाएं देते थे। सोमवार को प्रदेश भर से राजधानी पहुंचे आयुष्मान कर्मचारियों को सीएम हाउस के गेट से हटाने का प्रयास पुलिस कर रही है।…
publicuwatch24.com,रायपुर। भारत का 73वां गणतंत्र दिवस जिले में गरिमामय ढंग से मनाया जायेगा। मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री अनिला भेड़िया द्वारा शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण कर सलामी ली जायेगी तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ”जनता के नाम संदेश” का वाचन किया जाएगा, तत्पश्चात कोरोना वारियर्स का सम्मान किया जावेगा।
publicuwatch24.com, नारायणपुर। नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। जवानों ने मारे गए नक्सली का शव बरामद कर लिया है, लेकिन उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। फिलहाल मौके पर सर्चिंग जारी है। ज्यादा जानकारी जवानों के लौटने के बाद मिलेगी। जानकारी के मुताबिक, पुलिस, DRG और BSF के जवान रविवार को सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान रात करीब 1.30 बजे भरंडा थाने से करीब 6 किमी दूर स्थित BSF कैंप के पास लगे जिओ टावर के पास नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि पहले से घात लगाए नक्सलियों…
publicuwatch24.com,धमतरी। धमतरी जिले में सड़क हादसा हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र में ऑटो और मेटाडोर में टक्कर होने से 9 लोग घायल हो गए. इस हादसे में ऑटो रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्ग जिले में भी हाइवा और बस की टक्कर हो गई। आमने-सामने हुई इस टक्कर में दोनों वाहन सामने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। भिड़ंत में बस के ड्राइवर और कंडक्टर सहित 10…
publicuwatch24.com,जांजगीर-चांपा। जिले में बड़ा हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक बेकाबू कैप्सूल वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी. इस हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई. वही घटना से आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम किया है. सूचना मिलते की पुलिस दल-बल के साथ पहुंची है. और लोगों को शांत कराने का प्रयास कर रही है. तीनों मृतक रिंगनी गाँव निवासी और एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में पड़ने वाले बिलासपुर-शिवारीनारायण मुख्य मार्ग पर राहैद के पास ये हादसा हुआ है।
publicuwatch24.com,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी 28 जनवरी को रायपुर दौरे पर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि उनके साथ सह प्रभारी नितिन नवीन भी रायपुर आएंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक यहां पदाधिकारियों के साथ पुरंदेश्वरी हाल में संपन्न नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों की समीक्षा के साथ ही आगामी खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर भी चर्चा कर सकती हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश प्रभारी लगभग महीने भर बाद रायपुर आने वाली हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश पदाधिकारियों, महामंत्री और जिला अध्यक्षों की भी बैठक बुलाई जाएगी। इस दौरान…
publicuwatch24.com,बिलासपुर। भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार निलंबित एडीजी जीपी सिंह 14 दिन के न्यायिक रिमांड में जेल में हैं. जीपी सिंह ने जिला एवं सत्र न्यायालय रायपुर में जमानत याचिका खारिज होने के बाद हाईकोर्ट में याचिका लगाई है. मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में जल्द ही होने की उम्मीद है. बता दें कि जमानत याचिका में कहा गया है कि पुलिस रिमांड में पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड में भेजा गया है. अब उन्हें आय से अधिक संपत्ति का ब्यौरा देने मौका दिया जाना चाहिए, जिसके लिए उन्हें जेल से बाहर…
publicuwatch24.com,रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज उत्तराखंड दौरे पर रवाना हुए. रवाना होने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने पत्रकारों से बातचीत की. और कहा – आज हम उत्तराखंड में कांग्रेस का कैंपेन सांग लॉन्च करेंगे और वहां हमारी बहुत अच्छी स्थिति है. भाजपा लोगों को धर्म के आधार पर बांटती है। उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश में किया है और अब भी कर रहे हैं। धर्म का इस्तेमाल करके बीजेपी को सत्ता मिली लेकिन वोट देकर लोगों को क्या मिला? बता दें कि उत्तराखंड चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पहली लिस्ट…
publicuwatch24.com,दंतेवाड़ा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ रायपुर के द्वारा 25 जनवरी 2022 को 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 का आयोजन ऑनलाईन करने के निर्देश प्राप्त हुये है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता तिथि 01 जनवरी 2022 के दौरान युवा मतदाताओं को लक्षित करते हुए उन्हें अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु लकी ड्रा का आयोजन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छ.ग. रायपुर द्वारा किया गया था। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 05 जनवरी 2022 के उपरांत राज्य स्तर पर लकी ड्रा निकाला गया जिसमें दंतेवाड़ा जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 88 दन्तेवाड़ा…