Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
Author: admin
K.W.N.S.-दुर्ग। सीएम भूपेश बघेल 1 मार्च को दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां महाशिवरात्रि पर लक्ष्मण झूला का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही पाटन के ठकुराइन टोला मे भूमिपूजन होगा। जानकारी के मुताबिक करीब 19 करोड़ की लागत से लक्ष्मण झूला बनेगा। एक अधिकारी के ने बताया कि सीएम भूपेश बघेल सोलर सामुदायिक सिंचाई योजना और हमर लेब का भी लोकार्पण करेंगे।
K.W.N.S.-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अपराध का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. पुलिस के पास अचानक ही एक वीडियो आया, जिसमें एक युवक खुद को बचाने की गुहार लगा रहा है. पुलिस ने पूरा वीडियो देखा तो हैरान रह गई. पुलिस को पड़ताल में पता चला कि युवक भिलाई स्थित सुपेला थाना क्षेत्र के फरीद नगर का रहने वाला है. युवक करीब एक महीने से लापता है. युवक को वीडियो में चार लोगों का नाम लेते सुना जा सकता है. युवक के बदन पर कपड़े नहीं हैं और वो अपनी जान बचाने की गुहार पुलिस से लगा…
K.W.N.S.-रायपुर। राज्य सरकार द्वारा सुराजी गांव योजना के तहत चलाए जा रहे महत्वपूर्ण ”नरवा विकास कार्यक्रम” के अंतर्गत कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना 2019-20 में 160 करोड़ रूपए से अधिक की राशि की स्वीकृति दी गई है। इसमें 01 हजार 829 किलोमीटर लंबाई वाले 863 छोटे बड़े नालों के 4.84 लाख हेक्टेयर जल ग्रहण क्षेत्र में 12 लाख 24 हजार भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इन संरचनाओं में से अब तक 140 करोड़ रूपए की राशि व्यय कर 12 लाख 697 संरचनाओं का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…
K.W.N.S.-रायपुर। कैबिनेट की बैठक में ताड़मेटला और मदनवाड़ा न्यायिक जाँच रिपोर्ट पेश कर दी गई है। इन न्यायिक जाँच रिपोर्ट को लेकर खबरें हैं कि सरकार एक्शन टेकन रिपोर्ट के साथ इसी सत्र में विधानसभा में प्रस्तुत कर सकती है। ताड़मेटला न्यायिक जाँच जस्टिस टी पी शर्मा जबकि मदनवाड़ा न्यायिक जाँच रिटायर जज शंभुनाथ श्रीवास्तव ने की। मदनवाड़ा न्यायिक जाँच आयोग घटना के क़रीब 11 साल बाद गठित किया गया था। 12 जुलाई 2009 को मदनवाड़ा बेस कैंप में दो जवानों की माओवादियों द्वारा हत्या किए जाने की सूचना पर घटनास्थल के लिए रवाना हुए तत्कालीन एसपी विनोद कुमार…
K.W.N.S.-गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक जे. आर. ठाकुर के निर्देशन में आज राजिम माघी पुन्नी मेला के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के द्वारा अपनी अपनी विभागीय योजनाओं के संबंध में पीपीटी एवं वीडियो के माध्यम से जानकारी दिया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में उप पुलिस अधीक्षक निशा सिन्हा व टीम के द्वारा पीपीटी के माध्यम से उपस्थित सभी महिलाओं को अभिव्यक्ति ऐप की उपयोगिता एवं लाभ के संबंध में की जानकारी देते हुए ऐप इंस्टॉल कराया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा के संबंध में निरीक्षक वेदवती दरियो एवं टीम के द्वारा सेल्फ…
K.W.N.S.-रायपुर। उत्तर प्रदेश चुनाव के ब्रज प्रांत के बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सघन चुनाव प्रचार करते हुए भाजपा के स्थानीय प्रत्याशी स्वामी प्रवक्तानंद के लिए वोट मांगा। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए बरखेड़ा से स्वामी प्रवक्तानंद जी को विधायक और योगी जी को मुख्यमंत्री बनाना है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अब चुनाव में मात्र 5 दिन शेष है आप मतदाताओं को उत्तर प्रदेश के विकास का फैसला करना है। इसके लिए आपको कमल फूल छाप वाली भाजपा को जिताना होगा क्योंकि भारतीय जनता पार्टी…
K.W.N.S.-रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में स्थानीय कुलपति का मुद्दा सियासी हो चला है. राज्यपाल अनुसुईया उइके के बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि राज्यपाल जी सब करें, बस राजनीति न करें. यह छत्तीसगढ़ की हित में नहीं है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ियों की मांग का समर्थन करते हैं. राज्यपाल जी हमारे हैं, वे हमारे संवैधानिक प्रमुख हैं. क्या हम अपनी मांग नहीं रख सकते हैं. गौरतलब है कि राज्यपाल अनुसुईया उइके ने शुक्रवार को विश्वविद्यालयों में स्थानीय कुलपतियों की मांग पर कहा था कि कुलपति नियुक्ति का अधिकार राज्यपाल…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महान शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें नमन किया है। और कहा – शिवाजी महाराज एक प्रबुद्ध रणनीतिकार के रूप में भी जाने जाते है। उन्होंने अपनी कुशल नीतियों से अनुशासित सेना और सुगठित प्रशासनिक व्यवस्था बनाई। उनका स्मरण करते समय सदैव एक आत्मविश्वास और शौर्यता से भरे व्यक्तित्व की तस्वीर उभरती है। छत्रपति शिवाजी का शौर्य और व्यक्तित्व आज भी असंख्य लोगों को प्रेरित करता है।
छतीसगढ़ में कांग्रेस सरकार अपराधियों के आगे बेबस publicuwatch24.com-रायपुर। जगदलपुर सनसिटी के नजदीक स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिली माँ, बेटे की लाश पर भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष विष्णु देव साय ने दुःख जताते हुए राज्य सरकार को जनता की सुरक्षा करने में असमर्थ बताया।साय ने कहा अपराधियो ने सारे हदे पार कर दी है,प्रदेश में ऐसी घटनाओं ने जनता के मस्तिष्क पर गहरा असर किया है लोगो मे डर का माहौल है। साय ने कहा घटना को 3 दिन बीत गए पर अब तक कोई खास बात सरकार सामने नही ला सकी ,हत्या के पीछे के कारण व अपराधी कौन…
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशनकार्डधारकों को मार्च व अप्रैल माह का एकमुश्त मिलेगा चावल
publicuwatch24.com-मुंगेली। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन कार्डधारकों को पात्रतानुसार मार्च व अप्रैल माह का चावल एकमुश्त मिलेगा। कलेक्टर अजीत वंसत ने इस संबंध में सभी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को पत्र जारी कर माह मार्च में राशनकार्डधारकों को मार्च एवं अप्रैल माह की पात्रतानुसार चावल वितरण कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सामान्य राशनकार्डधारकों को छोड़कर शेष-समस्त राशनकार्डधारकों को माह मार्च के चावल के नियमित एवं अतिरिक्त आबंटन का वितरण निःशुल्क किया जाएगा। कलेक्टर ने दो माह के चावल वितरण की सूचना सभी राशन कार्डधारकों को मुनादी, समाचार पत्रों एवं उचित मूल्य की दुकानों…