Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भूमकाल स्मृति दिवस पर छत्तीसगढ़ के शहीद आदिवासी जननायक अमर शहीद गुंडाधुर को नमन किया है। बघेल ने कहा है कि आजादी सेे पहले अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों में भी विरोध का स्वर उठा। इस विरोध को बुलंद करने में आदिवासी जननायकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इन्हीं जननायकों में से एक अमर शहीद गुडाधुर के नेतृत्व में सन् 1910 में बस्तर में हुए भूमकाल विद्रोह में आदिवासियों ने जल, जंगल और जमीन के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ डटकर संघर्ष किया। आदिवासी चेतना…

Read More

K.W.N.S.-गरियाबंद। गरियाबंद जिले के झरझरा बांध निर्माण कार्य बंद करने नक्सलियों ने चेतावनी दी है। चेतावनी देते हुए नक्सलियों ने सूचना बोर्ड पर पोस्टर चिपकाए हैं। ये पोस्टर सोनाबेड़ा मैनपुर डिवीजन कमेटी द्वारा लगाए गए। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर पोस्टर को कब्जे में लिया है। इसके पहले भी 7 दिसम्बर 2020 को नक्सलियों ने इसी स्थान पर आगजनी की थी।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से नगर पालिका कांकेर के घड़ी चौक में स्थापित शहीद गुण्डाधुर की प्रतिमा का वर्चुअल लोकार्पण किया। विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी रायपुर से कार्यक्रम में जुड़े।संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी, नगरपालिका कांकेर अध्यक्ष सरोज ठाकुर, जिला पंचायत कांकेर अध्यक्ष हेमन्त ध्रुव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षद, गोंडवाना समाज के अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक इस अवसर पर कांकेर में उपस्थित थे।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर से सटे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में महिला की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई. जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने पालोद मोड़ के पास महिला की लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी है. जिस पर पुलिस पहुंची है. और लोगों से पूछताछ कर रही है. वही मौके पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद भी सबकुछ स्पष्ट होगा। आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच की जा रही है. और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। राज्य के कुछ हिस्सों में एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज शाम से लेकर गुरुवार तक बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की माने तो कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। वहीं, बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से फिर ठंड लौटने के आसार हैं. बता दें कि मौसम विभाग अपने पूर्वानुमान में बारिश होने की संभावना जताई थी.बारिश और बूंदाबांदी को लेकर IMD की भविष्यवाणी सटीक साबित हुई है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के सोनीपत, गुरुग्राम, हिसार और…

Read More

K.W.N.S.-दिल्ली। फरवरी का महीना करीब आधा बीत चुका है लेकिन सर्दी और कोहरे की परेशानी से अभी निजात मिलती नहीं दिख रही है. उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश के बाद एक बार फिर शीतलहर तेज हुई है. सर्दी बढ़ने के साथ ही कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है. ऐसे में रेलवे ट्रैफिक पर लगातार असर पड़ रहा है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने एक बार फिर से कई ट्रेनों को रद्द (Cancel Train) कर दिया है. साथ ही कई ट्रेन्स के समय में बदलाव करने के साथ कई का रूट डायवर्ट किया गया है.…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज कांकेर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय से जारी शेड्यूल के मुताबिक सीएम भूपेश बघेल 11 बजे रायपुर से कांकेर के लिए रवाना होंगे। जहां शहीद गुंडाधुर की प्रतिमा का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर राजधानी रायपुर लौट आएंगे।

Read More

K.W.N.S.-देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के मामले अब घट रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 71 हजार 365 नए केस सामने आए हैं और 1217 लोगों की मौत हो गई. देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 4.54 फीसदी है. अबतक देश में कोरोना के 4 करोड़ 24 लाख 10 हजार 976 केस दर्ज किए जा चुके हैं. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 8 लाख 92 हजार 828 हो गई…

Read More

K.W.N.S.-कांकेर। विवाह के बाद मंडप से विदा होकर ससुराल जा रही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद कांकेर पुलिस ने दुल्हन व उके प्रेमी को रोका और इसकी सूचना उनके स्‍वजनों को दी। सूचना मिलने के बाद स्‍वजन कांकेर पहुंचे और दुल्हन को साथ चलने की समझाइश दी। दूल्‍हा अपनी दुल्हन को माफ कर साथ ले जाने को तैयार था। लेकिन दुल्हन को दी गई समझाइश काम नहीं आई। पुलिस थाने से बाहर निकलते ही वह अपने प्रेमी के साथ जाने लगी। जिससे नाराज स्‍वजनों ने प्रेमी की पिटाई भी…

Read More

K.W.N.S.-भिलाई। पॉवर हाउस चौक पर बीती रात बालोद के प्रापर्टी व्यवसायी की कार को एक अन्य कार ने पीछे से ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में कार सवार व्यवसायी, उनकी माता और पत्नी बाल-बाल बचे, लेकिन उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। छावनी पुलिस ने व्यवसायी की रिपोर्ट पर ठोकर मारने वाले अज्ञात चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। छावनी पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय विकास नाहटा गंजपारा, नाहटा हाइट्स काम्पलेक्स बालोद निवासी प्रापर्टी व्यवसाय करते हैं। कल रात साढ़े 8 बजे वे अपनी मां पुष्पा नाहटा के साथ पत्नी…

Read More