Author: admin

publicuwatch24.com,बिलासपुर। बिलासपुर हाईकोर्ट ने मीसाबंदियों की पेंशन सुविधा को बहाल करने का आदेश सुनाया है. इससे पहले सिंगल बेंच की मीसाबंदियों के पक्ष में दिए फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने डबल बेंच में अपील की थी. बीते दिनों मामले में बहस पूरी होने के बाद चीफ़ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने फैसला सुरक्षित रख लिया गया था. बता दें कि भाजपा शासन काल मे मीसाबंदियों को पेंशन की सुविधा दी जा रही थी. 2019 में सरकार बदलने के बाद भौतिक सत्यापन और समीक्षा की बात कहते हुए राज्य सरकार ने इसे बंद कर दिया गया था, जिसके खिलाफ…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। सिविल लाइन क्षेत्र में पैसे के लेनदेन को लेकर मजदूर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत मजदूर ने सिविल लाइन थाने में की है। और पुलिस को बताया कि वे बूढी माता मंदिर परिसर के बाहर सामने सेठ्ठी ऊर्फ देवकुमार सोनवानी, बजरंग सोनवानी तथा राबेल सोनवानी बैठकर आपस मे बातचीत कर रहे थे. तभी पैसे के लेने देन के बात को लेकर बजरंग सोनवानी एवं राबेल सोनवानी ने मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी दी. और हाथ मुक्के से मारपीट किये है.जिससे शरीर के कई हिस्सों में…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई दी. उन्होंने 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवकों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाकर मतदान प्रक्रिया का हिस्सा बनने का आह्वान करते हुए अपने मत का प्रयोग निर्भीकता से करने की बात कही। भारत अपनी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। हम सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है कि हम अपने लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभाएं। सभी नागरिकों को अपने बहुमूल्य मताधिकार का प्रयोग पूरी जिम्मेदारी और निर्भीकता से करना चाहिए। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवा मतदाता सूची…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित डा. भीमराव आंबेडकर मेमोरियल अस्पताल के एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट (एसीआइ) में हृदय के दुर्लभ कैंसर ट्यूमर की सर्जरी कर युवक की जान बचाई। चिकित्सकों ने बताया कि यह युस्टेचियन वाल्व ट्यूमर 10 करोड़ लोगों में एक हो ही होता है। इसमें बचने की संभावना बेहद कम होती है। धड़कते हुए दिल में राज्य का इस तरह के हृदय रोग का पहला केस है, जिसमें चिकित्सकों को बड़ी सफलता मिली है। हार्ट चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. कृष्णकांत साहू ने बताया कि 30 वर्षीय युवक को चार महीनों से सांस फुलने…

Read More

publicuwatch24.com, कोरोना वायरस के नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के ढाई लाख से ज्यादा मरीज मिले हैं. फिलहाल देश में कोविड संक्रमण दर 15.2 फीसदी पर है. वहीं देश में कोरोना एक्टिव केस 22 लाख से ज्यादा हैं. इससे पहले सोमवार को देश में कोरोना के 3.06 लाख केस सामने आए थे. इसके मुकाबले आज का आंकड़ा कम है. कोरोना टेस्टिंग की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 16,49,108 कोरोना टेस्ट हुए. अबतक देश में 71.88 करोड़ कोरोना टेस्ट हो चुके हैं. वहीं कोरोना टीकाकरण की बात…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मौसम विभाग की माने तो छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है। दरअसल बारिश के बाद मौसम साफ होते ही हवा की दिशा में बदलाव होने से कई इलाके शीतलहर के हालात बने हुए हैं। बलरामपुर के सामरी पाठ सहित मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुज़ा सभाग के सभी जिलों में ठंड से जनजीवन प्रभावित हुआ है। इधर बलौदाबाजार समेत अन्य जिलों में कोहरे के चलते यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने के बाद तापमान में कमी…

Read More

publicuwatch24.com,दुर्ग। दुर्ग जिले से सनसनी खेज खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई-3में मर्डर हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. और आगे की जांच में जुट गई है. इस मामले में पुलिस ने बताया कि पत्नी और बच्चे सो रहे थे. बाहर से दरवाजा बंद कर दिया था. अंदर कमरे में महिला की पति की लाश मिली है. मृतक का नाम सुनील शर्मा बताया जा रहा है. इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। तरह-तरह की चर्चाएं लोगों के बीच है. पुलिस पड़ोसियों से भी पूछताछ जारी है।

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना के शुभारंभ अवसर पर सांसद एवं कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं को बतौर अतिथि छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण दिया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ शीघ्र होने जा रहा है । इस योजना के तहत ग्रामीण भूमिहीन परिवारों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिवर्ष 6000 रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है ।शुभारंभ के दिन प्रथम किस्त सीधे भूमिहीन परिवारों के बैंक…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक नर्स ने बेहद अनोखे स्टाइल से लकवाग्रस्त मरीज को डांस के बहाने एक्सरसाइज करवा दिया. डॉक्टर्स को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है. आखिर अगर किसी इंसान की लाइफ खतरे में होती है तो यही डॉक्टर्स सबसे पहले उन्हें जीवन की उम्मीद देते हैं. जहां डॉक्टर्स इलाज करते हैं, वहीं अगर मरीज अस्पताल में एडमिट है तो उसकी छोटी-बड़ी सुविधाओं का ध्यान नर्स रखती है. ऐसे में नर्स के रोल को भी नकारा नहीं जा सकता. सोशल मीडिया पर इन दिनों…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस से आयोजित बैठक में शामिल हुए। केन्द्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित ऑनलाइन बैठक में विभिन्न राज्यों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और साध्वी निरंजन ज्योति भी बैठक में शामिल हुईं। राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्लै, सचिव प्रसन्ना आर., प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)…

Read More