Author: admin

K.W.N.S.- बालोद। आज सुबह गुंडरदेही-दुर्ग मुख्य मार्ग पर अंग्रेजी शराब दुकान के सामने ट्रक ने बाईक को ठोकर मार दी। हादसे में बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गुंडरदेही पुलिस पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को राजनांदगांव भेज दिया गया। गुंडरदेही पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं। पुलिस के मुताबिक कचांदुर निवासी लेखराम चन्द्राकर (30 वर्ष) एवं अर्जुन साहू (55 वर्ष) निजी कार्य के लिए गुंडरदेही आये थे। वापसी के दौरान…

Read More

K.W.N.S.-सुकमा। बसंत पंचमी के अवसर पर रोकेल मारीपारा F226 बल के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें कुलदीप जैन, कमांडेंट, अजीत भाटी द्वितीय कमान अधिकारी, विवेक सरोज, अशोक कुमार,कमांडेंट, व निरीक्षक विशाल पकाले, की मौजूदगी में मारीपारा रोकेल के आसपास के ग्राम लसकेपारा, मासिंगापारा, तेरातोमहिमा, अंजुमपाल, भाटापारा, कांजीपानी, ऐसे सभी गांव के समस्त ग्राम वासियों के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस विशाल भंडारे में आसपास के ग्रामों के दो हजार से ज्यादा संख्या में लोग शामिल हुए। साथ ही आसपास के स्कूलों से लगभग 500 बच्चे भी भंडारे में शामिल हुए। जिन्हें शिक्षा में आगे…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मूणत मामले में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का बड़ा बयान सामने आया है. गृह मंत्री ने कहा कि राजेश मूणत का ये कहना मेरे साथ मारपीट हुई है. उनका यह कहना हास्यास्पद लगता है. वे 15 साल मंत्री रहे उनके साथ टीआई मारपीट करेगा ये संभव नहीं है. मूणत ऐसा बोलकर अपनी ही बेइज्जती करा रहे हैं. मारपीट हुई इसका वीडियो जारी कर बता रहे हैं. मारपीट का वीडियो भी जारी करें. तत्काल टीआई को सस्पेंड करेंगे. भाजपा को निम्न स्तर की राजनीति नहीं करनी चाहिए. मंत्री रूद्र गुरु की मांग पर ताम्रध्वज साहू ने कहा कि नियमानुसार…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। गुढ़ियारी इलाके में मारपीट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक घर के सामने बैठे युवक के साथ मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की दी. मारपीट से युवक को चोट आई है. प्रार्थी ने अपने शिकायत में पुलिस को बताया कि वे काम से लौटने के बाद घर के सामने बैठा था, उसी समय प्रेम नगर के शंकर, कल्लू सिंधी व अन्य आकर बिना कारण गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हांथ मुक्का और डण्डा से हमला किया। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश की डेढ़ करोड़ से अधिक आबादी को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। वहीं 18 वर्ष से अधिक के लगभग सभी पात्र लोग कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवा चुके हैं। इस आयु वर्ग के एक करोड़ 95 लाख 89 हजार 893 नागरिकों को कोरोनारोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। राज्य में 15 से 18 वर्ष के दस लाख 26 हजार 890 किशोरों को भी इसका पहला टीका लगाया जा चुका है। इस आयु वर्ग के 63 प्रतिशत बच्चों को पहला टीका लग चुका है। प्रदेश के दो…

Read More

K.W.N.S.- धमतरी। एक यात्री बस ने स्कूली छात्रा को ठोकर मार दी। छात्रा बुरी तरह से घायल बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक छात्रा साइकिल से संबलपुर स्कूल जा रही थी, तभी एक तेज रफ्तार यात्री बस ने छात्रा को टक्कर मार दी। बस की ठोकर से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है। उल्लेखनीय है कि यहां नेशनल हाईवे 30 पर फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य जारी है। जिसके चलते जगह -जगह पर रूट डायवर्ट किया गया है। सड़क पर ही जगह-जगह निर्माण सामग्री भी बिखरे पड़े हैं। इन्हीं सब के चलते यहां…

Read More

K.W.N.S.-भिलाई। शासकीय आईटीआई पावर हाउस के ग्राउंड से पीछे एक 35 वर्षीय युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की जानकारी मिलने पर लगने पर फॉरेंसिक टीम के डॉ. मोहन पटेल और थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा के साथ पुलिस टीम पहुंची थी। घटनास्थल पर मृत युवक का पेंट अलग पड़ा मिला, जिसकी जेब से मोबाइल और कुछ नगदी चिल्हर बरामद हुआ है. पुलिस को मोबाइल मिलने से शिनाख्त करने में जुटी हुई है. युवक के सिर और गुप्तांक में भी चोट के निशान पाए गए हैं. मौके से मिले सुराग में…

Read More

K.W.N.S.-भिलाई। भिलाई तीन चरोदा नगर निगम के नए महापौर निर्मल कोसरे निगम की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने पर काम कर रहे हैं। उनका दावा है कि आने वाले समय में चरौदा नगर निगम छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे धनवान निगम होगा। इसके लिए वो हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित सभी 173 कंपनियों से टैक्स वसूली करवाएंगे। जो भी कंपनी टैक्स नहीं देगी उसके खिलाफ निगम एक्ट के तहत कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। जिस भिलाई तीन चरोदा नगर निगम के पास अभी तक कर्मचारियों को वेतन देने तक का बजट नहीं था वह आखिर कैसे सबसे धनाढ्य हो जाएगा।…

Read More

K.W.N.S.-राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। हादसे में एक ट्रक व एक टेलर की आपस मे जोरदार भिड़ंत हो गई है। भिड़ंत से ट्रक व टेलर में लगी भीषण आग लग गई है। हादसा नेशनल हाईवे 53 में हुआ। आग लगने की सूचना के बैद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग में काबू पाने की कोशिश किया जा रहा है। मामला बागनदी थाना के सड़क चिरचारी गाँव का है।

Read More

K.W.N.S.-कांकेर। कांकेर जिले में नक्सलियों ने अन्तागढ़ -नारायणपुर मार्ग पर भारी मात्रा में बैनर लगा कर हडकंप मचा दिया। बैनर पोस्टर में खुले तौर पर दो पत्रकारों को जनअदालत में सजा देने का ऐलान कर नक्सलियों ने खौफ पैदा करने की कोशिश की। कोंडागांव के एक व्यापारी पर भी ग्रामीणों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया। वहीँ आम ग्रामीणों को चेतावनी देते हुए धमकाया की वो रावघाट रेल लाइन का विरोध करें। नक्सलियों ने एक बैंक पर भी ग्रामीणों के राशि पर घोटाले करने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस महकमे से इस बारे में अभी कोई अधिकारिक बयान सामने…

Read More